Sunday, October 18, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए • धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान
Haryana

रेवाड़ी:ये तीनों विधेयक पूरी तरह किसान हित में हैं:डॉ० बनवारी लाल

September 21, 2020 05:52 PM

 हरियाणा के सहकारिता मन्त्री डॉ० बनवारी लाल ने गत दिवस संसद में कृषि संबंधित विधेयकों के पारित होने पर कहा है कि ये तीनों विधेयक पूरी तरह किसान हित में हैं। इनसे न केवल कृषि क्षेत्र का कायाकल्प होगा बल्कि करोड़ों किसानों का सशक्तिकरण भी सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि इन विधेयकों के आने से मंडी व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी ।

        डॉ० बनवारी लाल आज जिला रेवाड़ी में भगवानपुर गांव में विकास कार्यों के उदघाटन करने के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

        उन्होंने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार किसानों के हितों पर आंच नहीं आने देगी । विपक्षी पार्टियां किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रही हैं, परंतु प्रदेश का किसान जागरूक और समझदार है, वह विपक्ष के बहकावे में आने वाला नहीं है ।       

उन्होंने कहा कि सरकार ने कृषि संबंधित जो तीन विधेयक पास किए हैं उसे लेकर किसानों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि इससे ना तो मंडी खत्म होगी और ना ही न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) खत्म होगा। इससे तो बल्कि किसानों को एक विकल्प मिल गया है, कि किसान अब मंडी के बाहर भी अपनी फसल बेच सकता है।

        इस मौके सहकारिता मंत्री ने जिला रेवाड़ी के गांव भगवानपुर में आंगनवाड़ी भवन, अनुसूचित जाति चैपाल, फिरनी व गांव खातीवास में गली का उदघाटन कर लोगों को समर्पित किया।

इसके उपरांत उन्होंने जिला रेवाड़ी के गांव खातीवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत ग्रामीणों को कपड़े के थैले वितरित किए तथा ग्रामीणों से पॉलिथीन का प्रयोग न करने का आहवान किया। उन्होंने ग्रामीणों से पर्यावरण संरक्षण का आहवान करते हुए कहा कि हमें अपने वातावरण को साफ-सुथरा रखना चाहिए तथा अधिक से अधिक पेड़-पौधे रोपित करने चाहिए।

 
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया