Wednesday, May 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार को भूमि अर्जन अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुएचंडीगढ 18 मई सोमवार को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक , मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक , सोमवार को 10 AM बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठकहुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्माहरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)एचपीएससी भर्ती विवाद: हाई कोर्ट के फैसले ने खोली चयन प्रक्रिया की पोलपंचकूला नगर निगम में 10 पार्षद बीजेपी के जीते, वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता जीते,11 से 20 वार्ड की काउंटिंग जारीअंबाला के सभी 20 वार्डो की तस्वीर साफ़, 16 वार्डो में बीजेपी की जीत
 
Haryana

हरियाणा के डिप्टी सीएम ने नए ऑरबिटल रेल कॉरिडोर की मंजूरी देने पर केंद्र का जताया आभार

September 15, 2020 06:21 PM

केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा में नई रेल लाइन को मंजूरी देने पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ट्वीट के जरिए केंद्र का आभार प्रकट किया है। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ बनने वाले नए ऑरबिटल रेल कॉरिडोर के बारे में जानकारी देते हुए दुष्यंत चौटाला ने बताया कि 5617 करोड़ रूपए की लागत से करीब 121 किलोमीटर लंबी यह रेल लाइन बनेगी और इसका पलवल-सोहना-मानेसर-खरखौदा-सोनीपत का रूट होगा।

 

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस परियोजना से इन क्षेत्रों का और अधिक विकास होगा और यहां निवेश के लिए बड़ी कंपनियों के आने के अवसर बढ़ेंंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के रोहतकसोनीपतगुरुग्रामफरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले पांच जिले पलवलनूंहगुरुग्रामझज्जर और सोनीपत को इस रेल लाइन के माध्यम से पूरा फायदा मिलेगा।

 

डिप्टी सीएम ने खुशी जाहिर करते बताया कि एनसीआर में इस रेल प्रोजेक्ट से नए औद्योगिक युग का आगाज़ होगा और रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि इस रेल लाइन के जरिए मानेसरसोहनाफरुखनगरखरखोदा और सोनीपत के औद्योगिक क्षेत्रों में माल ढुलाई की सुविधा मिलेगी और हर साल करीब 5 करोड़ टन सामान की ढुलाई होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा ऑरबिटल रेल कॉरिडोर परियोजना एनसीआर में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब विकसित करने में भी मददगार साबित होगी।

 

उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं एनसीआर से भारत के बंदरगाहों तक आयात-निर्यात के रास्ते भी अधिक सुगम होंगे और इससे परिवहन की लागत और समय में कमी आएगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इसके साथ-साथ यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी और हर  रोज 20 हजार लोग इस रेल लाइन पर सफर करेंगे।

 

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पांच साल में यह मेगा प्रोजेक्ट पूरा होगा और इसके लिए हरियाणा रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HRIDC) के नाम से नई संयुक्त उद्यम कंपनी बनाई जाएगी। वहीं इससे मौजूदा दिल्ली-रेवाड़ी लाइन पर पटली स्टेशनगढ़ी हरसरू-फारुखनगर लाइन पर सुल्तानपुर स्टेशन और दिल्ली रोहतक लाइन पर असौधा स्टेशन के लिए कनेक्टिविटी दी जाएगी।

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार को भूमि अर्जन अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया
वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुए
चंडीगढ 18 मई सोमवार को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक , मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक , सोमवार को 10 AM बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठक
हुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्मा
हरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)
एचपीएससी भर्ती विवाद: हाई कोर्ट के फैसले ने खोली चयन प्रक्रिया की पोल
पंचकूला नगर निगम में 10 पार्षद बीजेपी के जीते, वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता जीते,11 से 20 वार्ड की काउंटिंग जारी
अंबाला के सभी 20 वार्डो की तस्वीर साफ़, 16 वार्डो में बीजेपी की जीत अंबाला नगर परिषद मेयर चुनाव में भाजपा की अक्षिता सैनी ने जीत हासिल की । अम्बाला शहर वार्ड 5 से भाजपा के राजेश मेहता 1151 से जीते