Sunday, October 18, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए • धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान
Haryana

जननायक देवी लाल किसानों के मसीहा थे जिन्होंने किसानों के हकों के लिए हमेशा त्याग किया: अभय सिंह चौटाला

September 25, 2020 05:29 PM

चंडीगढ़, 25 सितम्बर: इनेलो ने पूर्व उप प्रधानमंत्री जननायक चौ0 देवी लाल का 107वां जन्म दिवस प्रदेश के सभी जिलों में श्रद्धा व हर्ष के साथ धूमधाम से मनाया। इनेलो सुप्रीमो औम प्रकाश चौटाला ने गांव चौटाला में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जननायक की मूॢत पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और अपने संबोधन में कहा कि चौधरी देवी लाल एक व्यक्ति नहीं बल्कि संस्था थे। इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी चौधरी देवी लाल का लगाया हुआ पौधा है जो उनकी नीतियों को आगे बढाने का काम कर रही है। इस अवसर पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों से आए बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया और चौधरी देवी लाल के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन पर चर्चा का उन्हें याद किया।
इनेलो के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय चौटाला ने यमुनानगर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ चौधरी देवी लाल की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जननायक देवी लाल किसानों के मसीहा थे जिन्होंने किसानों के हकों के लिए हमेशा त्याग किया और किसानों की भलाई के लिए देश व प्रदेश के उप प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री रहते हुए बहुत सारे कार्य किए जिसमें फसलों के उचित भाव सुनिश्चित किए, खराब फसल का मुआवजा देने की पहल की, ट्रैक्टर को गड्डे की श्रेणी में डलवाया, गांवों में हरिजन चौपाल बनवाई, किसानों व मजदूरों के 10 हजार रुपए तक के कर्जे माफ किए, बुढ़ापा सम्मान पेंशन की शुरुआत की, बेरोजगार युवकों को बेरोजगारी भत्ता, काम के बदले अनाज की योजना जैसे अनेकों जन भलाई के कार्यों की शुरूआत की जिसका लाभ आने वाली कई पीढिय़ों को मिलता रहेगा।
इनेलो नेता ने 25 सितंबर को किसान सगंठनों द्वारा कृषि बिलों के खिलाफ भारत बंद का पूर्ण रूप से समर्थन किया। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा किए गए भारत बंद को सफल बनाने के लिएएक दिन पहले ही इनेलो के प्रदेश के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बंद में हिस्सा लेने के लिए सूचना दे दी गई थी। देश के लोगों का पेट भरने के लिए अन्नदाता कितनी तकलीफ उठाता है इसका अंदाजा न तो केंद्र की सरकार को है और न ही हरियाणा प्रदेश की सरकार को

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया