Friday, November 06, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो के दौरान सूचना जनंसंपर्क विभाग के आयुक्त के मकरंद पांडुरंग ऊर्जा मंत्री अनिल विज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए • कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शहीदी स्मारक-1857 के ऐतिहासिक लोकार्पण समारोह में शहीदों को नमन करते हुए अंबाला छावनी जहां से क्रांति की शुरुआत हुई उस माटी को माथे पर लगाकर नमन किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व हरियाणा प्रदेश के अन्य मंत्रीगण मौजूद रहें। • अंबाला की धरती पर इतिहास, शौर्य और राष्ट्रीय गौरव का एक नया अध्याय लिखा गया-नायब सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्री • हरियाणा के अंबाला में बने 1857 की क्रांति के सबसे बड़े स्मारक का गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह ने लोकार्पण किया। • आज नारनौंद विधायक भाई जस्सी पेटवाड़ ने सोनीपत स्थित कांग्रेस भवन में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल अभियान के सोनीपत जिला प्रभारी के रूप में प्रेस कॉन्फ्रेंस की • सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर , केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर गए IAS राकेश गुप्ता केंद्र से जल्दी होंगें रिलीव, राकेश गुप्ता की केंद्र से रिलीविंग की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंची , जल्दी ही हरियाणा में राकेश गुप्ता की होगी वापिसी हरियाणा सरकार में राकेश गुप्ता को मिलेगी अहम जिम्मेदारी • एसवीएसयू के कुलगुरु और कुलसचिव ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट • दिवाली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हरियाणा पुलिस अलर्ट, पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई
Haryana

कार्यकर्त्ता अपनी क्षमता का सर्वश्रेष्ठ देकर पार्टी को करें मजबूत : धनखड़

August 13, 2020 06:58 PM

भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने अध्यक्ष पद सँभालने के बाद से ही लगातार कार्यकर्ताओं से मिलने और बैठकों का एक दौर शुरू किया हुआ है l बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को नई उर्जा नया उत्साह देकर संगठन को मजबूत करने के काम में जुटे है l वीरवार को पंचकूला के भाजपा कार्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने सात जिलों के मंडल अध्यक्षों की एक बैठक को सम्बोधित किया l उनके साथ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट और प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल मौजूद रहे और संगठनात्मक बातों पर मंडल अध्यक्षों से चर्चा की l 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्त्ता को इस बात को आत्मसात कर लेना चाहिए कि “अपना सर्वश्रेष्ठ देना है और अपने कार्यकर्ताओं का सर्वश्रेष्ठ लेना है”l उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्त्ता जनता की सेवा के लिए हर समय तैयार रहता है और देश के प्रधानमंत्री देश में धारा 370, तीन तलाक जैसे असंभव कामों को भी पूरा करते है, तभी तो कहते है कि मोदी है तो मुमकिन और भाजपा है तो उपलब्ध है l कोरोना के समय में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जनता की सेवा में अपनी उपलब्धता से इस बात को साबित भी किया है l
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड ने कहा कि पूरे हरियाण के मंडल अध्यक्षो के साथ बैठक कर रहे है । उन्होंने बताया कि इससे पहले 10 जिलों के मंडल अध्यक्षो के साथ रोहतक में बैठक कर चुके है ओर 5 जिलों के मण्डल अध्यक्षो की बैठक हिसार में कर चुकी है।
कांग्रेस पर पलटवार करते हुए धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस तो खुद घोटालेबाजों का कुनबा है l कांग्रेस के कई नेता खुद कई घोटालो में जमानत पर है। अपने शासन के समय किए गए घोटाले उन्हें याद आ रहे है l उन्होंने कहा कि कांग्रेसी केवल अपनी खीज मिटाने के लिए घोटाले जैसे भारी भरकम शब्द का प्रयोग कर रहे है, असल में कांग्रेस शब्दों का दुरूपयोग करना बखूबी सीख चुकी है l इसलिए ही वे सरकार द्वारा सुधार के लिए स्वत: संज्ञान लेकर किए गए किसी काम को भी घोटाला बता देते है, जो कि सही नहीं है l
पार्टी की नई टीम के गठन को लेकर धनखड ने कहा कि एक सप्ताह में नए ज़िला अध्यक्षो और उससे अगले सप्ताह प्रदेश की कार्यकारिणी की घोषणा कर देंगे। बरोदा उपचुनाव पर बोलते हुए कहा कि भाजपा हर समय तैयार रहती है l हमारे लिए अवसर है और हमें अवसर का उपयोग करना आता है l भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के लिए अपनी परम्परागत सीट को बचाना बड़ी चुनौती है l

*बॉक्स :-*
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर त्रिवेणी लगाकर भाजपाई देंगे श्रद्धांजलि
भाजपा द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाया गया है रक्षा बंधन से शुरू हुए इस अभियान को 16 अगस्त को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के पुण्यतिथि पर हर गांव और शहर के हर वार्ड में अटल त्रिवेणी लगाकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि देंगे l भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ इस दिन पंचकूला के मनसा देवी कॉम्प्लेक्स में त्रिवेणी लगाकर पूर्व प्रधानमंत्री को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे l

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो के दौरान सूचना जनंसंपर्क विभाग के आयुक्त के मकरंद पांडुरंग ऊर्जा मंत्री अनिल विज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शहीदी स्मारक-1857 के ऐतिहासिक लोकार्पण समारोह में शहीदों को नमन करते हुए अंबाला छावनी जहां से क्रांति की शुरुआत हुई उस माटी को माथे पर लगाकर नमन किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व हरियाणा प्रदेश के अन्य मंत्रीगण मौजूद रहें।
अंबाला की धरती पर इतिहास, शौर्य और राष्ट्रीय गौरव का एक नया अध्याय लिखा गया-नायब सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्री हरियाणा के अंबाला में बने 1857 की क्रांति के सबसे बड़े स्मारक का गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह ने लोकार्पण किया।
आज नारनौंद विधायक भाई जस्सी पेटवाड़ ने सोनीपत स्थित कांग्रेस भवन में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल अभियान के सोनीपत जिला प्रभारी के रूप में प्रेस कॉन्फ्रेंस की
सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर , केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर गए IAS राकेश गुप्ता केंद्र से जल्दी होंगें रिलीव, राकेश गुप्ता की केंद्र से रिलीविंग की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंची , जल्दी ही हरियाणा में राकेश गुप्ता की होगी वापिसी हरियाणा सरकार में राकेश गुप्ता को मिलेगी अहम जिम्मेदारी
एसवीएसयू के कुलगुरु और कुलसचिव ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
दिवाली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हरियाणा पुलिस अलर्ट, पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई
फ्रीस्टाइल कुश्ती की भारत की पहली महिला विश्व चैंपियन मनीषा भनवाला ने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात
अमित शाह के अंबाला आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने ली महत्वपूर्ण बैठक, गांधी ग्राउंड का किया निरीक्षण