Saturday, October 17, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए • धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान
Haryana

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने की 55 पुलों के निर्माण परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा

September 26, 2020 06:39 PM

राज्य में अब पुलों के निर्माण संबंधित प्रोजेक्ट स्पीड पकड़ेंगे। इसके लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पुल निर्माण संबंधित सभी परियोजनाओं की समय सीमा निर्धारित की। उन्होंने संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को आदेश दिए कि वे समय-समय पर निर्माण की प्रगति का जायजा लेते रहें। डिप्टी सीएम ने कहा कि अधिकारीगण यह कोशिश करें कि निर्माण निर्धारित समय अवधि में ही पूरा हो और बेवजह परियोजना पूरी करने में देरी ना हो। बैठक में उन्होंने प्रदेशभर में 55 पुल निर्माण परियोजनाओं पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। शनिवार को वे गुरूग्राम में प्रदेश के लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे पुलों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। इसके लिए प्रदेशभर के लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक गुरूग्राम के लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित की गई थी।

 

उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई इस समीक्षा बैठक के दौरान गुरूग्राम जिला से संबंधित तीन पुल परियोजनाओं पर चर्चा हुई। इनमें संबंधित अधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री को बताया कि गांव धनवापुर के पास 8.12 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है जोकि लगभग एक वर्ष में पूर्ण होगा। इसी प्रकार, फरीदाबाद - गुरूग्राम रोड पर गांव बंधवाड़ी के पास लगभग 11.22 करोड़ रूप्ये की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना का लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। वहीं गुरूग्राम में मुख्य बस अड्डे के पास राव महावीर चौक पर अंडरपास का निर्माण कार्य भी चल रहा है। इस परियोजना का लगभग 11 प्रतिशत कार्य पूरा हुआ है और इसमें राव महावीर सिंह चौक तथा महाराजा अग्रसैन चौक के चौराहों का सुधारीकरण भी शामिल है। पूरी परियोजना की लागत लगभग 56 करोड़ रूपये है।

 

बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि वे परियोजना का नींव पत्थर रखवाने से पहले यह सुनिश्चित करें कि उस परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति हो, जगह सभी विवादों से मुक्त हो तथा उसकी वित्तीय लागत का सही अनुमान लगाया जाए। उसी अनुसार परियोजना को पूर्ण करने का समय भी निर्धारित करवाएं, उसके बाद निर्माण निश्चित अवधि में ही पूरा हो।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया