Wednesday, November 04, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• एसवीएसयू के कुलगुरु और कुलसचिव ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट • दिवाली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हरियाणा पुलिस अलर्ट, पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई • फ्रीस्टाइल कुश्ती की भारत की पहली महिला विश्व चैंपियन मनीषा भनवाला ने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात • अमित शाह के अंबाला आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने ली महत्वपूर्ण बैठक, गांधी ग्राउंड का किया निरीक्षण • विश्व चैंपियन मनीषा भानवाला से मिले खेल मंत्री गौरव गौतम, ऐतिहासिक स्वर्णिम उपलब्धि पर दी बधाई • हरियाणा की प्रगति और जनता की खुशहाली हमारी साझा मंजिल : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांत आज के आधुनिक युग में भी उतने ही प्रासंगिक: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी
Sports

हरियाणा:केन्द्र सरकार ने लघु खेल केन्द्र योजना का शुभारंभ किया

September 12, 2020 05:51 PM

खेलो इंडिया अभियान के अंतर्गत जमीनी स्तर पर खेलों के विकास एवं प्रोत्साहन के लिए केन्द्र सरकार ने लघु खेल केन्द्र योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत नए खिलाडिय़ों को प्रशिक्षित करने के लिए इन लघु खेल केंद्रों का संचालन पूर्व चैंपियन खिलाडिय़ों के माध्यम से किया जाएगा। इन लघु खेल केंद्रों के लिए 30 सितंबर 2020 तक जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है।

          इस  संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने  बताया कि इस योजना में 14 ओलंपिक खेलों को शामिल किया गया है जिनमें आर्चरी, एथेलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, साईकिलिंग, फैंसिंग, हॉकी, जूडो, रोइंग, शूटिंग, तैराकी, टेबल-टेनिस, भारतोलन व कुश्ती आदि शामिल हैं। इसके अलावा फुटबाल व अन्य खेलों को भी इसमें शामिल किया जा सकता है। इस योजना के तहत ट्रेनिंग लेकर नए खिलाड़ी  राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में विजयी होकर अपने प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगे।

          उन्होने बताया कि  इस योजना के तहत केन्द्र सरकार द्वारा इन केन्द्रों को खेल के मैदानों के रखरखाव, खेल उपकरण व खेल किट आदि के लिए एकमुश्त पांच लाख रूपये की राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए जिले की कोई भी संस्था जिसने पिछले पांच वर्षों में खेलों को बढावा देने के लिए कार्य किया हो या कोई राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय व पूर्व चैंपियन जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में अपना प्रस्ताव जमा करवा सकता है।    इसके लिए कोई भी खेल संस्था व वर्तमान में स्थापित ट्रेनिंग सेंटर अपनी संस्था या सेंटर को खेलो इंडिया लघु खेल केन्द्र में तबदील करवाना चाहता है तो वो भी अपना प्रस्ताव जमा करवा सकते हैं।

Have something to say? Post your comment
More Sports News
राज्य स्तरीय खिलाड़ी सम्मान समारोह में सम्मानित होंगे एशियाई और पैरा-एशियाई खेलों के पदक विजेता खिलाड़ी : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम एशियन गेम्स में जोरदार प्रदर्शन करके लौटे हरियाणा के खिलाड़ियों का हरियाणा के खेल मंत्री ने किया जोरदार स्वागत 10 मीटर एयर राइफ़ल निजी इवेंट में भी जीता रजत पदक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिमांशु को जीत पर दी बधाई , मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, अर्जेंटीना के लिए अब नहीं खेलेंगे FIFA 2026: ईरान की फुटबॉल टीम वर्ल्डकप के लिए पहली बार पहुंची अमेरिका आयरलैंड के साथ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम में जगह कर्नाटक: हूबली में RCB की जीत का जोरदार जश्न, चिन्नम्मा सर्कल पर उमड़े फैंस IPL: DC ने RR को सात विकेटों से हराया हरियाणा का मिशन ओलंपिक-2036 ‘विजयी भवः’ से मैडल पर निशाना IND vs NZ: भारत ने फाइनल में कीवियों को हराया