Sunday, October 18, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शुभारंभ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है या जनता की आवाज दबाना चाहती है?बैलेट पेपर से चुनाव कराने की हिम्मत दिखाए सरकार, जनता के फैसले का कांग्रेस करेगी स्वागत : संजय दत्त • 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए • धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
Haryana

प्रदेश में 7 ‘स्पेशल इकोनोमिक जोनों’ में लगभग दस हजार करोड़ रूपए के निवेश का लक्ष्य:दुष्यंत चौटाला

August 12, 2020 06:43 PM

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में 7 ‘स्पेशल इकोनोमिक जोनों’ में लगभग दस हजार करोड़ रूपए के निवेश का लक्ष्य है जिससे एक लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

         डिप्टी सीएम ने आज यहां बताया कि प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा विदेशी निवेश को हरियाणा में लाया जा सके। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से  जानी-मानी कंपनी एंटरप्राइज सिंगापुर, फ्लिपकार्ट, जीएलएस फिल्मस,आईकेईए, एटीएल ग्रुप, सेंबकॉर्प सिंगापुर, डीसीएम टैक्सटाइल्स समेत कई अन्य बहुराष्टï्रीय कंपनियों से कोविड-19 के दौरान भी वेबिनार के माध्यम से हरियाणा में निवेश के लिए बातचीत हुई है,इस चर्चा के दौरान उक्त कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भरपूर उत्साह दिखाया है।

         श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में विदेशी निवेश से उद्योगों को स्थापित करने के लिए माहौल अनुकूल है। इज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में हरियाणा उत्तर भारत में पहले तथा देश में तीसरे स्थान पर है तथा हरियाणा सरकार का लक्ष्य राज्य को टॉप पर ले जाने का है। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश में उद्योगों को विकसित करने के लिए ‘ हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम’ की ओर से 34 इण्डस्ट्रीयल इस्टेट तैयार किए गए हैं, इनमें अलग-अलग प्रकार के 1100 से अधिक औद्योगिक प्लॉट आईएमटी फरीदाबाद, बावल, मानेसर, पानीपत, गुरूग्राम में उपलब्ध हैं। इसके अलावा, आईएमटी सोहना में 1500 एकड़ तथा खरखौदा में 3000 एकड़ भूमि को उद्योग लगाने के लिए तैयार किया गया है।

        उपमुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा देश में कैपिटल गुड्स ऑफ मैनुफैक्चरर के क्षेत्र में अग्रणी क्षमता रखता है तथा इसके लिए बावल व मानेसर क्षेत्र अहम रोल अदा कर रहा है। इसके अलावा, दिल्ली-मुम्बई व अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस-वे तथा कुण्डली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर मुख्य इण्डस्ट्रीयल कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है जो पूरे प्रदेश को कवर करते हुए औद्योगिक यूनिट की कनेक्टिवीटी को हब और बंदरगाह से जोड़ेगा।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शुभारंभ
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है या जनता की आवाज दबाना चाहती है?बैलेट पेपर से चुनाव कराने की हिम्मत दिखाए सरकार, जनता के फैसले का कांग्रेस करेगी स्वागत : संजय दत्त
22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर