Sunday, October 18, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए • धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान
Haryana

हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा एनएसएस के विद्याथर््िायों को अतिरिक्त गतिविधियों के अंक लाभ वाली श्रेणी से हटाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण: आईएसओ

September 26, 2020 03:53 PM

आईएनएलडी स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (आईएसओ) के मीडिया प्रभारी विकास ने बताया कि हरियाणा सरकार जहां कोरोना महामारी के इस बुरे दौर में ऑनलाइन ऐडमिशन की वेबसाइट जारी करके वाहवाही लूट रही है वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की बजाय हतोत्साहित करने का काम कर रही है। विद्यार्थियों के दाखिला प्रक्रिया में विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त अंक के अलावा अतिरिक्त गतिविधियों के अंक भी जोड़े जाते हैं जिससे विद्यार्थियों को दाखिले की मेरिट में लाभ मिलता है। इस बार दाखिलों के लिए अतिरिक्त अंकों के कॉलम से एनएसएस को हटा दिया गया है। जो भी बच्चे शिक्षा के साथ-साथ एनएसएस के विशेष कैंपों में भाग लेते हैं वो जागरूकता रैली एवं सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार करके समाज को जागरूक करने का कार्य करते हैं, उन्हीं को सरकार के द्वारा अनदेखा किया जा रहा है।
हायर एजुकेशन विभाग द्वारा जारी की गई वेबसाइट में जब बच्चे अपने दाखिले के लिए आवेदन करते हैं तो उन्हें एनसीसी बी सर्टिफिकेट और भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रपति अवार्ड के अंक तो मिलते हैं परंतु एनएसएस के वॉलंटियर के रूप में कार्य करने वाले विद्यार्थियों को इन अतिरिक्त अंकों का लाभ नहीं प्राप्त होता। एनएसएस के बच्चों को राष्ट्र स्तर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के द्वारा स मानित भी किया जाता है। एनएसएस किए हुए छात्रों को अपने ही राज्य मेें अनदेखा किए जाने से छात्रों में भारी रोष है
आईएसओ के राष्ट्रीय महासचिव रमन ढाका ने कहा कि हरियाणा एनएसएस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर 565 शिक्षण संस्थानों में 577 यूनिट संचालित होने का ब्यौरा दिखाया गया है। प्रत्येक यूनिट में 100 वॉलंटियर होते हैं। परंतु उच्च शिक्षा विभाग की अनदेखी के कारण सभी विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित राज्य की सभी यूनिटों में बच्चे बढ़-चढक़र हिस्सा लेते हैं। एनएसएस में सबसे अधिक विद्यार्थी ग्रामीण परिवेश से आते हैं लेकिन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा उन्हें अनदेखा करने के कारण छात्र व्यथित हैं।v

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया