Thursday, July 16, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की तस्वीरें की साझा CET-II ग्रुप-20 भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट से अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, याचिका खारिज; उच्च न्यायालय का निर्णय बरकरारबी.कॉम, बीबीए और बीसीए में जीजीडीएसडी कॉलेज का दबदबा, सबसे ऊंची कट-ऑफ ने फिर बनाया रिकार्डडॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सोनीपत दीक्षारंभ-2026 और प्रथम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभहरियाणा में अनुसंधान और नवाचार को मिलेगी बड़ी गति, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 20 करोड़ रुपये के राज्य अनुसंधान कोष को दी मंजूरीमहेंद्रगढ़ के डोंगरा अहीर में खुलेगा नया राजकीय नर्सिंग कॉलेजवैकल्पिक ऊर्जा स्रोत पर जाना आवश्यक, इसलिए प्रधानमंत्री सौर, वायु और हाइड्रोजन ऊर्जा को दे रहे प्रोत्साहन - ऊर्जा मंत्री अनिल विजहरियाणा में जलापूर्ति एवं सीवरेज व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, 2,534.39 करोड़ रुपये की 712 परियोजनाओं को मंजूरी : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा
Haryana

डीजीपी हरियाणा ने तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड विजेता को दी बधाई

September 22, 2020 08:11 PM

हरियाणा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री मनोज यादव से आज ‘लैंड एडवेंचर’ कैटागिरी में ‘तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2019’ से सम्मानित पर्वतारोही अनीता कुंडू ने पुलिस मुख्यालय में मुलाकात की।         
          इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर अनीता को बधाई देते हुए डीजीपी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा स्थापित राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होकर महिला पुलिस अधिकारी ने समस्त राज्य और हरियाणा पुलिस का नाम रोशन किया है। उन्होंने आगामी अभियान के लिए अनीता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस खिलाडियों का मनोबल बढाने के लिए प्रतिबद्ध है। 
           बता दे कि वर्तमान में अनीता कुंडू हरियाणा पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। उन्होने राज्य पुलिस बल के खिलाड़ियों का मनोबल बढाने के लिए डीजीपी का धन्यवाद किया।
  उल्लेखनीय है कि अनीता ने एशिया, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका सहित सात महाद्वीपों में चोटियों को फतह किया है। साथ ही, नेपाल और चीन दोनों ओर से माउंट एवरेस्ट को फतह किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होेंने दुनिया भर में पर्वतारोहण के कई अन्य सफल अभियान भी किए हैं।
          हाल ही में अनीता को उत्तराखंड में ’गंगोत्री’ और ’रुदुगैरा’ की चोटियों पर पर्वतारोहण के लिए अभियान प्रमुख के रूप में भी चुना गया है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की तस्वीरें की साझा
CET-II ग्रुप-20 भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट से अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, याचिका खारिज; उच्च न्यायालय का निर्णय बरकरार
डॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सोनीपत दीक्षारंभ-2026 और प्रथम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
हरियाणा में अनुसंधान और नवाचार को मिलेगी बड़ी गति, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 20 करोड़ रुपये के राज्य अनुसंधान कोष को दी मंजूरी
महेंद्रगढ़ के डोंगरा अहीर में खुलेगा नया राजकीय नर्सिंग कॉलेज वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत पर जाना आवश्यक, इसलिए प्रधानमंत्री सौर, वायु और हाइड्रोजन ऊर्जा को दे रहे प्रोत्साहन - ऊर्जा मंत्री अनिल विज हरियाणा में जलापूर्ति एवं सीवरेज व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, 2,534.39 करोड़ रुपये की 712 परियोजनाओं को मंजूरी : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा 38 चिकित्सा अधिकारी प्रमोट होकर बने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रधानमंत्री मोदी का 17 जुलाई का दौरा हरियाणा के विकास को देगा नई रफ्तार: डॉ. अरविंद शर्मा दिव्यांग विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए मिलेगा 50 लाख तक का शिक्षा ऋण