Wednesday, October 21, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मैं बिजली निजीकरण के खिलाफ, विभाग ने विनियामक के आगे पूरी दृढ़ता से इसका विरोध किया, इसके खिलाफ हम आखिरी सिरे तक जाएंगे" : ऊर्जा मंत्री अनिल विज • भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे, जनता को घोषणाएं नहीं, जवाब चाहिए : कुमारी सैलजा • त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव • बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध को लेकर राज्य सरकार की है 'जीरो टॉलरेंस' की नीति • पुलिस शहीदी दिवस के अवसर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, हरियाणा पुलिस के 88 शहीद जवानों के बलिदान को किया नमन • हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा • पंचकूला में धूमधाम से मनाया दशहरा महोत्सव, 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र • हरियाणा सरकार ने 6 आईपीएस और 22 HPS अधिकारियों का किया तबादला
Haryana

जेजेपी ने श्रद्धाभाव से मनाई जननायक चौ. देवीलाल जी की 107वीं जयंती

September 25, 2020 05:25 PM

देशभर में पूर्व उपप्रधानमंत्री जननायक स्व. चौधरी देवीलाल जी की 107वीं जयंती को “सम्मान दिवस” के रूप में जननायक जनता पार्टी, जननायक सेवा दल और इनसो ने पूरे श्रद्धाभाव से मनाया। प्रदेश के सभी जिलों में पार्टी द्वारा नुक्कड़ सभा, रक्तदान शिविर व पौधारोपण के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमत्री दुष्यंत चौटाला, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह व पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं व विधायकों ने गरीब, किसान, कमेरे वर्ग के मसीहा युगपुरुष जननायक चौधरी देवीलाल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन करते हुए उनके दिखाए रास्ते पर चलने का प्रण लिया।

 

- जींद में डॉ. अजय सिंह चौटाला ने किया खुद रक्तदान

जींद पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने त्रिवेणी लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत की और इसके बाद उन्होंने खुद रक्तदान करते हुए ब्लड डोनेशन कैंप का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल की 107वीं जयंती के अवसर पर प्रदेशभर के सभी जिलों में आयोजित रक्तदान शिविरों में पार्टी के नेताओं व युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और 2300 से ज्यादा यूनिट रक्तदान किया। अजय चौटाला ने कहा कि चौ. देवीलाल हमेशा गरीब, किसान, मजदूर व जरूरतमंद लोगों को समृद्ध बनाने की विचारधारा वाले जननायक थे और इसलिए ऐसी महान विभूति की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आज उनकी जन्मदिन के अवसर पर नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं उनके अलग-अलग किस्से सुनाए।

 

- चौ. देवीलाल की नीतियां हरियाणा ही नहीं देशभर के लिए प्रेरणादायक - डिप्टी सीएम 

भिवानी व दादरी जिलों में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शिरकत की। उन्होंने दादरी में आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में खुद रक्तदान किया। ताऊ देवीलाल के जन्मदिवस के अवसर पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जननायक चौधरी देवालाल को नमन करते हुए कहा कि चौ. देवीलाल की नीतियों से ना केवल प्रदेश, बल्कि देशभर में उनसे प्रेरणा ली जाती है और उनके आधार पर जनहित की नीतियां भी बनी हैं। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल ने बुजुर्गों को बुढ़ापा पेंशन देकर उनका मान-सम्मान बढ़ाया। वहीं किसानों के हित में कदम उठाते हुए जननायक ताऊ देवीलाल ने किसानों का दस हजार रूपए तक का कर्जा माफ किया था। इसी तरह कृषि क्षेत्र की आवश्यकता अनुसार नहरी पानी उपलब्ध कराया। प्रत्येक गांव में सड़कों का जाल बिछाया। गांवों की सड़कों को शहरों के साथ जोड़ा गया ताकि किसान अपनी उपज को आसानी से मंडियों में ला सके और उनकी सुविधा के लिए ट्रैक्टर का टोकन टैक्स भी समाप्त किया। दादरी के कार्यक्रम में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के साथ पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान भी मौजूद रहे।  

 

- सरदार निशान सिंह ने बताया चौ. देवीलाल कैसे बने जन-जन के ताऊ

हिसार में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल ने अपने संपूर्ण जीवन को समाज के कमेरे व मेहनतकश लोगों के लिए संघर्ष करने में व्यतीत किया, तभी उन्हें सर्व समाज ने ताऊ के रूप में पहचान दी। उन्होंने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल की इन्हीं जन कल्याणकारी नीतियों की वजह से सम्पूर्ण राष्ट्र मे सामाजिक व राजनैतिक क्षेत्र में बदलाव की क्रांति आई। निशान सिंह ने कहा कि सत्ता कभी भी उन पर हावी नही हो सकी और वे हमेशा समाज के प्रति समर्पित रहे। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा लिए गए बुढापा पेंशन और गरीब तबके के लिए गांवों में चौपाल बनाने आदि अनेकों जन कल्याणकारी फैसलों का अनुसरण पूरे देश मे किया गया। जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि लोकराज लोकलाज से चलता है और जननायक के इस कथन को पूरा करने में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला लगे हुए है।

 

- चौ. देवीलाल की नीतियों से किसान-कमेरे वर्ग को पुहंचा फायदा – अनूप धानक

सिरसा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राज्यमंत्री अनूप धानक ने खुद रक्तदान किया और कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल ने सदैव गरीबों, किसानों व बुजुर्गों के सम्मान में नीतियां बनाकर उन्हें लाभान्वित किया। उन्होंने कहा कि उन्हीं की कल्याणकारी नीतियों पर गठित जननायक जनता पार्टी पूरे प्रदेश में लोक कल्याण की भावना से काम कर रही है।

 

- सोनीपत पहुंचे इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला

जेजेपी के विधायकों ने विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की। फतेहाबाद में पार्टी के विधायक जोगीराम सिहाग, करनाल में विधायक ईश्वर सिंह, पलवल में विधायक रामकरण काला, पानीपत में विधायक रामनिवास वाल्मीकि, नूंह में विधायक अमरजीत ढांडा और कैथल जिले में विधायक देवेद्र सिंह बबली बतौर मुख्यतिथि पहुंचे। विधायकों ने देवीलाल जयंती के उपलक्ष्य में लगाए गए रक्तदान शिविरों का शुभारंभ किया तथा त्रिवेणी लगाई। वहीं इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने सोनीपत में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और कहा कि चौधरी देवीलाल ने जीवन भर गरीबों, किसान-कमेरों के लिए काम किया। दिग्विजय ने अपने पड़दादा को याद करते हुए कहा कि जंगे आज़ादी में योगदान के बाद वे आज़ाद भारत में गरीबों के सबसे बड़े नायक के रूप में लोकप्रिय हुए। उन्होंने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल ने सदैव गरीब व कमेरे वर्ग के लिए न केवल लड़ाई लड़ी बल्कि जरूरतमंद और मजदूरों की आवाज सरकारों में बुलंद भी करते रहे। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री काल में हरियाणा प्रदेश के किसानों, कमेरे वर्ग के उत्थान और विशेषकर बुजुर्गों को सम्मान देते हुए उनके लिए बुढ़ापा पेंशन की शुरूआत कर एक ऐतिहासिक कदम आगे बढ़ाया था।

 

वहीं रेवाड़ी में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम तंवर, रोहतक में पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़, महेंद्रगढ़ में पूर्व डिप्टी स्पीकर एंव पार्टी के नूंह से प्रभारी आजाद मोहम्मद,  कुरुक्षेत्र में पूर्व स्पीकर एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतबीर सिंह कादियान, फरीदाबाद में पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव हर्ष कुमार बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में पहुंचे। इसी तरह  झज्जर में राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक राजदीप फोगाट, गुरुग्राम में राष्ट्रीय महासचिव बृज शर्मा,अंबाला में राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सीपीएस अनिता यादव, यमुनानगर में बीसी सैल के प्रदेशाध्यक्ष उमेद कश्यप, और पंचकुला में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बहन फूलवती व उनके साथ पार्टी के प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर ने कार्यक्रम में शिरकत की।

 

जननायक चौधरी देवीलाल जी के 107 वे जन्मदिन पर जननायक जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश ने नजफगढ़ के छावला गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शरूआत में चौधरी देवीलाल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया गया। सुबह-सुबह दिल्ली स्थित उनकी समाधि संघर्ष स्थल पर जाकर उनको नमन किया। ताऊ भगत दिनेश धनाना हर वर्ष की तरह हरिद्वार से गंगाजल लेकर आये और चौधरी देवीलाल जी की समाधि पर गंगाजल चढ़ाया।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मैं बिजली निजीकरण के खिलाफ, विभाग ने विनियामक के आगे पूरी दृढ़ता से इसका विरोध किया, इसके खिलाफ हम आखिरी सिरे तक जाएंगे" : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे, जनता को घोषणाएं नहीं, जवाब चाहिए : कुमारी सैलजा
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध को लेकर राज्य सरकार की है 'जीरो टॉलरेंस' की नीति
पुलिस शहीदी दिवस के अवसर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, हरियाणा पुलिस के 88 शहीद जवानों के बलिदान को किया नमन
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा
पंचकूला में धूमधाम से मनाया दशहरा महोत्सव, 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र
हरियाणा सरकार ने 6 आईपीएस और 22 HPS अधिकारियों का किया तबादला
चंडीगढ : सूत्रों के हवाले से खबर,हरियाणा पुलिस विभाग में जल्द होगा फेरबदल कई पुलिस अधिकारियों के होंगे तबादले मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना' से सुदृढ़ हो रही है प्रदेश के बच्चों और माताओं की पोषण स्थिति