Saturday, October 17, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए • धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान
Haryana

स्वतंत्रता दिवस पर राज्य मंत्री अनूप धानक ने रोहतक में किया ध्वजारोहण

August 15, 2020 04:37 PM

हरियाणा के पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के राज्य मंत्री अनूप धानक ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को नमन करते हुए 74वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण राष्ट्र असंख्य अमर शहीदों का हमेशा ऋणी रहेगा, जिन्होंने मातृ भाषा को आजाद करवाने हेतू अपना सर्वस्व कुर्बान कर दिया। राज्य मंत्री अनूप धानक रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम परिसर में 74वें स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में बतौर मुख्यातिथि राष्ट्ररीय ध्वाजरोहण के उपरांत जिलावासयिों को संबोधित कर रहे थे।

 

राज्य मंत्री अनूप धानक ने अपने संदेश में कहा कि आजादी को शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है। इसका महत्त्व वही समझ सकता है,जिसने गुलामी की दास्ता सही हो। उन्होंने आजादी को वह पंछी महसूस कर सकता है जो बरसों से पिंजरे में कैद है। आज हम इसी आजादी को सहेजकर रखने का संकल्प दोहराएं। उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में हरियाणा के अहम योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश का इस संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। स्वतंत्रता संग्राम की क्रांति सर्वप्रथम अंबाला छावनी से ही 1857 में शुरू हुई थी। स्वतंत्रता के बाद देश की सीमाओं की रक्षा करने व शहादत देने में हरियाणा के वीर हमेशा आगे रहे है तथा आज भी हमारी सशस्त्र सेनाओं में औसतन हर दसवां जवान हरियाणा से है।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के ओजस्वी नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दर्शन के अनुरूप ‘सबका साथ-सबका विकास’ और‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ के मूलमंत्र पर चलते हुए पूरे हरियाणा और प्रत्येक हरियाणवी के विकास का बीड़ा उठाया है। अनूप धानक ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार जातिवाद, क्षेत्रवाद और भाई-भतीजावाद से ऊपर उठकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से ‘शासन कम से कम-सुशासन अधिकतम‘ की अवधारणा के साथ ‘ईज ऑफ लीविंग‘ की दिशा में काम किया जा रहा है तथा वर्ष 2020 को ‘सुशासन संकल्प वर्ष‘ के तौर पर मनाया जा रहा है।

 

ध्वजारोहण के उपरांत राज्यमंत्री ने खुली जीप में सवार होकर उपायुक्त आर एस वर्मा, पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा तथा परेड कमांडर डीएसपी सज्जन कुमार के साथ परेड में शामिल पांच टुकड़ियों का निरीक्षण किया। इसके बाद परेड कमांडर के नेतृत्व में सभी पांच टुकड़ियों ने मुख्य मंच के सामने से गुजरते हुए भव्य मार्च पास्ट निकाला। कार्यक्रम के मुख्यातिथि अनूप धानक ने इन टुकड़ियों की सलामी ली। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी, युद्ध वीरांगनाओं, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले महानुभव तथा कोविड-19 के संक्रमण के दौरान विशिष्ठ कार्य करने वाली संस्थाओं तथा व्यक्तियों को प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया