Friday, October 16, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान • मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर • जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन
Haryana

हरियाणा:वीटा के बूथों पर अब सब्जियां और फल भी मिलेंगे

September 25, 2020 06:07 PM
चंडीगढ़, 25 सितंबर- हरियाणा में डेयरी क्षेत्र को और बढ़ावा देने तथा वीटा को उत्तर भारत में एक अग्रणी ब्रांड बनाने के लिए हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ लिमिटेड (एचडीडीसीएफ) ने अपने वितरकों, बूथ धारकों और डेयरी किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए आज विभिन्न योजनाओं की घोषणा की है।
        सहकारिता मंत्री श्री बनवारी लाल ने बताया कि आज घोषित योजनाओं में वीटा मिल्क वितरकों के लिए प्रोत्साहन शामिल है। यह प्रोत्साहन 10 पैसे से 25 पैसे प्रति लीटर तक होगा और यह उन वितरकों को दिया जाएगा, जो औसत बिक्री से 5 से 15 प्रतिशत अधिक बिक्री के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य बिक्री में वृद्धि करना और कोरोना महामारी के कारण विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहे वितरकों को राहत प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि एक अन्य पहल करते हुए प्रसंघ ने वीटा बूथों पर ताजा सब्जियों और फलों की बिक्री की अनुमति दी है। ग्राहकों और बूथ मालिकों की लंबे समय से मांग को पूरा करते हुए ताजा सब्जियां और फल अब 1 अक्तूबर, 2020 से वीटा बूथों पर उपलब्ध होंगे।
        सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने बताया कि यह पहल ओवरहॉलिंग रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य वीटा बूथों पर ग्राहकों की संख्या में वृद्धि करना और लाभ को बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तीकरण पर अधिक बल देते हुए, हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ लिमिटेड ने बूथ आवंटन नीति में महिलाओं और युद्ध में शहादत प्राप्त सैनिकों की विधवाओं के लिए 15 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की है। इस पहल से महिलाओं को पर्याप्त अवसर प्रदान होंगे, जो राज्य सरकार की महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम साबित होगा। साथ ही, बूथ आवंटन में दिव्यांगों (सभी प्रकार की  दिव्यांगता) के लिए 15 प्रतिशत और दुग्ध उत्पादकों के वार्ड के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की गई है।
उन्होंने बताया कि उक्त योजनाओं के साथ-साथ प्रसंघ अपने सदस्यों का विस्तार करने के लिए भी तैयार है। वर्तमान में, हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ लिमिटेड 3300 से अधिक सक्रिय दुग्ध सहकारी समितियां हैं, जिनसे राज्य के 1 लाख डेयरी किसान जुड़े हुए हैं। प्रसंघ का लक्ष्य इस नेटवर्क का विस्तार करना है, जिसके लिए पहले ही आवेदन आमंत्रित किए जा चुके हैं। इस पहल से दूध की खरीद बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा डेयरी किसानों को कवर करने में मदद मिलेगी।
हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री ए. श्रीनिवास ने बताया कि प्रसंघ वीटा ब्रांड को और पहुंच दिलाने और बिक्री बढ़ाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर भी काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राहक आने वाले महीनों में वीटा उत्पादों की उत्पाद रेंज, गुणवत्ता और पैकेजिंग में बदलाव देखेंगे।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस
स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा किसानों की फसल रखने के लिए मंडियों के अलावा खुले स्थान भी किए जाएं चिन्हित : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी