Sunday, October 11, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• चण्डीगढ़:हरियाणा पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल प्रदेश में 35 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी हुए प्रदेश सरकार ने 13 IPS और 22 HPS अधिकारियों के किए तबादले • कैबिनेट मे मजूरी,हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों की कल्याण कोष की सहायता 2.5 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये की • ज्ञानेश कुमार जाएंगे, हमारी सरकार आएगी: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी • अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास प्लेन से हिरासत में, फिर वैन में साथ ले गई पुलिस • देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा- दिपके की हिरासत के बाद CJP का बयान • यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया, गुरुग्राम में पुलिस का बड़ा एक्शन • पत्रकारों को बीमारी में ₹5 लाख की आर्थिक मदद और कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द लागू करे सरकार : चंद्रशेखर धरणी • नाना पाटेकर के निधन पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जताया गहरा दुख, कहा- उनकी दमदार अदायगी हमेशा याद रहेगी
Haryana

आढ़ती एसोसिएशन व राइस मिलर्स से बैठक के बाद डिप्टी सीएम ने दी जानकारी

September 21, 2020 10:18 PM

सोमवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हरियाणा की आढ़ती एसोसिएशन और राइस मिलर्स की प्रदेश सरकार के साथ अलग-अलग बैठकें हुई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पत्रकारों से रूबरू हुए और बैठक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संसद में कृषि संबंधित पास किए गए बिलों के बाद राज्य में मंडी व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई है।

 

दुष्यंत चौटाला ने बताया कि बैठक में हरियाणा सरकार ने मार्केट फीस और रूरल डेवलपमेंट फीस में  2-2% की कमी करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि आढ़ती एसोसिएशन ने प्रदेश की मंडियों में सरकारी खरीद के अलावा वैकल्पिक बाजार शुरू करने मांग की है जिसपर सरकार ने एक कमेटी गठित कर दी गई है जो कि आढ़तियों के साथ बातचीत कर अगले 15 दिन में अपनी रिपोर्ट सरकार को पेश करेगी। उन्होंने कहा कि  कमेटी में वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव खाद्य आपूर्ति विभाग और अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि शामिल होंगे।

 

डिप्टी सीएम ने कहा कि किसानों की फसल के भुगतान करने बारे भी चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि यदि कोई किसान “मेरी फसल मेरा ब्योरा” पोर्टल पर अपने भुगतान के बारे में सहमति देता है तो उसी के अनुसार भुगतान किया जाएगा। वहीं किसान आढ़ती के जरिये भुगतान चाहता है तो वह भी विकल्प भी उनके पास मौजूद होगा। इसके अलावा यदि किसान सीधे ही अपनी उपज का भाव खाते में चाहता है तो सरकार सीधा भुगातान किसानों के खाते में कर देगी।

 

खरीफ सीजन की खरीद के बारे में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि हरियाणा सरकार एक तारीख से खरीद को लेकर पूरी तरह से तैयार है और धान, बाजरा, मक्का और कपास की खरीद होगी। उन्होंने ये भी बताया कि हरियाणा ने केंद्र से 25 सितम्बर से खरीद की अनुमति मांगी थी जो अभी तक नहीं मिली हम एक अक्टूबर से खरीद के लिए तैयार है। राइस मील में खरीद केंद्र बनाने के संबंध में उन्होंने कहा कि जहां क्षमता होगी और सेलर चाहेगा तो सरकार खरीद केंद्र बनाने को तैयार है। उन्होंने केंद्र सरकार की तरफ से आगामी रबी फसल सीजन की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में की गई बढ़त को भी सराहनीय बताया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जब फसल खरीद शुरू होगी तो विपक्ष और जनता के सारे भ्रम खत्म हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि साथ ही उन लोगों की भी पोल पट्टी खुल जाएगी जिन्होंने अपनी सरकार में इसकी सिफारिश की थी लेकिन आज सरकार के प्रयासों का विरोध कर रही है।


----------------------------------------------

चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश सरकार की आढ़ती एसोसिएशन और राइस मिलर्स प्रतिनिधण्डल के साथ हुई बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा पत्रकारों को दी गई जानकारी के प्रमुख बिंदु:-

 

 

- आढ़ती एसोसिएशन और राइस मिलर्स के प्रतिनिधण्डल के साथअलग-अलग बैठक हुई

- तीनों कृषि बिलों के लागू होने के बाद मंडी व्यवस्था पर हुई चर्चा

- आढ़ती एसोसिएशन ने मांग रखी कि ओपन मार्किट के बराबर लोकल मार्केट का रेट रहें

- इसी के चलते मार्किट फीस जो पहले चार फीसदी थी उसे घटाकर एक फ़ीसदी किया गया है

- आढ़तियों का सुझाव था मार्किट में अन्य ट्रेड को खरीद के लिए परमिशन देने के लिए एक कमेटी गठित की गई है

- कमेटी में एसीएस कृषि विभाग, एसीएस खाद्य आपूर्ति विभाग और वित्त सचिव की बनाई है जो 15 दिन में अपनी रिपोर्ट देगी

- यह कमेटी मंडी में अन्य वैकल्पिक व्यापार को मंजूरी दी जाए इसपर अपनी रिपोर्ट देगी

- कमेटी आढ़तियों से कल चर्चा भी करेगी

- जो फीस पहले चार फीसदी थी अब वो नए एक्ट के तहत एकफीसदी कर दी गई है

- किसानों और आढ़तियों की सहमति के आधार पर भुगतान किया जाएगा

- किसान “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” पर अगर कहेगा कि उसका भुगतान सीधा होना चाहिए तो पेमेंट किसान को सीधी होगी, इस पर बैठक में सहमति बनी है

- हरियाणा ने केंद्र से 25 सितम्बर से खरीद की अनुमति मांगी थी जो अभी नहीं मिली हम एक अक्टूबर से खरीद के लिए तैयार है

- राइस मिलर्स से बात हुई है उनके सहमति से मील में भी खरीद केन्द्र बनाएगें

- क्रांग्रेस पर बोले डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

- भ्रम उन लोगों ने फैलाया जिनके खुद हस्ताक्षर करें हुए प्रपोजल सामने आए हैं

 

- एक अक्टूबर से जब एमएसपी पर खरीद होगी कांग्रेस के फैलाए भ्रम दूर हो जाएंगे

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
चण्डीगढ़:हरियाणा पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल प्रदेश में 35 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी हुए प्रदेश सरकार ने 13 IPS और 22 HPS अधिकारियों के किए तबादले
कैबिनेट मे मजूरी,हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों की कल्याण कोष की सहायता 2.5 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये की
पत्रकारों को बीमारी में ₹5 लाख की आर्थिक मदद और कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द लागू करे सरकार : चंद्रशेखर धरणी
नाना पाटेकर के निधन पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जताया गहरा दुख, कहा- उनकी दमदार अदायगी हमेशा याद रहेगी
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा
धर्म और पूजा पद्धतियां अलग हो सकती हैं, लेकिन मानवता और राष्ट्रभावना एक : डॉ. अर्चना गुप्ता
जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिकायतों की समयबद्ध हो जांच - ऊर्जा मंत्री अनिल विज
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम में किया ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ
कोई भी योग्य मतदाता न छूटे” SIR नोटिस एवं सुनवाई मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष फोकस फसल खरीद में किसानों को किसी स्तर पर परेशानी न हो, फसल का उठान हो सुनिश्चित— मुख्यमंत्री