Saturday, July 11, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को लगातार मजबूत कर रही है प्रदेश सरकार :- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडाशाहजादपुर के राजकीय महिला महाविद्यालय का नाम अब होगा 'महारानी पद्मावती राजकीय महिला महाविद्यालय'- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा40 वर्ष पुरानी पानी की समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभारविद्यार्थियों की मेहनत और प्रतिभा ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव: कृष्ण लाल पंवार पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेल - मुख्यमंत्री हरियाणा के आम अब वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीहरियाणा एवं बिहार के बीच शुरू होगी अंतरराज्यीय बस सेवाचंडीगढ: हरियाणा पुलिस विभाग फेरबदल , 9 IPS और 14 HPS अधिकारियों के किए तबादले,प्रदेश सरकार ने जारी की तबादले सूची
Dharam Karam

कोरोना महामारी को देखते हुए खुद ही कर लें गणेशजी की स्‍थापना, पढ़ें गणेश जी की आरती और कथा

August 22, 2020 10:41 AM

भारत के हर कोने में गणेशोत्सव की धूम कल से शुरु हो जाएगी। साल गणेश चतुर्थी 22 अगस्त से लेकर 1 सितंबर तक चलेगी। हालांकि कोरोना की वजह से इस साल बप्पा का आगमन थोड़ा-फीका पड़ गया है। 10 दिन चलने वाले इस त्यौहार में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। हालांकि इस दौरान चांद को देखने और तुलसी का इस्तेमाल वर्जित माना जाता है।

 गणेश चतुर्थी को क्यों कहते हैं डंडा चौथ?
पौराणिक कथाओं के अनुसार, ऋद्धि-सिद्धि व बुद्धि के दाता भगवान गणेश की शिक्षा का शुरांम्भ भी इसी दिन से हुआ था। इसी दिन से विद्याध्ययन की शुरूआत होती है। कुछ देशों में तो बच्चे डंडे बजाकर खेल भी खेलते हैं, जिससे डंडा चौथ उत्सव के नाम से जाना जाता है।


गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त:
मध्यान्ह गणेश पूजन मुहूर्त - 10:46 सुबह से 1:57 दोपहर तक
इस समय न देखें चांद - 8:47 रात से 9:22 रात तक
चतुर्थी तिथि आरंभ - 21 अगस्त की रात 11:02 बजे से।
चतुर्थी तिथि समाप्त - 22 अगस्त की रात 7:56 बजे तक।
गणेश विसर्जन - मंगलवार 1 सितंबर 2020


गणेश जी की मूर्ति कहां स्थापित करें
आप घर के मंदिर या देव स्थान में गणेश प्रतिमा स्थापित कर सकते हैं। पूजा स्थल की अच्छी तरह साफ-सफाई करके चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं और चावल रखें। इसके बाद मूर्ति स्थापना करके दूर्वा, गंगाजल और पान के पत्ते स्नान करें। भगवान गणेश को पीले वस्त्र या मोली बांधें। इसके बाद भगवान को रोली-तिलक, फल-फूल, प्रसाद चढ़ाए और आरती करके पूजा करें। 

 

ध्यान में रखें यह बात
"ऊं गं गणपतये नम: मंत्र" का जाप करना ना भूलें। ध्यान रखें कि सुबह शाम भगवान गणेश की पूजा करने के साथ उन्हें दिन में 3 बार भोग लगाएं। भगवान गणेश को मोदक का प्रसाद जरूर लगाएं।
बप्पा को क्या क्या चढ़ाएं
पूजा करते समय भगवान गणेश को 5 दूर्वा, चंदन, मौली, चावल, केसर, हल्दी, लौंग चढ़ाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा बप्पा को 21 लड्डूओं या पंचमेवा का भोग लगाकर गरीब लोगों में बांट दें। भगवान आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे।
जरूरी बात
भगवान गणेश को जो दूर्वा चढ़ा रहे हैं उसे रोजाना बदलें। इसके साथ ही उनके चरणों में 5 हरी इलायची और 5 कमलगट्टे रखें। पूजा खत्म होने के बाद लाल कपड़े में कमलगट्टे बांधकर तिजोरी में रख दें और इलायची को प्रसाद के साथ बांट दें। इससे आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी।

Have something to say? Post your comment
More Dharam Karam News
रहमत का महीना है रमज़ान: इस्लाम में रोज़े की सच्ची भावना
प्रयागराज: पौष पूर्णिमा पर माघ मेले में 21 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी आज लगेगा सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं दिखाई देगा नजारा उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू, खराब मौसम के चलते रोकी गई थी यात्रा चारधाम यात्रा में अब तक कुल 38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 169 की मौत 22 जनवरी, 2024 के बाद से अब तक अयोध्या में दर्शन करने पहुंचे 5.5 करोड़ राम भक्त उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में शुक्रवार को 41,862 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन चैत्र नवरात्र से पहले वैष्णो देवी जाने के लिए कटरा में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ महाकुंभ: आज करीब 36 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी प्रयागराज: महाकुंभ में अब तक 44 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु लगा चुके हैं आस्था की डुबकी