Friday, August 14, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
डीजीपी अजय सिंघल ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों का जाना हालहरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त सेः 3 दिन चलेगा:नायब सैनी, मुख्यमंत्रीमुंबई: जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिलीदिल्ली: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल जारीसंसद के मॉनसून सत्र का समापन, लोकसभा के बाद राज्यसभा भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगितझारखंड: रांची विधानसभा मार्च मामले में 600 प्रदर्शनकारी छात्रों पर FIR दर्जजिन लोगों ने स्टेज शुद्धीकरण किया, उन पर अनटचेबिलिटी एक्ट लगे’, खड़गे का X पोस्ट*चंडीगढ़ के 4 स्कूलों को बम धमाके की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन*
Haryana

प्रदेशभर में बाजरा के लिए 121, मूंग के लिए 21 और मक्का के लिए 19 खरीद केंद्र स्थापित - दुष्यंत चौटाला

September 28, 2020 07:58 PM

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि किसानों की खरीफ सीजन की फसल खरीदने के लिए राज्य सरकार द्वारा बेहतर व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि इस पूरे खरीद सीजन में किसानों को कोई समस्या सामने नहीं आने दी जाएगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बिना परेशानी के किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए सरकार ने उनके नजदीक ही बढ़ोतरी करते हुए बाजरामूंग व मक्का के परचेज सेंटर स्थापित कर दिए हैं।

 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मूंगबाजरा व मक्का फसलों की खरीद के लिए इस बार पहले से ज्यादा खरीद केंद्र प्रदेशभर में होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ज्यादातर राजस्थान से लगते हरियाणा के क्षेत्र में मूंग व बाजारा के खरीद केंद्र अतिरिक्त बनाए गए है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मूंग व बाजरा की खरीद प्रदेशभर में एक अक्टूबर से शुरू होगी और इन फसलों की खरीद के लिए सरकार ने बाजरा के लिए121, मूंग के लिए 21 और मक्का के लिए 19 खरीद केंद्र स्थापित किए हैं।

 

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जिला अनुसार किसानों की बाजरा फसल बेचने के लिए बनाए गए परचेज सेंटर के बारे में बताया कि भिवानी जिले में 14, महेंद्रगढ़ में 12, दादरी में 10, जींद व सोनीपत में नौ-नौहिसार में आठ खरीद केंद्र होंगे। वहीं झज्जर व रोहतक जिले में सात-सातगुरुग्राम-सिरसा में छह-छहनूंह व पलवल में पांच-पांचपानीपत में चार खरीद केंद्र बनाए गए है। इसी तरह बाजारा खरीद के लिए फरीदाबादरेवाड़ी व यमुनानगर में तीन-तीनअंबालाकैथलकरनालपंचकुला में दो-दोफतेहाबाद व कुरुक्षेत्र में एक-एक परचेज सेंटर बनाए गए है।

 

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में किसानों की मूंग की फसल बेहतर तरीके से खरीदी जाएइसके लिए भिवानी जिले में छहहिसार व सिरसा में पांच-पांचफतेहाबाद व महेंद्रगढ़ में दो-दो और दादरी जिले में एक खरीद केंद्र  होगा। वहीं उन्होंने किसानों के मक्का फसल बेचने के लिए बनाए गए परचेज सेंटर के बारे में बताया कि अंबाला व कुरुक्षेत्र जिले में चार-चारपंचकुला में तीनफतेहाबादजींदकैथलकरनालपानीपतसोनीपतयमुनानगर व सिरसा में एक-एक खरीद केंद्र की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है।


Have something to say? Post your comment
More Haryana News
डीजीपी अजय सिंघल ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों का जाना हाल
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त सेः 3 दिन चलेगा:नायब सैनी, मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने पहुंचे चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ जनरल धीरज सेठ ,संत कबीर कुटीर पर की शिष्टाचार मुलाकात
11 से 13 अगस्त की प्रस्तावित हड़ताल वापस, अनिल विज ने बिजली कर्मचारियों की मांगों पर दिया भरोसा
चंडीगढ : सूत्रों के हवाले से खबर,सरकार और बिजली कर्मचारियों के बीच बन सकती है सहमति , लगातार चल रही है बैठक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को किया लाभ वितरण
हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक 13 तारीख को दोपहर 3:00 बजे चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी,इस कैबिनेट में विधानसभा सत्र को लेकर भी चर्चा हो सकती है
हरियाणा सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण, अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों का कल्याण तथा अंत्योदय (SEWA) विभाग की पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया चेयरमैन नियुक्त
अंबाला कैंट मेरा घर, जनता मेरा परिवार’, इस्तीफे की मांग पर अनिल विज का तीव्र पलटवार—‘अपने लोगों के हक की लड़ाई से पीछे नहीं हटूंगा’
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज बोले -- ‘‘यूनियन से बातचीत जारी, हमें पूरा विश्वास है कि वे मान जाएंगे