Thursday, October 15, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर • जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन • भूपेंद्र सिंह हुड्डा AIIMS में भर्ती,पूर्व CM को दिल्ली आवास पर चक्कर आया, टेस्ट हुए, MRI भी कराई • हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें • अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज • अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी • फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
Haryana

जजपा वालों ने चौ0 देवी लाल के नाम पर दुकानदारी बना रखी है: नफे सिंह राठी

September 18, 2020 05:10 PM

इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिहं राठी ने दिग्विजय चौटाला द्वारा दिए गए बयान, कि वो 25 सितंबर को चौ0 देवी लाल के जन्मदिवस पर उनकी मूॢत को गंगाजल से नहलाएंगे, का जवाब देते हुए कहा कि गंगाजल से उन्हें नहलाया जाता है जो अशुद्ध और अपवित्र हो। चौ0 देवी लाल की आत्मा तो बेहद पवित्र और शुद्ध थी, जिन्होंने लोकहित में हमेशा त्याग किया। उन्होंने कहा कि ये जरूर है कि चौ0 देवी लाल की पवित्र मूॢत को कोई पतित व्यक्ति न छुए, अगर ऐसा कोई व्यक्ति उनकी मूॢत को छुता है तो मूॢत जरूर अपवित्र हो जाएगी।
राठी ने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार द्वारा किसानों पर किए गए लाठीचार्ज पर दिग्विजय चौटाला का आठ दिन बाद आया बयान बेहद हास्यास्पद है। वो कहते हैं कि किसानों पर चलाई गई लाठी उन के बदन पर लगी है। उन्होंने कहा कि किसानों पर लाठी भी ये ही चलवाते हैं फिर ऐसे ऊलजलूल बयान देकर प्रदेश के लोगों में भ्रम फैला कर अपने कुकृत्यों की इतिश्री कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि जब किसानों पर लाठीचार्ज किया जा रहा था तब मुख्यमंत्री की अनुपस्थिती में प्रदेश की कमान इनके भाई के हाथ में थी तो दोषी कोई और नहीं ये खुद हैं। सिर्फ मीडिया में झूठा बयान देने से ये कलंक नहीं धुलेगा।
उन्होंने कहा कि जजपा वालों ने चौ0 देवी लाल के नाम पर दुकानदारी बना रखी है और किसानों पर अत्याचार कर उनकी आत्मा को ठेस पहुंचाने का कुकृत्य किया है। उन्होंने कहा कि देश में असली किसान नेता अगर कोई है तो वो सरदार प्रकाश सिंह बादल हैं जिनके आदेशानुसार सुखबीर बादल ने भाजपा के साथ गठबंधन होते हुए भी लोक सभा में इन कृषि अध्यादेशों का जमकर विरोध किया। और इतना ही नहीं उनकी पुत्रवधू ने उनके कहने पर विरोध स्वरूप केबिनेट मंत्री के पद से भी इस्तीफा दे दिया। इनेलो हरसिमरत कौर के इस कदम की सराहना करती है। उन्होंने कहा कि उनमें और उनके भाई, जो की सरकार में मंत्री हैं, में अगर थोड़ी सी भी शर्म बची है तो तुरन्त अपने मंत्री पद से इस्तीफा दें नहीं तो वो दिन दूर नहीं जब समय आने पर प्रदेश की जनता इनसे अपने आप इस्तीफा ले लेगी।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस
स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा किसानों की फसल रखने के लिए मंडियों के अलावा खुले स्थान भी किए जाएं चिन्हित : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला के पैट एनिमल मेडिकल सेंटर का होगा आधुनिकीकरण लंबित बिलिंग मामलों पर सख्ती, इस माह अधिकतम निपटारे के निर्देश: विक्रम सिंह