Tuesday, May 26, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
जिला न्यायालय रिकॉर्ड रूम अग्निकांड के बाद उच्च न्यायालय के इंस्पेक्टिंग जज ने किया निरीक्षणहरियाणा में 6 आईएएस, 18 एचसीएस अधिकारियों के तबादलेपत्रकारों के इंश्योरेंस करवा मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन सराहनीय कार्य कर रही है:विपुल गोयलदिल्ली: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट 2024 के दौरान हमले के मामले में अलका लांबा दोषी करारकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बीकानेर पहुंचे, बॉर्डर इलाकों का दौरा करेंगेगुजरात में बड़ा सड़क हादसा: राजकोट में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी; सास-बहू की मौत, 20 यात्री घायलपत्रकार हितों की सशक्त आवाज बने मंत्री विपुल गोयल, मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के मंच पर हुआ भव्य सम्मानमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे ताऊ देवीलाल स्टेडियम हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित पुलिस भर्ती के उम्मीदवारों से किया संवाद
 
Haryana

हरियाणा सरकार ने ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के लिए 20 सितंबर 2020 तक समय बढ़ा दिया

September 18, 2020 05:58 PM

हरियाणा सरकार ने राज्य के बाजरा उत्पादक किसानों के हित में अहम निर्णय लेते हुए ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के लिए 20 सितंबर 2020तक समय बढ़ा दिया है। बाजरा के अतिरिक्त अन्य खरीफ फसलों के पंजीकरण की अंतिम तिथि भी 25 सितंबर 2020 तक बढ़ा दी है ताकि फसलों की बिजाई करने वाले सभी किसान अपना ब्यौरा इस पोर्टल पर अपलोड कर सकें।

          यह निर्णय हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जयप्रकाश दलाल भी उपस्थित थे।

          इस बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने बताया कि किसी भी कारण से जो किसान ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ योजना के तहत पोर्टल पर अपनी बाजरा की फसल का पंजीकरण कराने से चूक गए हैं, वे अब 20 सितंबर, 2020 तक अपनी फसल का विवरण अपलोड कर पंजीकृत कर सकते हैं,जबकि खरीफ की अन्य फसलों को 25 सितंबर2020 तक पंजीकृत किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अब तक पोर्टल पर 7,80,867किसानों ने 43,08,444.97 एकड़ जमीन का पंजीकरण किया है।

           श्री कौशल ने राज्य के किसानों को ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ योजना के तहतfasal.haryana.gov.in   पर पंजीकरण करने का आग्रह करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने खरीफ-2020 के दौरान 100 प्रतिशत किसानों को इस पोर्टल पर पंजीकरण करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि इससे पंजीकृत किसानों को विभाग द्वारा दी जा रहे प्रोत्साहन और सब्सिडी का लाभ होने के अलावा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल बेचने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अधिक से अधिक किसानों द्वारा अपनी फसल पंजीकृत करने से दूसरे राज्यों से अवैध तरीके से लाई गई फसल की बिक्री रोकने में मदद मिलेगी। अवैध तरीके से लाई गई फसल राज्य के संसाधनों पर अतिरिक्त बोझ डालती है।

          अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने आगे यह भी बताया कि कोई भी किसान अधिक जानकारी के लिए विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2117 और 1800-180-2060पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच संपर्क कर सकता है।

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
जिला न्यायालय रिकॉर्ड रूम अग्निकांड के बाद उच्च न्यायालय के इंस्पेक्टिंग जज ने किया निरीक्षण
हरियाणा में 6 आईएएस, 18 एचसीएस अधिकारियों के तबादले
पत्रकारों के इंश्योरेंस करवा मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन सराहनीय कार्य कर रही है:विपुल गोयल
पत्रकार हितों की सशक्त आवाज बने मंत्री विपुल गोयल, मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के मंच पर हुआ भव्य सम्मान
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे ताऊ देवीलाल स्टेडियम हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित पुलिस भर्ती के उम्मीदवारों से किया संवाद
पत्रकार हितों की सशक्त आवाज बनेंगे मंत्री विपुल गोयल, मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के मंच पर होगा भव्य सम्मान
डीडीएमसी के तहत जिला में मौजूदा वित्त वर्ष में होंगे 13.29 करोड़ रुपये के विकास कार्य हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 5वें दीक्षांत समारोह को किया संबोधित हर खेत तक पानी पहुंचाने को किसानों के समूह के लिए टैंक बनवाकर माइक्रो इरिगेशन को लागू करें: मुख्यमंत्री हर घर तक स्वच्छ पेयजल व सीवरेज सुविधा पहुंचाना सुनिश्चित करें: नायब सिंह सैनी