Saturday, October 17, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए • धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान
Haryana

अगर मुख्यमंत्री किसान पुत्र होते तो किसानों पर लाठीचार्ज नहीं होता : अभय सिंह चौटाला

September 20, 2020 06:48 PM

इनेलो के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय चौटाला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने लॉकडाऊन के दौरान तीन कृषि अध्यादेश तैयार किए। ये ऐसे बिल थे जिस से हर पार्टी के  लोग जुड़े हुए हैं, चाहे वो भाजपा हो या अन्य विपक्षी दल, जो खेती से जुड़े हैं और गांव की पृष्ठभूमि से आते हैं और देश की 70 फीसदी अबादी खेती पर निर्भर करती है। केंद्र सरकार को इन अध्यादेशों को लेकर कैसे किसान का भला हो, कैसे उसका फायदा हो इसके लिए अन्य दलों के साथ बैठ कर विचार करना चाहिए था। उन्होने कहा कि कोरोना से तो पता नहीं कब और कौन मरेगा लेकिन इस बिल से तो खेती करने वाले किसानों के डैथ वारंट पर दस्तखत कर दिए हैं। किसान अन्नदाता है जहां वो भूखे रह कर लोगों का पेट भरता है वहीं उसके घर में पैदा हुआ बच्चा देश की रक्षा भी करता है। हमें वहां भी मरवाया जाता है और यहां भी मारने की कौशिश की जा रही है।
प्रदेश का मुख्यमंत्री कहता है कि मैं भी किसान का बेटा हूँ और अगर ये अध्यादेश किसानों के खिलाफ होते तो मैं पहला व्यक्ति होता जो इसका विरोध करता इस पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अगर वो किसान पुत्र होते तो किसानों पर लाठीचार्ज नहीं होता। मुख्यमंत्री किसानियत की बात करते हैं लेकिन वो भूल गए उस हैवानियत को जो 10 सितंबर को किसानों पर लाठियां बरसा कर की थी। किसान तो एकत्रित हो कर अपनी बात प्रदेश के मुख्यमंत्री के कानों तक पहुंचाने आए थे कि आप हमारे साथ गलत कर रहे हो और आप की जिम्मेदारी बनती है कि केंद्र से आए ऐसे किसी अध्यादेश को लागू नहीं करेंगे।
जजपा द्वारा इस अध्यादेश को समर्थन पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जजपा के दो मंत्री हैं जो इस अध्यादेश का समर्थन कर रहे हैं लेकिन आठ और विधायक हैं जो अपना समर्थन वापिस लेेंगे। उन्होने कहा कि इनमे चौ0 देवी लाल का एक भी गुण नहीं है, वो तो चौ0 देवी लाल के नाम पर कलंक हैं, जिन्होने उनकी नीतियों को भाजपा के पास गिरवी रख दिया है। उन्होने कहा कि आम लोगों से आप पूछ के देखो तो वो बताएंगे कि ये कितने बड़े चोर और डकैत हैं जिन्होने भाजपा के साथ मिलकर प्रदेश को लूटने का काम किया है।
कांग्रेस द्वारा इन अध्यादेशों के विरोध करने पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस आज इस पर राजनीति कर रही है। जब मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे तब यही बिल ये ले कर आए थे लेकिन पारित नहीं करा पाए थे क्योंकि विपक्ष के साथ-साथ तत्कालिन विपक्ष की भाजपा नेता सुषमा स्वराज ने भी भारी विरोध किया था। उन्होने कहा कि कांग्रेस और भाजपा मिले हुए हैं, कांग्रेस ने लोक सभा से वॉक आऊट क्यों किया, इसका मतलब एक ही था कहीं इस बिल के खिलाफ बड़ी वोटिंग ना हो जाए और भाजपा सरकार घिर ना जाए इसलिए हाऊस से बाहर चले गए।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया