Thursday, October 01, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• सुरक्षित रक्त की पहुंच आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ब्लड डोनेशन वैन की लेगी मदद : आरती सिंह राव • मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ‘हरियाणा की अपनी कर-राजस्व व्यवस्था’ के विश्लेषण व मजबूती के लिए आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया • कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और एसजेएचआईएफएम के बीच शोध एवं नीति अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए हुआ एमओयू • नई एएलएस एम्बुलेंस ने 46 दिनों में संभाले 9,200 से अधिक केस- डॉ. सुमिता मिश्रा • हरियाणा की पेपरलेस प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन का बड़ा असर हुआ: डॉ. सुमिता मिश्रा • उद्योगों को प्रोत्साहन, युवाओं को रोजगार और किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी • किसानों को गेहूं के उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीज समय पर उपलब्ध करवाए जाएंगे : श्री श्याम सिंह राणा • हरियाणा में पर्यटन क्षेत्र में निजी निवेश के खुलेंगे नए रास्ते, पीपीपी मॉडल पर विकसित होंगे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल: डॉ. अरविंद कुमार शर्मा
Haryana

मनोहर लाल ने कपास और बारीक धान पर मार्किट फीस और ग्रामीण शुल्क को 2-2 प्रतिशत से कम करके आधा-आधा प्रतिशत करने की घोषणा की

September 21, 2020 10:32 PM

चंडीगढ़, 21 सितंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कपास और बारीक धान पर मार्किट फीस और ग्रामीण शुल्क को 2-2 प्रतिशत से कम करके आधा-आधा प्रतिशत करने की घोषणा की।

इसके साथ ही लस्टर लॉस व आढ़तियों का देय बकाया जल्दी ही दिया जायेगा और आगामी हर सीजन में मंडी में खरीद बंद होने पर 15 दिन के भीतर आढ़ती की दामी व लेबर की पेमेंट की जाएगी अन्यथा उसपर सरकार 12 प्रतिशत वार्षिक की दर से ब्याज देगी ।

यह घोषणा मुख्यमंत्री ने आज देर सायं हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान श्रीअशोक गुप्ता, श्री रजनीश चौधरी, श्री रामावतार व सभी जिला प्रधानों के साथ हुई बैठक में की। बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल , खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री पी के दास, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव श्री वी उमाशंकर व अन्य वरिष्ठ अधिकारी गण मौजूद थे।

बैठक में मुख्यमंत्री ने किसानों की 4 फसलो धान , बाजरा , मूंग और मक्का की सरकारी खरीद के लिए गहनता से विचार विमर्श किया तब आढ़ती एसोसिएशन द्वारा आश्वासन दिया गया की व्यवस्था और निर्विघ्न सरकारी खरीद के लिए वो कटिबद्ध हैं ।

बैठक में बताया गया कि हरियाणा राज्य के सभी किसानो की फसल बेचने की तिथि निर्धारित ( शेड्यूलिंग) 7 अक्टूबर तक कर दी जाएगी। आधार और फर्द के साथ हरियाणा के सीमान्त जिले के जिन किसानों के हरियाणा के आढ़तियों के साथ व्यापारिक सम्बन्ध है उसकी रजिस्ट्रेशन की जाएगी, लेकिन पंजीकरण/खरीद 15 अक्टूबर से की जाएगी। फसल की पेमेंट का माध्यम चुनने का विकल्प किसान के पास होगा वो चाहे तो सरकार से सीधी पेमेंट प्राप्त करे या आढ़ती के माध्यम से। कपास व भारत सरकार के पीएसएस स्कीम के तहत फसलों पर आढ़ती के बाबत खरीद करवाने के लिए हरियाणा से एक शिष्टमंडल भारत सरकार के उच्च अधिकारी गण एवं संबंधित मंत्रियों से मुलाकात करके पक्ष रखेंगे। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया जो मंडियों में अन्य व्यापार की इजाजत बारे और आढ़तियों की अन्य समस्याओं पर विचार कर सरकार को अपनी रिपोर्ट देगी।

बैठक के अंत में आढ़तियों द्वारा मुख्यमंत्री का तहे दिल से धन्यवाद किया गया एवं आश्वासन दिया गया कि हरियाणा सरकार किसानों के हित में जो कदम उठा रही है उसमें आढ़ती भरपूर सहयोग करेंगे।


Have something to say? Post your comment
More Haryana News
सुरक्षित रक्त की पहुंच आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ब्लड डोनेशन वैन की लेगी मदद : आरती सिंह राव मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ‘हरियाणा की अपनी कर-राजस्व व्यवस्था’ के विश्लेषण व मजबूती के लिए आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और एसजेएचआईएफएम के बीच शोध एवं नीति अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए हुआ एमओयू नई एएलएस एम्बुलेंस ने 46 दिनों में संभाले 9,200 से अधिक केस- डॉ. सुमिता मिश्रा हरियाणा की पेपरलेस प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन का बड़ा असर हुआ: डॉ. सुमिता मिश्रा उद्योगों को प्रोत्साहन, युवाओं को रोजगार और किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी किसानों को गेहूं के उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीज समय पर उपलब्ध करवाए जाएंगे : श्री श्याम सिंह राणा हरियाणा में पर्यटन क्षेत्र में निजी निवेश के खुलेंगे नए रास्ते, पीपीपी मॉडल पर विकसित होंगे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल: डॉ. अरविंद कुमार शर्मा मजदूरों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कर योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों तक पहुंचाएगी सरकार : रणबीर गंगवा हरियाणा देश का पहला राज्य जहां न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही हैं अधिकतम फसलें — खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर