Sunday, October 18, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए • धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान
Haryana

प्रदेशभर में बाजरा के लिए 121, मूंग के लिए 21 और मक्का के लिए 19 खरीद केंद्र स्थापित - दुष्यंत चौटाला

September 28, 2020 07:58 PM

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि किसानों की खरीफ सीजन की फसल खरीदने के लिए राज्य सरकार द्वारा बेहतर व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि इस पूरे खरीद सीजन में किसानों को कोई समस्या सामने नहीं आने दी जाएगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बिना परेशानी के किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए सरकार ने उनके नजदीक ही बढ़ोतरी करते हुए बाजरा, मूंग व मक्का के परचेज सेंटर स्थापित कर दिए हैं।

 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मूंग, बाजरा व मक्का फसलों की खरीद के लिए इस बार पहले से ज्यादा खरीद केंद्र प्रदेशभर में होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ज्यादातर राजस्थान से लगते हरियाणा के क्षेत्र में मूंग व बाजारा के खरीद केंद्र अतिरिक्त बनाए गए है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मूंग व बाजरा की खरीद प्रदेशभर में एक अक्टूबर से शुरू होगी और इन फसलों की खरीद के लिए सरकार ने बाजरा के लिए121, मूंग के लिए 21 और मक्का के लिए 19 खरीद केंद्र स्थापित किए हैं।

 

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जिला अनुसार किसानों की बाजरा फसल बेचने के लिए बनाए गए परचेज सेंटर के बारे में बताया कि भिवानी जिले में 14, महेंद्रगढ़ में 12, दादरी में 10, जींद व सोनीपत में नौ-नौ, हिसार में आठ खरीद केंद्र होंगे। वहीं झज्जर व रोहतक जिले में सात-सात, गुरुग्राम-सिरसा में छह-छह, नूंह व पलवल में पांच-पांच, पानीपत में चार खरीद केंद्र बनाए गए है। इसी तरह बाजारा खरीद के लिए फरीदाबाद, रेवाड़ी व यमुनानगर में तीन-तीन, अंबाला, कैथल, करनाल, पंचकुला में दो-दो, फतेहाबाद व कुरुक्षेत्र में एक-एक परचेज सेंटर बनाए गए है।

 

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में किसानों की मूंग की फसल बेहतर तरीके से खरीदी जाए, इसके लिए भिवानी जिले में छह, हिसार व सिरसा में पांच-पांच, फतेहाबाद व महेंद्रगढ़ में दो-दो और दादरी जिले में एक खरीद केंद्र  होगा। वहीं उन्होंने किसानों के मक्का फसल बेचने के लिए बनाए गए परचेज सेंटर के बारे में बताया कि अंबाला व कुरुक्षेत्र जिले में चार-चार, पंचकुला में तीन, फतेहाबाद, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर व सिरसा में एक-एक खरीद केंद्र की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है।


Have something to say? Post your comment
More Haryana News
22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया