Thursday, August 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त सेः 3 दिन चलेगा:नायब सैनी, मुख्यमंत्रीमुंबई: जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिलीदिल्ली: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल जारीसंसद के मॉनसून सत्र का समापन, लोकसभा के बाद राज्यसभा भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगितझारखंड: रांची विधानसभा मार्च मामले में 600 प्रदर्शनकारी छात्रों पर FIR दर्जजिन लोगों ने स्टेज शुद्धीकरण किया, उन पर अनटचेबिलिटी एक्ट लगे’, खड़गे का X पोस्ट*चंडीगढ़ के 4 स्कूलों को बम धमाके की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने पहुंचे चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ जनरल धीरज सेठ ,संत कबीर कुटीर पर की शिष्टाचार मुलाकात
Entertainment

Y श्रेणी के साथ मुंबई जाएंगी कंगना, संजय राउत से विवाद के बीच केंद्र सरकार ने दी सुरक्षा

September 07, 2020 12:02 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली है. सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने कंगना को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है. दरअसल, कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच जुबानी जंग तेज हो गई थी. संजय राउत ने कंगना को मुंबई न आने की नसीहत दी थी. इस पर कंगना ने मुंबई आने का चैंलेंज किया था.

अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कंगना रनौत को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है. उनकी सुरक्षा में 11 जवान तैनात रहेंगे. इसमें एक या दो कमांडो और बाकी पुलिसकर्मी होंगे. इसका नोटिफिकेशन थोड़ी देर में जारी हो सकता है. बताया जा रहा है कि 9 सितंबर को जब कंगना मुंबई पहुंचेंगी, उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा मिल जाएगी.

वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलने के बाद कंगना रनौत ने कहा कि ये प्रमाण है की अब किसी देशभक्त आवाज़ को कोई फ़ांसीवादी नहीं कुचल सकेगा, मैं अमित शाह जी की आभारी हूं. वो चाहते तो हालातों के चलते मुझे कुछ दिन बाद मुंबई जाने की सलाह देते मगर उन्होंने भारत की एक बेटी के वचनों का मान रखा, हमारे स्वाभिमान और आत्मसम्मान की लाज रखी, जय हिंद.

दरअसल, बहुचर्चित सुशांत सिंह राजपूत के मामले में कंगना रनौत ने शुरू से अपनी आवाज बुलंद रखी है. उन्होंने बॉलीवुड माफ‍िया, नेपोट‍िज्म और अब ड्रग्स के मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है. कंगना के इन बयानों के चलते वे सेलेब्स के निशाने पर तो आईं ही लेक‍िन कुछ राजनैतिक पार्ट‍ियों से भी उन्होंने झगड़ा मोल ले लिया. 

इसी सिलसिले में कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच जुबानी जंग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. संजय राउत ने कंगना को मुंबई न आने की नसीहत दी थी. इस पर कंगना ने मुंबई आने का चैंलेंज किया था. इसके बाद कंगना ने एक वीडियो भी शेयर किया था. इसमें उन्होंने कहा था कि संजय राउत का मतलब महाराष्ट्र नहीं है.

इसी वीडियो में कंगना रनौत कहती हैं कि देश में महिलाओं के साथ रेप होता है, उन पर एसिड फेंका जाता है, ये सब इसलिए हो पाता है क्योंकि समाज की सोच घटिया है. कंगना ने संजय राउत को भी इसी सोच से प्रभावित बताया.  कंगना ने संजय राउत पर आरोप लगा दिया है कि उन्होंने हर महिला का अपमान किया है, उन्होंने देश की बेटी को गाली दी है. 

कंगना रनौत ने तो अब उस समय को भी याद कर लिया है जब आमिर खान और नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि देश में रहने से डर लगता है. उन बयानों को याद करते हुए कंगना कहती हैं- जब आमिर खान और नसीरुद्दीन शाह ने देश के खिलाफ कहा था, तब तो किसी ने उन्हें गाली नहीं दी थी. फिर जब मैंने अपनी अभिव्यक्ति की आजादी का पालन किया तो मुझे गाली क्यों दी गई.

Have something to say? Post your comment
More Entertainment News
प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का निधन मुंबई : रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज किए गए एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, यूपी में घर पर ही हर्ट अटैक की सूचना
मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
मुंबई: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस-19 का खिताब महान कलाकर का जाना दुखद’, एक्ट्रर धर्मेंद्र के निधन पर अजय देवगन ने कहा धर्मेंद्र का जाना एक युग का अंत’, मशहूर एक्टर के निधन पर PM मोदी ने दुख जताया
एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, पत्नी हेमा, बेटी ईशा विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे, अमिताभबच्चन-अभिषेक और आमिर खान भी मौजूद
एक्टर धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी, स्वस्थ होकर लौटे घर