Saturday, April 27, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह पंजाब के खडूर साहिब से लड़ेगा चुनावकांग्रेस CEC की बैठक कल, अमेठी-रायबरेली की सीटों को लेकर होगी चर्चाकेजरीवाल ने गिरफ्तारी के बाद CM पद से इस्तीफा न देकर व्यक्तिगत हित को ऊपर रखा: दिल्ली HCहीटवेव को देखते हुए मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था की जाए-मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवालमनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत पर आज होगी सुनवाईBJP अध्यक्ष जेपी नड्डा आज कर्नाटक में करेंगे रोडशोलोकसभा चुनाव: दूसरे चरण के लिए 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान जारीआपका वोट तय करेगा अगली सरकार चंद अरबपतियों’ की या 140 करोड़ हिंदुस्तानियों की: राहुल गांधी
Haryana

हरियाणा पुलिस के तीन अधिकारी होंगे केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित

August 13, 2020 04:15 PM

हरियाणा पुलिस की एक महिला पुलिस अधिकारी सहित तीन पुलिस अधिकारियों को ‘‘जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री  पदक‘‘ 2020 से सम्मानित किया गया है। 
          हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि पदक पाने वालों में पुलिस अधीक्षक, कैथल, श्री शशांक कुमार सावन, उप-निरीक्षक अनिल कुमार और लेडी सब-इंस्पेक्टर रीटा रानी शामिल हैं। इस प्रतिष्ठित पदक के लिए देश भर से चुने गए 121 पुलिसकर्मियों में से हरियाणा पुलिस के तीन अधिकारियों को चुना गया है।
          वर्तमान एसपी कैथल शशांक कुमार सावन को झज्जर जिले में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में तेजी से जांच व अनुसंधान करने के लिए सम्मानित किया है, जिसके परिणामस्वरूप दोषी को कोर्ट द्वारा आजीवन कारावास व 30,000 रुपये जुर्माना भी लगाया गया था। उस समय श्री सावन एएसपी झज्जर के रूप में तैनात थे और उन्हें इस मामले की जांच सौंपी गई थी। पीड़िता उत्तर प्रदेश की एक मजदूर की बेटी थी और बहादुरगढ़ में किराए के मकान में रहती थी। नाबालिग से सितंबर 2018 में एक अन्य किरायेदार द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। तत्कालीन एएसपी श्री सावन ने आधुनिक तकनीक से जांच पूरी कर महज 6 दिनों के भीतर आरोप पत्र दायर किया, जिसके परिणामस्वरूप अदालत द्वारा ठोस साक्ष्य व गवाहों के ब्यानों के तहत सुनवाई करते हुए आरोपी को दोषी ठहराया गया।
          इसके अतिरिक्त, फरीदाबाद में तैनात एसआई अनिल कुमार और पंचकूला में तैनात लेडी एसआई रीटा रानी को भी जांच में उत्कृष्टता के लिए इस पदक से सम्मानित किया गया है।
डीजीपी ने दी बधाई 
          डीजीपी हरियाणा, श्री मनोज यादव ने इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर श्री सावन सहित तीनों पुलिस अधिकारियों को बधाई दी और भविष्य में और अधिक सफलता की कामना की।
  उल्लेखनीय है कि अपराध की जांच के उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने और जांच अधिकारियों द्वारा जांच में इस तरह की उत्कृष्टता को पहचानने के उद्देश्य से यह पदक स्थापित किया गया था।

Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हीटवेव को देखते हुए मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था की जाए-मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल
हरियाणा कांग्रेस की लिस्ट आई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक से टिकट
लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र
बिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाई
केंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगी प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डे विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
आगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगा
अभय चौटाला का बयान महिलाओं की सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन देने का फैसला लिया है