Friday, October 16, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान • मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर • जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन
Haryana

मंडी भी रहेंगी, एम एस पी रहेगी केवल कांग्रेस की झूठ की पोल खुलेगी : बोले धनखड़

September 20, 2020 07:57 PM

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री औम प्रकाश धनखड़ ने गुरुग्राम में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि किसान भाइयों को आर्थिक आजादी देने वाला कृषि अधिनियम दोनों सदनों में पास होने पर सभी किसान हितैषी भाईयो और देशवासियों को बहुत बहुत शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि
यह अधिनियम आने वाले समय में देश के समस्त प्रगतिशील किसानों के लिए आर्थिक आजादी का सूत्रधार होगा। श्री धनखड़ ने कहा कि
देश का किसान पुरानी विकल्प मंडी और एमएसपी के साथ-साथ आजादी के साथ अपना उत्पाद देश में कहीं भी अपने भाव से बेच सकता है। यानि मंडी भी रहेंगी,न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों की फसल की खरीद भी ज्यों की त्यों जारी रहेगी,केवल और केवल कांग्रेस की झूठ की पोल खुलेगी। श्री धनखड़ ने कहा कि
देश में पहले से ही चाहे वह मत्स्य पालन हो या पोल्ट्री फार्म से जुड़े हुआ किसान वर्ग हो , डायरेक्ट मार्केटिंग योजना के साथ अपना माल आर्थिक आजादी के साथ बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि
इस अधिनियम को लेकर विपक्षी दल झूठ और भ्रम फैलाकर किसान भाइयों को भ्रमित करने का असफल प्रयास कर रहे हैं और अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। किसान अब जागरूक हो चुका है और अब विपक्ष के बहकावे में नहीं आयेगा। श्री धनखड़ ने कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते कहा कि
कांग्रेस पार्टी अपने पिछले घोषणा पत्रों में इस बिल को लागू करने का घोषणा करती रही है और आज केवल राजनीति करने के लिए किसानों को अपनी औच्छी राजनीति का हिस्सा बना रही है।

श्री धनखड़ जी ने कहा की इस अधिनियम में किसानों के समस्त अधिकार और हितो को सुरक्षित रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध थी, है और रहेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोई भी व्यापारी यदि किसी कृषक से अनुबंध करेगा तो वह केवल पांच वर्षों तक के लिए ही मान्य होगा और किसी भी प्रकार के आर्थिक लेनदेन होने पर भी किसान की जमीन सुरक्षित रहेगी। धनखड़ ने कहा कि सरकार
उपभोक्ताओं के हितों को सुरक्षित रखते हुए आवश्यक वस्तुओं के अधिनियम को पूरी गंभीरता के साथ इस बिल को लागू करेगी। पहले से मंडियों में किसानों को एमएसपी पर अपने उत्पाद बेचने की प्रक्रिया जारी रहेगी।
किसानों को पुराने विकल्पों के साथ नए विकल्पों की चुनाव करने के लिए पूरी आजादी रहेगी।प्रेस वार्ता में
प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष समय सिंह भाटी,भाजपा जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड, प्रदेश मीडिया संयोजक सुरजपाल अममू , मनोज शर्मा अनिल गंडास, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीन चंद्रा वशिष्ठ भी उपस्थित रहे।है

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस
स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा