Wednesday, August 26, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
नागरिकों की शिकायतों का समय रहते गंभीरता से समाधान करें अधिकारी :- मंत्री श्याम सिंह राणापेयजल की शुद्धता के लिए सभी पुराने वाटर-वर्क्स को आरसीसी आधारित बनाया जाए: मुख्यमंत्रीतालाबों में गंदा पानी नहीं जाना चाहिए, ट्रीटमेंट के बाद ही तालाब में पहुंचे पानी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीसरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे से लेकर विदेशी भाषाओं की शिक्षा तक, हरियाणा सरकार का विजन स्पष्ट: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडास्कूल बसों की सुरक्षा को लेकर गुरूग्राम जिला प्रशासन सख्त, डीसी उत्तम सिंह ने अंतर-विभागीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक के उपरांत जारी किए आवश्यक दिशा निर्देशहरियाणा-रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री सफरः बसों में 15 साल तक के बच्चों का भी टिकट नहीं; 36 घंटे टाइम लिमिटमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मुंबई दौरा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर की मुलाकातहैपनिंग हरियाणा 2.0 @मुंबई : हरियाणा में निवेश के लिए विभिन्न कंपनियों ने किए 66,000 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू
Himachal

गुन्नूघराट पुखरोटू पेयजल योजना को मिली मंजूरी, जल्द होगा शिलान्यास- विधानसभा उपाध्यक्ष

August 21, 2020 08:42 PM

गुन्नूघराट पुखरोटू पेयजल योजना के निर्माण को मंजूरी मिल गई है और जल्द ही इसका शिलान्यास किया जाएगा। विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने यह बात आज चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत मसरूंड में किसानों को बीज की किटें वितरित करने के बाद कही। उन्होंने बताया कि इस योजना के निर्माण पर 20 करोड़ की राशि खर्च होगी और इससे 9 पंचायतों के लोगों को पेयजल की पर्याप्त सुविधा मिलेगी। 

विधानसभा उपाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि चुराह विधानसभा क्षेत्र के निचले क्षेत्रों में जहां संपर्क सड़कों के नेटवर्क को विस्तार दिया जा रहा है वहीं पुरानी सड़कों के सुधार और अपग्रेडेशन को लेकर भी कार्य योजना पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुखरी- मसरूंड- सिढ़- सरोल सड़क को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चौड़ा किया जा रहा है। 35 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर 23 करोड़ 40 लाख रुपए की राशि खर्च होगी। उन्होंने बताया कि सेंट्रल रोड फंड से कोटी से बड़ोह और बड़ोह से नकरोड़ तक की मुख्य सड़क की अपग्रेडेशन के लिए डीपीआर तैयार करने का कार्य भी प्रगति पर है।
कम जनसंख्या वाली बस्तियों को सड़क सुविधा से जोड़ने की सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस वर्ष 55 करोड़ की राशि का प्रावधान किया है जिससे छूटे हुए 100 से 249 तक की जनसंख्या वाले गांवों और बस्तियों को भी सड़क से जोड़ा जा रहा है।विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि कृषि विभाग किसानों को नकदी फसलों की ओर रुझान बढ़ाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। किसानों को भी उन तमाम योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आना चाहिए जिनके माध्यम से वे कृषि को अपनी आर्थिकी का सबसे बड़ा आधार बना सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कृषि और बागवानी रोजगार के लिए अन्य राज्यों को होने वाले पलायन को रोकने में भी सबसे कारगर भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना का जिक्र करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि स्थानीय उद्योग को बढ़ावा देने के लिए और युवाओं को स्वरोजगार के साधन उपलब्ध करने के लिए मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना प्रदेश में कार्यान्वित की जा रही है। इस योजना के तहत 18 से 45 वर्ष की आयु के युवाओं को कई सुविधाएं दी जा रही हैं। उद्योग में 60 लाख तक के निवेश पर संयंत्र अथवा मशीनरी के निवेश पर पुरुष उद्यमियों को 25 प्रतिशत जबकि महिलाओं को 30 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। मुख्यमंत्री द्वारा अपने बजट भाषण में 45 वर्ष तक की विधवाओं को आजीविका उपलब्ध करवाने के लिए इसी योजना के तहत 35 प्रतिशत सब्सिडी देने की भी घोषणा की गई है जो प्रशंसनीय कदम है। उन्होंने कोविड-19 के इस दौर में सभी जरूरी एहतियातों पर अमल करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गंभीर रोगों से पीड़ित व्यक्तियों, बुजुर्गों और 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों को विशेष तौर से अपना बचाव करने की आवश्यकता है। इससे पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष ने देवदार का पौधा भी रोपा और लोगों से पौधारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के अलावा पौधों के संरक्षण का आग्रह किया।
इस मौके पर अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड पवन शर्मा, विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि ईश्वर ठाकुर, सहायक अभियंता लोक निर्माण संजीव अत्री, युवा मोर्चा जिला महामंत्री एडवोकेट रविंद्र कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य टेकचंद टंडन,चुराह मंडल अध्यक्ष ताराचंद, मंडल उपाध्यक्ष शुभम ठाकुर व करमचंद, अनुसूचित जनजाति मोर्चा महामंत्री एवं पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष रमेश कुमार, पुखरी पंचायत प्रधान गोपाल ठाकुर, जिला भाजयुमो जिला सह प्रवक्ता मानसिंह, वन परिक्षेत्र अधिकारी जगजीत सिंह व मसरूंड पंचायत उप प्रधान तिलक राज भी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
More Himachal News
हिमाचल प्रदेश: हणोगी टनल के अंदर 2 ट्रकों की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, 8 घायल बाबा रामदेव को भ्रष्टाचार के खिलाफ करना चाहिए आंदोलन: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू
मीडिया वैलबीइंग एसोसिएशन ने शिमला में समारोह कर पत्रकारों को वितरित कीं एक्सीडेंटल इंशोरेंस पॉलिसियां
एम डब्ल्यू बी देगा हिमाचल के पत्रकारों को दस-दस लाख रुपये की मुफ्त एक्सीडेंटल पॉलिसी का तोहफा लॉन्चिंग एवं वितरण समारोह 9 जून को शिमला में
हिमाचल: कांगड़ा जिले में भूकंप के तेज झटके हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बस पलटी, 40 यात्री घायल हिमाचल: बब्बर खालसा ने ली नालागढ़ ब्लास्ट की जिम्मेदारी, FIR दर्ज शिमला के संजौली मस्जिद विवाद पर गठित संयुक्त समिति की आज होगी बैठक हिमाचल प्रदेश: कुल्लू के झनियार गांव में भीषण आग, 5 से 7 घर जलकर राख हुए हिमाचल बस हादसे में 15 की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुख