Wednesday, May 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार को भूमि अर्जन अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुएचंडीगढ 18 मई सोमवार को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक , मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक , सोमवार को 10 AM बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठकहुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्माहरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)एचपीएससी भर्ती विवाद: हाई कोर्ट के फैसले ने खोली चयन प्रक्रिया की पोलपंचकूला नगर निगम में 10 पार्षद बीजेपी के जीते, वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता जीते,11 से 20 वार्ड की काउंटिंग जारीअंबाला के सभी 20 वार्डो की तस्वीर साफ़, 16 वार्डो में बीजेपी की जीत
 
Haryana

किसान अन्नदाता है, जो पूरे देश के लोगों का पेट भरता है : अभय सिंह चौटाला

September 19, 2020 07:00 PM

इनेलो नेता एवं विधायक अभय चौटाला ने अपने तीसरे चरण के बरोदा हलके के दौरे में से रविवार का दौरा रद्द कर दिया है। अभय चौटाला ने 20 सितंबर को किसान संगठनों द्वारा किसानों पर किए गए लाठीचार्ज एवं झूठे मुकदमों और कृषि अध्यादेश के विरोध में हरियाणा बंद का समर्थन करते हुए यह दौरा रद्द किया है। अब यह दौरा 22 सितंबर को रखा गया है। किसान अन्नदाता है, जो पूरे देश के लोगों का पेट भरता है और भाजपा सरकार उन्ही के गले काटने पर तुली है। इनेलो पार्टी द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदेश के हर जिले में पार्टी पदाधिकारियों की जिम्मेवारी लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा सरकार किसानों पर लगे झूठे मुकदमे वापिस नहीं लेती और इन तीनों अध्यादेशों पर रोक नहीं लगाती तब तक किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ये लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इनेलो 24 सितंबर से पहले चरण में चौदह जिलों में धरना प्रदर्शन करेगी और उपायुक्त को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगी।
उन्होनें कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार प्रदेश को बर्बाद करने पर तुली है। प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। इससे बड़ी विडंबना क्या होगी के किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बारे में सरकार के मंत्री एकमत नहीं हैं। एक मंत्री लाठी चार्ज की घटना की जांच की मांग कर रहा है जबकि इसी सरकार के  गृह मंत्री ने दोबारा से दोहराया है कि लाठीचार्ज हुआ ही नहीं, जांच किस बात की।
इनेलो नेता ने कहा कि देश में आज अगर कोई असली किसानों का नेता है तो वो सरदार प्रकाश सिंह बादल हैं। भाजपा का सरकार में सहयोगी होते हुए भी उनके पुत्र सुखबीर बादल नें लोकसभा में इन अध्यादेशों का जम कर विरोध किया और पुत्रवधू नें केबिनेट मंत्री से इस्तीफा दे दिया।

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार को भूमि अर्जन अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया
वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुए
चंडीगढ 18 मई सोमवार को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक , मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक , सोमवार को 10 AM बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठक
हुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्मा
हरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)
एचपीएससी भर्ती विवाद: हाई कोर्ट के फैसले ने खोली चयन प्रक्रिया की पोल
पंचकूला नगर निगम में 10 पार्षद बीजेपी के जीते, वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता जीते,11 से 20 वार्ड की काउंटिंग जारी
अंबाला के सभी 20 वार्डो की तस्वीर साफ़, 16 वार्डो में बीजेपी की जीत अंबाला नगर परिषद मेयर चुनाव में भाजपा की अक्षिता सैनी ने जीत हासिल की । अम्बाला शहर वार्ड 5 से भाजपा के राजेश मेहता 1151 से जीते