Friday, November 06, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मधुमक्खी पालकों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में शामिल हुआ मधुमक्खी पालन; प्रति कॉलोनी व बॉक्स मिलेगा 1,250 रुपये का बीमा कवर • धनतेरस पर हरियाणा के लाखों लाभार्थियों को सौगात, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक क्लिक से लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की 4,470 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि • चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री आवास सन्त कबीर कुटीर में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन • आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो के दौरान सूचना जनंसंपर्क विभाग के आयुक्त के मकरंद पांडुरंग ऊर्जा मंत्री अनिल विज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए • कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शहीदी स्मारक-1857 के ऐतिहासिक लोकार्पण समारोह में शहीदों को नमन करते हुए अंबाला छावनी जहां से क्रांति की शुरुआत हुई उस माटी को माथे पर लगाकर नमन किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व हरियाणा प्रदेश के अन्य मंत्रीगण मौजूद रहें। • अंबाला की धरती पर इतिहास, शौर्य और राष्ट्रीय गौरव का एक नया अध्याय लिखा गया-नायब सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्री • हरियाणा के अंबाला में बने 1857 की क्रांति के सबसे बड़े स्मारक का गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह ने लोकार्पण किया। • आज नारनौंद विधायक भाई जस्सी पेटवाड़ ने सोनीपत स्थित कांग्रेस भवन में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल अभियान के सोनीपत जिला प्रभारी के रूप में प्रेस कॉन्फ्रेंस की
Haryana

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के बढ़ते कदमों से बौखलाई कांग्रेस अपना रही है अनैतिक हथकंडे - दिग्विजय चौटाला

September 18, 2020 07:36 PM

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि किसानों के विषय पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पूरी तरह गंभीर हैं और आज दोनों ने किसानों की शंकाएं दूर करने के लिए विस्तारपूर्वक चर्चा की है जिसमें एमएसपी, पीपली में लाठीचार्ज समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। दिग्विजय ने बताया कि बैठक में लाठीचार्ज की जांच और जो लोग वीडियो में लाठी चलाते दिख रहे हैं उन सब पर भी चर्चा हुई है। दिग्विजय ने विश्वास जताया कि लाठीचार्ज की घटना की जांच होगी। वे शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित जेजेपी प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे।

 

पत्रकारों के सवालों के जबाव में दिग्विजय ने कहा कि जब अध्यादेशों को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की शंकाओं को अच्छी तरह से दूर किया है तो पूरे देश को उन पर विश्वास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल की जयंती के दिन 25 सितंबर से धान की खरीद शुरू हो रही है जिसमें एमएसपी को लेकर प्रदेश के किसानों में फैला भ्रम भी दूर हो जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वित्तीय सहायता कर कुछ संगठनों के साथ मिलकर भोले-भाले किसानों को भ्रमित करने का कार्य किया है जिसका जल्द पर्दाफाश किया जाएगा। दिग्विजय ने कांग्रेस को ढलता सूरज बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी उगते हुए सूरज उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के निरंतर बढ़ रहे जनाधार को देखकर परेशान है इसलिए वो दुष्यंत की छवि खराब करके वापस लूटेरों का राज बनाने के लिए ऐसे तरह-तरह की साजिशें रच रही है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस किसी गलतफहमी में ना रहे क्योंकि जेजेपी किसी भी सूरत में कांग्रेस के गलत इरादों में भागीदार नहीं होगी।

 

इनसो अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों को लूटने वाले दलालों के साथ मिलकर पूरा षड़यंत्र रचा है। उन्होंने सवाल किया कि अगर कांग्रेसी असल में किसान हितैषी होते तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा किसानों के प्रदर्शन में शामिल क्यूं नहीं हुए ? साथ ही उन्होंने सवाल किया कि तीन बिलों पर चर्चा के लिए विधानसभा सत्र की मांग करने वाले नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा बीते माह एक दिन के विधानसभा सत्र के लिए क्यूं राजी हुए और उन्होंने विधानसभा में अध्यादेश पर चर्चा क्यूं नहीं की। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी किसानों में भ्रम फैलाने की बजाय खुद पर उठ रहे सवालों का जबाव देने का काम करें।

 

साथ ही दिग्विजय चौटाला ने कहा कि ऐसे लूटरे जो मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं वो कभी पूरे नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों में जो झूठा भ्रम फैला रही है वह 25 सितंबर से जब धान की खरीद शुरू होगी तब पूरी तरह से दूर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जेजेपी-बीजेपी की गठबंधन सरकार मजबूती के साथ प्रदेश हित में आगे बढ़ रही है।

 

इनसो अध्यक्ष ने ये भी बताया कि उन्होंने वीरवार को कुरुक्षेत्र में घायल किसान नत्था राम के घर पर उनसे मुलाकात की है और किसान ने खुद बताया है कि उनके पैर पर पुलिस की लाठी लगी। दिग्विजय ने घायल किसान की पीड़ा को बताते हुए कहा कि जिसने किसानों पर लाठी चलाई है उनपर कार्रवाई होनी चाहिए और इसको लेकर राज्य के गृह मंत्री से भी बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने पूरी तरह से इस विषय पर अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है। दिग्विजय ने कहा कि गठबंधन सरकार किसान की फसल के एक-एक दाने की खरीद व उसपर निर्धारित एमएसपी को दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है इसको लेकर किसानों को परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़, प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मधुमक्खी पालकों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में शामिल हुआ मधुमक्खी पालन; प्रति कॉलोनी व बॉक्स मिलेगा 1,250 रुपये का बीमा कवर
धनतेरस पर हरियाणा के लाखों लाभार्थियों को सौगात, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक क्लिक से लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की 4,470 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि
चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री आवास सन्त कबीर कुटीर में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो के दौरान सूचना जनंसंपर्क विभाग के आयुक्त के मकरंद पांडुरंग ऊर्जा मंत्री अनिल विज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शहीदी स्मारक-1857 के ऐतिहासिक लोकार्पण समारोह में शहीदों को नमन करते हुए अंबाला छावनी जहां से क्रांति की शुरुआत हुई उस माटी को माथे पर लगाकर नमन किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व हरियाणा प्रदेश के अन्य मंत्रीगण मौजूद रहें।
अंबाला की धरती पर इतिहास, शौर्य और राष्ट्रीय गौरव का एक नया अध्याय लिखा गया-नायब सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्री हरियाणा के अंबाला में बने 1857 की क्रांति के सबसे बड़े स्मारक का गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह ने लोकार्पण किया।
आज नारनौंद विधायक भाई जस्सी पेटवाड़ ने सोनीपत स्थित कांग्रेस भवन में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल अभियान के सोनीपत जिला प्रभारी के रूप में प्रेस कॉन्फ्रेंस की
सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर , केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर गए IAS राकेश गुप्ता केंद्र से जल्दी होंगें रिलीव, राकेश गुप्ता की केंद्र से रिलीविंग की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंची , जल्दी ही हरियाणा में राकेश गुप्ता की होगी वापिसी हरियाणा सरकार में राकेश गुप्ता को मिलेगी अहम जिम्मेदारी
एसवीएसयू के कुलगुरु और कुलसचिव ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट