Tuesday, October 06, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• एशियन गेम्स में जोरदार प्रदर्शन करके लौटे हरियाणा के खिलाड़ियों का हरियाणा के खेल मंत्री ने किया जोरदार स्वागत • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने SING FORUM में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात • एशियन गेम्स-2026 में हरियाणा का शानदार प्रदर्शन: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 32 पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को दी बधाई • गुरुग्राम में होगी विकसित भारत संकल्प सभा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे • सही अवसर मिलें तो विशेष जरूरतों वाले बच्चे चुनौतियों को ताकत में बदल सकते हैं: आयुक्त एवं सचिव श्री के.एम. पांडुरंग • असम के घिलमारा में नाव पलटी, तीन लोगों की मौत • भदोही का नाम बदलकर अब होगा संत रविदास नगर, CM योगी का बड़ा ऐलान • अंकित बालियान मर्डर केस: हत्याकांड में शामिल और फरार चल रहे दोनों शूटरों के घर की कुर्की हुई
Chandigarh

चंडीगढ़:शुक्रवार से पहले की तरह खुलेंगे बाजार, मंडी भी होगी पहले की लोकेशन पर शिफ्ट

September 02, 2020 04:33 PM

केंद्र सरकार द्वारा जारी अनलॉक:4 की गाइडलाइंस के अंतर्गत हालांकि मंगलवार से शहर के सभी रेस्टोरेंट्स व होटल्स में बार खोलने की इजाजत दे दी गई थी। साथ ही दुकानों को सामान्य समय पर खोलने के निर्देश भी दे दिए गए थे। लेकिन शहर की व्यस्त मार्केटों में लगे ऑड-ईवन कांसेप्ट पर कोई फैसला नहीं लिया गया था।

बुधवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनोर के नेतृत्व में हुई वॉर रूम मीटिंग में यह निर्णय लिया गया है कि अब शहर के व्यस्त बाजारों में भी ऑड-ईवन नहीं रहेगा। चार सितंबर यानी कि शुक्रवार से अब ऑड-ईवन खत्म हो जाएगा और सभी बाजार पहले के मुताबिक खुल पाएंगे। इससे पहले तीन सितंबर तक शहर की बिजी मार्केट में ऑड-ईवन लागू किया हुआ था। इसके अलावा सेक्टर 17 आईएसबीटी में चल रही सब्जी मंडी को 15 सितंबर से सेक्टर-26 स्थित पहली लोकेशन पर शिफ्ट किया जाएगा।

11 मार्केट्स में था ऑड-ईवन था लागू

शहर की 11 बिजी मार्केट्स में ऑड-ईवन कांसेप्ट लागू था।इस फैसले के बाद शहर के दुकानदारों व व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। प्रशासन ने 10 दिनों के लिए इन मार्केट्स को ऑड-ईवन सिस्टम से खोलने के निर्देश जारी किए थे। इन मार्केट्स में सेक्टर-19 की पालिका बाजार, सदर मार्केट, सेक्टर-22 शास्त्री मार्केट, सेक्टर-18 इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, सेक्टर-20 आजाद मार्केट, सेक्टर-15 बूथ मार्केट सहित 11 ऐसी मार्केट थी। इनके अलावा सेक्टर-22 मोबाइल मार्केट में जिन एससीओ को बंद करने के आदेश दिए गए थे, अब उन्हें भी खोलने की मंजूरी दे दी गई है।

सुखना झील पर कोई फैसला नहीं

वहीं सुखना झील को वीकएंड पर पब्लिक के लिए खोलने का निर्णय फिलहाल टाल दिया गया है।फिलहाल झील सोमवार से लेकर शुक्रवार तक खुली है। इसे वीकएंड पर खोलने का फैसला शुक्रवार को लिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
More Chandigarh News
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे की हणोगी टनल में दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत *चंडीगढ़ के 4 स्कूलों को बम धमाके की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन*
चंडीगढ़: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के पिता का आकस्मिक हुआ निधन दोपहर 3:00 बजे सेक्टर 25 में होगा संस्कार
बी.कॉम, बीबीए और बीसीए में जीजीडीएसडी कॉलेज का दबदबा, सबसे ऊंची कट-ऑफ ने फिर बनाया रिकार्ड चंडीगढ़ में बड़ा हादसा, इंडस्ट्रियल एरिया में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, मलबे में 2 लोग फंसे
चंडीगढ़ में कैशियर की हत्या, PGI के पास मेडिकल स्टोर पर आए हमलावर, काउंटर पर अचानक गोलियां बरसाईं; गोल्डी बराड़ गैंग की धमकी मिली थी
661 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले में CBI का एक्शन, चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली-NCR में छापेमारी चंडीगढ़ में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों को कराया पदभार ग्रहण,इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह समेत कई पदाधिकारी साथ में रहे मौजूद
अग्र समाज स्थापना दिवस 17 मई 2026 रविवार को सकर्स ग्राउंड सेक्टर 17 चंडीगढ़ में दूसरी बार आयोजित किया जाएगा:असीम गोयल, हरियाणा के पूर्व मंत्री