Thursday, August 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
*चंडीगढ़ के 4 स्कूलों को बम धमाके की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने पहुंचे चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ जनरल धीरज सेठ ,संत कबीर कुटीर पर की शिष्टाचार मुलाकात11 से 13 अगस्त की प्रस्तावित हड़ताल वापस, अनिल विज ने बिजली कर्मचारियों की मांगों पर दिया भरोसाचंडीगढ : सूत्रों के हवाले से खबर,सरकार और बिजली कर्मचारियों के बीच बन सकती है सहमति , लगातार चल रही है बैठकमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को किया लाभ वितरणहरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक 13 तारीख को दोपहर 3:00 बजे चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी,इस कैबिनेट में विधानसभा सत्र को लेकर भी चर्चा हो सकती हैहरियाणा सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण, अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों का कल्याण तथा अंत्योदय (SEWA) विभाग की पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया चेयरमैन नियुक्तअंबाला कैंट मेरा घर, जनता मेरा परिवार’, इस्तीफे की मांग पर अनिल विज का तीव्र पलटवार—‘अपने लोगों के हक की लड़ाई से पीछे नहीं हटूंगा’
Punjab

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अपने परिवार सहित श्री हरमंदिर साहिब में की अरदास

August 12, 2020 04:14 PM

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अपनी धर्मपत्नी मेघना और युवा जेजेपी नेता दिग्विजय सिंह चौटाला के साथ अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे। स्वर्ण मंदिर में डिप्टी सीएम ने अपने परिवार सहित पवित्र स्थल पर आयोजित पाठ में हिस्सा लिया और शीश नवाकर गुरु साहिब से देश व प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज कोरोना महामारी का प्रकोप पूरे संसार में है। उन्होंने प्रार्थना की कि संकट की इस घड़ी में गुरु साहिब सबको शक्ति दें और इस भीषण संकट काल से सबको निजात दिलाएं। डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्हें जब भी गुरु घर में आने का मौका मिला वे यहां आते हैं और देश-प्रदेश की प्रगति व शांतिहर घर में खुशहाली की प्रार्थना करते हैं। यहां माथा टेकने के बाद डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कुछ समय कीर्तन भी सुना। इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा उपमुख्यमंत्री को सिरोपाश्री दरबार साहिब का सुनहरी मॉडल व श्री गुरु नानक देव जी की धार्मिक पुस्तक देकर सम्मानित किया।इस दौरान पत्रकारों द्वारा सतलुज यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) के पानी को लेकर पूछे गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट देश का सर्वोच्च न्यायालय है और कोर्ट ने जो दो साल पहले अपना निर्णय दिया था उसे लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एसवाईएल का पानी लाने के लिए हरियाणा सरकार  प्रतिबद्ध है और  सर्वोच्च  न्यायालय का निर्णय लागू करवाने के लिए प्रयासरत है। वहीं दुष्यंत चौटाला ने गिरते भूजल स्तर के चलते पानी की समस्या को दूर करने को लेकर कहा कि पाकिस्तान जा रही भारत की नदियों के पानी का सदुपयोग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़कों की तर्ज़ पर टेक्नोलॉजी के माध्यम से भारत को ऐसी व्यवस्था स्थापित करनी चाहिए जिससे पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोक कर देश के विभिन्न राज्यों में जल आपूर्ति हो सके। उन्होंने कहा कि इससे हर साल भारत द्वारा पाकिस्तान को की जा रही नुकसान की भरपाई नहीं करनी पड़ेगी और देश के कृषि क्षेत्र में उन्नति होगीपत्रकारों द्वारा शराब के मामले में पूछे गये सवालों पर डिप्टी सीएम ने कहा कि हरियाणा सरकार को शराब की अवैध तस्करी की जब भी शिकायतें मिलीउसके खिलाफ सरकार ने तुरंत सख्त कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान ऐसी शिकायतें सामने आई थी और उस दौरान आबकारी विभाग की टीमों ने लगातार प्रदेशभर में छापेमारियां करते हुए कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान 1250 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की गई।उन्होंने कहा कि देशभर में हरियाणा ही ऐसा राज्य है जहां प्रदेश सरकार ने नशा तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानून बनाया है और इसे अन्य राज्यों को भी लागू करना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
More Punjab News
पंजाब सरकार युवाओं के साथ कर रही है धोखा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब यूथ कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष, शुभम देवगन बने अध्यक
राष्ट्रसेवा और अंत्योदय की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं सामाजिक संस्थाएं : नायब सिंह सैनी
चुटकुलों से सरकार नहीं, सिनेमा हॉल चल सकते हैं: नायब सिंह सैनी
गुरु अमर दास जी का जीवन त्याग, सेवा, समानता और मानवता का प्रेरणास्रोत: नायब सिंह सैनी
ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी आज: स्वर्ण मंदिर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात
सभी वर्ग अपने युवाओं को नशा से दूर कर लें तो पूरा समाज नशा मुक्त हो जाएगा : राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया
पंजाब ब्यास पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की शिष्टाचार मुलाकात
जालंधर में BSF मुख्यालय के बाहर धमाका, खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे
पंजाब का ओबीसी समाज एकजुट हो जाओ, अगली बार सरकार भाजपा की होगी : श्री नायब सिंह सैनी