Thursday, March 05, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
ईरान एयरफोर्स का एक फाइटर जेट गिराने का किया इजरायल ने किया दावासऊदी अरामको के रास तनुरा तेल टर्मिनल पर फिर ड्रोन हमलाअमेरिका-इजरायल के हमलों में ईरान में मृतकों की संख्या बढ़कर 1045 हुईब्रह्माकुमारीज सद्भावना भवन में आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाई गई प्रेरणादायी होली“हो-ली” का संदेश — अतीत को छोड़ वर्तमान को सार्थक बनाएं : निदेशकहरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बतौर वित्त मंत्री वर्ष 2026-27 का राज्य बजट पेश करने विधान सभा जाते हुएहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में पेश किया 12वां राज्य बजट 2026-27मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट कापी पर हस्ताक्षर कर दिया बजट को अंतिम रूप देते हुएकराची: खामेनेई के समर्थकों और पुलिस में झड़प, 8 प्रदर्शनकारियों की मौत, 30 घायल
 
National

प्रधानमंत्री के दाढ़ी नहीं बनवाने पर सोशल मीडिया में चल रहीं है अटकलबाजियां

September 24, 2020 09:53 AM

डॉ कमलेश कली

प्रतिज्ञा करना, संकल्प करना मानवीय स्वभाव हैं।जब भी जीवन में हम कुछ असमान्य परिस्थितियों में फंसते हैं तो प्रयत्नों के साथ साथ संकल्प सिद्धी के लिए अपने आप को कुछ बंधनों में भी बांध लेते हैं।कभी हम स्पष्ट रूप से जग जाहिर कर देते हैं और कुछ को हम गुप्त रख अपने में समेटे रहते हैं।राजा चंद्र गुप्त ने अपने गुरु चाणक्य से पूछा था कि संकल्प करने पर कार्य सिद्धि के लिए क्या करना चाहिए ?इस पर उन्होंने कहा कि जो मन में सोचा है,उस कार्य को वाणी से प्रकट न करें, मंत्र के समान उसकी रक्षा करें और गुप्त रूप से उस काम की सिद्धि में लग जाएं। अर्थात कोई भी प्रतिज्ञा जब तक पूरी नहीं हो, उसे लोगों से गुप्त रखना चाहिए। कुछ ऐसा ही पीएम नरेंद्र मोदी के दाढ़ी बढ़ाने के रहस्य के बारे में कहा और सुना जा रहा है। काफी लंबे समय से उन्होंने अपनी दाढ़ी नहीं बनवाई है और उसके बाल बढ़े हुए है ,ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने कोरोना महामारी से देश के लोगों को बचाने के लिए भगवान से मन्नत मांगी हुई है कि जल्दी इस महामारी से निजात मिले और जल्द से जल्द इसका टीका आ जाएं, तभी वह अपनी दाढ़ी बनवाएंगे।
पुराने जमाने में भी ऐसा होता था। महाभारत में द्रोपदी ने भी अपने केश खुले रखने की प्रतिज्ञा की थी कि वो तब तक अपने बाल नहीं बांधेंगी,जब तक दुशासन, जिसने उनके बालों को पकड़ कर, कौरवों के सभागार में घसीटा था, उसके लहु से वो धो नहीं लेंगी। कुछ इसी तरह की प्रतिज्ञा भीम ने भी की थी। इस संदर्भ में चाणक्य की प्रतिज्ञा भी प्रसिद्ध है, उन्होंने भी नंद सम्राट द्वारा अपमान किये जाने पर अपनी चोटी खोलकर प्रतिज्ञा की थी जब तक नंद वंश का समूल विनाश नहीं कर देंगे,तब तक अपनी चोटी नहीं बांधेंगे। एक बार बालों पर चर्चा में सहज प्रश्न पूछा गया कि शरीर पर अगर बाल हो तो वह अवांछनीय माने जाते हैं और उन्हें हटाने के भरसक प्रयास किये जाते हैं,वही सिर पर बाल कम होने लगे तो चिंता होने लगती है।उस चर्चा में एक जीव शास्त्री ने बताया कि सिर पर अर्थात क्राउन पर बाल जीव विकास के प्रतीक होने के कारण वांछनीय समझें जाते हैं जबकि बाकी शरीर पर बाल तो पशुओं के भी होते हैं, वहां से क्रमिक विकास होने पर शरीर से बाल धीरे धीरे खत्म होते गये इसलिए अवांछनीय माने जाते हैं और उन्हें हटाते हैं। अभी भी हिन्दुओं में परम्परा के तौर पर पुत्र पिता के अंतिम संस्कार के समय अपने सिर मुंडवा लेते हैं, इसके पीछे भी यही कारण माना जाता है कि अपनी निजी प्रिय वस्तु के त्याग के रूप में पुत्र अपने बाल अर्पित कर देता है। तिरुपति बालाजी मंदिर में भी भक्त जन अपनी मुराद पूरी होने पर अपने केशो को कटवाते हैं। मंदिर को इन बालों के निर्यात और बिक्री से करोड़ों रुपए की आमदनी होती है। इसी तरह सिख धर्म में तो पांच ककार यानी कड़ा,कंघा,केश,कटारी,कछहरा इनका पालन करना होता है पर सबसे ज्यादा अपने केशो की वो प्राणपन से रक्षा करते हैं।
लगता है,आम भारतीय जनों की तरह प्रधानमंत्री ने भी दाढ़ी नहीं बनवाने की प्रतिज्ञा कर रखी है,वो इस विषय पर शांत हैं,पूछे तो पूछे कौन? गृहस्थी तो वे है नहीं,कि पत्नी ही पूछ ले कि दाढ़ी क्यों नहीं कटवा रहे। लगता है वो चाणक्य के प्रसिद्ध नीति वाक्य का अनुसरण कर रहे हैं कि जब तक संकल्प सिद्धी नहीं हो, उसे सार्वजनिक रूप से घोषित नहीं करना चाहिए। इसलिए उनकी बड़ी हुई दाढ़ी के पीछे रहस्यमय आभामंडल बना हुआ है और सोशल मीडिया में भी कई प्रकार की अटकलबाजियां लगाई जा रही है।

Have something to say? Post your comment
More National News
कर्नाटक कैबिनेट ने रोहित वेमुला बिल के ड्राफ़्ट को दी मंज़ूरी दी पीएम मोदी को रिसीव करने कल खुद तेल अवीव एयरपोर्ट आएंगे इजरायली PM और उनकी पत्नी कैबिनेट ने ‘केरल’ राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी झारखंड एयर-एंबुलेंस क्रैश: इलाज कराने दिल्ली आ रहे मरीज की मौत, छह और लोग थे सवार रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश, विमान में सात लोग थे सवार भारत नई टेक्नोलॉजी बनाता भी है और उसे अपनाता भी है', AI समिट में बोले PM मोदी AI समिट 2026 में अपना संबोधन खत्म करते हुए मैक्रों ने लगाया 'जय हो' का नारा छत्तीसगढ़: कर्रेगुट्टा इलाके में सुरक्षा बलों के ऑपरेशन में पांच माओवादी मारे गए तेलंगाना: डोथिगुडेम के ब्रुंडवन लैबोरेटरीज PVT में रेडिएटर ब्लास्ट के बाद हुआ बड़ा धमाका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम पहुंचे