Friday, October 16, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान • मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर • जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन
Haryana

सत्य को कांग्रेसी झूठ से नहीं हारने देंगे -धनखड़

September 28, 2020 07:52 PM

हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने तीनों कृषि विधेयकों के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोलते हुए कहा कि कुछ लोग पूरे मामले में बार-बार झूठ बोल रहे है। पहले झूठ बोलते थे कि इन कानूनों के लागू हो जाने के बाद फसलों की सरकारी खरीद नहीं होगी, लेकिन सरकार ने खरीद शुरू कर दी । इसके बाद उन्होंने कहा कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलेगा। लेकिन सरकार ने अगले सीजन के न्यूनतम समर्थन मूल्य की भी घोषणा कर दी और उनका झूठ सामने आ गया l उन्होंने कहा कि नए तीन कृषि कानून कुछ प्रगतिशील किसानों के लिए हैं, जो खुले बाजार में अपनी फसले बेचना चाहते हैं। 

पंजाब में कांग्रेस की तरफ से विरोध प्रदर्शन पर धनखड़ ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब में धान की खरीद के लिए 22000 करोड रुपए देगी जिसमें से पंजाब सरकार को 1320 करोड रुपए का राजस्व मिलेगा और आढ़तियों में साढ़े पांच सौ करोड रुपए मिलेंगे। इसके बावजूद भी कांग्रेस नेता प्रदर्शन में लगे हैं। बेहतर होता कि वह प्रदर्शन की बजाए पंजाब की मंडियों में किसानों की फसलों की सही तरीके से खरीद करवाते।
सोशल मीडिया पर डीएपी खाद की बढ़ी कीमतों को भी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ ने झूठा करार दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ कांग्रेसी ग्रूपो में जानबूझकर इस तरह की अफवाह फैला रहे है। जबकि हकीकत में सरकार ने डीएपी खाद के रेट में बढ़ोतरी की ही नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी किसानों के हित में काम नहीं किया। स्वामीनाथन आयोग कांग्रेस ने बनाया, लेकिन सिफारिशें लागू नहीं की। इसके बाद हरियाणा कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में एक कृषि समिति गठित की लेकिन उसकी सिफारिशें भी लागू नहीं की। लेकिन सत्ता में आते ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई। फसल बीमा योजना, किसानों के बैंक खातों में सीधे 6 हजार रुपए देने समेत कई अन्य योजनाओं से हरियाणा में अब तक करोड़ों रुपए का लाभ किसानों को मिल चुका है ।

दिल्ली के इंडिया गेट पर आज सुबह कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से ट्रैक्टर जलाकर तीन कृषि कानूनों का विरोध को उन्होंने एक नौटंकी बताते हुए धनखड़ ने कहा कि कुछ कांग्रेसी इकट्ठे होकर इंडिया गेट पर पहुंच जाते हैं और नौटंकी करते हैं। इससे साफ होता है कि कांग्रेस के पास आज सच्चे और सही मुद्दे नहीं बचे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और बीजेपी, जेजेपी गठबंधन के कार्यकर्ता जल्द ही तीन कृषि कानूनों के पक्ष में विपक्ष की पोल खोलने का काम करेंगे। भाजपा कार्यकर्त्ता किसान के खेत से घर तक जाकर सच्चाई बताएगा l

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस
स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा