Saturday, October 17, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान • मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर • जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन
Haryana

183 करोड़ रुपये से गांवों में होगी सड़कें चकाचक, सफर होगा सुहाना - दुष्यंत चौटाला

September 19, 2020 07:15 PM

हरियाणा में जल्द सड़कों के जाल को और मजबूती मिलेगी क्योंकि प्रदेश सरकार ग्रामीण आंचल में सड़कों का कायाकल्प करने जा रही है। लोक निर्माण (भवन एवं संड़कें) विभाग द्वारा नाबोर्ड के सहयोग से 183 करोड़ रूपये की लागत से प्रदेश की 63 सड़कों का मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा। यह जानकारी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दी।

दुष्यंत चौटाला ने बताया कि प्रदेश के 16 जिलों में 63 सड़कों को बेहतर बनाकर मुसाफिरों का सफर सुहाना किया जाएगा। वित्त वर्ष 2020-21 में लोक निर्माण द्वारा सोनीपत में 35 करोड़ रूपये की राशि से 10 सड़कों का मरम्मत कार्य किया जाएगा तथा करीब सात करोड़ रूपये की लागत से दो सड़कों का पुनर्निर्माण होगा। वहीं फतेहाबाद में करीब 20 करोड़ रूपये की लागत से जिले की सात सड़कों का मरम्मत कार्य होगा।

डिप्टी सीएम ने बताया कि रोहतक जिले में 25 करोड़ रूपये की राशि से छह सड़कों का मरम्मत कार्य होगा। झज्जर जिला में 1.41 करोड़ रूपये की लागत से एक सड़क का पुनर्निर्माण और करीब 6 करोड़ की लागत से चार सड़कों की मरम्मत कर उसे बेहतर बनाया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि करनाल जिला में 12 करोड़ रूपये, भिवानी में करीब 37 करोड़ रूपये और कैथल में 21 करोड़ रूपये की राशि से तीनों जिलों में पांच-पांच सड़कों की मरम्मत होगी। इनके अलावा हिसार जिला में करीब 7 करोड़ रूपये, पानीपत में करीब 9 करोड़ रूपये, यमुनानगर में 6 करोड़ रूपये व पंचकुला में 9 करोड़ रूपये की लागत से चारों जिलों में तीन-तीन सड़कें मरम्मत कर सुधारी जाएगी। दुष्यन्त चौटाला ने बताया कि सरकार सिरसा जिला में 9 करोड़ रूपये खर्च कर दो सड़कों का मरम्मत कार्य करवाएगी। वहीं यमुनानगर में 1.28 करोड़ रूपये, पलवल में 2.73 करोड़ रूपये, जींद में करीब तीन करोड़ रूपये व अंबाला में 1.21 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे और इन चारों जिलों में एक-एक सड़क का मरम्मत कार्य करवाते हुए सड़कों का सुधार किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि गांव को शहर-कस्बों से जोड़ने वाली सड़कों पर प्रदेशवासी आरामदायक सफर कर सके। उन्होंने कहा कि इससे गांव और शहर की कनेक्टिविटी बढ़ेगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस
स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा