Sunday, October 25, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त औऱ प्रदेश अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह ने चंडीगढ़ कांग्रेस ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए • सेक्टर-22 में नैतिक की हत्या के मामले में गैंगस्टर लकी पटियाल के शूटरों का एनकाउंटर • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अधिकारियों को दिए निर्देश सभी जिलों में जहां जहा बिजली बाधित हुई हो वहां तुरंत बिजली सप्लाई हो शुरू • समानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में सरकार और कर्मचारी एकजुट: ऊर्जा मंत्री अनिल विज • हरियाणा में बिजली कर्मचरियों की हड़ताल खत्म,CM के साथ मीटिंग में सहमति; कर्मचारी नेता बोले- निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द करने का आश्वासन मिला • पंचकूला के PWD रेस्ट हाउस में ऊर्जा मंत्री अनिल विज बिजली कर्मचारियों के नेताओं से बातचीत करने किए पहुंचे,थोड़ी देर में होगी बातचीत • हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड की तरफ से आज बिजली कर्मचारियों के साथ पंचकूला में 3:00 बजे होने वाली बैठक का आधिकारिक पत्र • हरियाणा के हड़ताल पर गए कर्मचारियों से अपील हड़ताल खत्म कर ड्यूटी पर आयें। सभी विकल्पों पर बातचीत करने के लिए हम तैयार हैं, इसमें इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 की धारा 108 पर कार्यवाही करना भी शामिल है:अनिल विज,ऊर्जा मंत्री
Haryana

विकास के साथ-साथ आपस में जोडऩे का काम करती हैं सड़कें : बिजली मंत्री रणजीत सिंह

August 12, 2020 02:28 PM

सिरसा: प्रदेश के बिजली, जेल एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास में सड़कों की अहम भूमिका होती है। बेहतर सड़कों के बनने से आवागमन सुगम होता है, जिससे आमजन के समय व धन की भी बचत होती है।

बिजली मंत्री मंगलवार को रानियां हलका के विभिन्न गांवों में धन्यवादी दौरा कर रहे थे। उन्होंने गांव बालासर में ग्रामीणों की ओर से रखी गई मांगों पर बोलते हुए कहा कि रानियां से खारिया होते हुए बालासर से नकोड़ा जाने वाली सड़क पर 7 करोड़ 20 लाख रुपये व बालासर से रानियां अपरोच रोड़ के चौड़ाकरण पर 2 करोड़ 30 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। उन्होंने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं के कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्र के लोगों को इसका दीर्घकालीन लाभ होगा और समय की भी बचत होगी। इसके अलावा जो मांगे गांव की ओर से रखी गई हैं, उन सभी को पूरा करवाया जाएगा, जिन पर करीब 90 लाख रुपये की धन राशि खर्च होगी। इस प्रकार से अकेले बालासर गांव के लिए 11 करोड़ रूपये की राशि विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। उन्होंने गांव बालासर की लड़कियों के राष्ट्रीय स्तर पर खेलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमारे बच्चे आगे बढ रहे हैं, जोकि जिला के लिए गर्व की बात है। हाल ही में आईएएस की परीक्षा में हमारे प्रदेश के प्रदीप सिंह ने पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया है, जोकि समाज व प्रदेश के लिए गौरवमयी बात है। उन्होंने गांव की लड़कियों व लड़कों के खेलने के लिए विभिन्न सुविधाओं की उपलब्धता के लिए 5 लाख व गांव की गौशाला के लिए भी 5 लाख रूपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे हल्के की हर समस्या से भलिभांति वाकिफ हैं और आपकों विश्वास दिलाता हूं कि उन समस्याओं को एक-एक करके दूर करने के लिए दिन-रात एक कर दूंगा।

उन्होंने क्षेत्रवासियों को विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। रानियां में पेयजल की समस्या को दूर करने के उद्ेश्य से 50 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की गई है, जिसे जल्द ही मूरत रूप दे दिया जाएगा। परियोजना के पूरा होने के पश्चात रानियां क्षेत्र वासियों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मेरा हर संभव प्रयास है कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि क्षेत्र की विकास के मामले में अपनी एक अलग पहचान बनें। अब क्षेत्र में निरंतर हो रहे विकास से क्षेत्रवासियों को सरकार के साथ हिस्सेदारी में होने वाले लाभ का अहसास होने लगा है और मुझे विश्वास है कि अब आगे भी अपनी इस हिस्सेदारी की ताकत को बरकरार रखेंगे।

बिजली मंत्री ने रानियां विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हीं के समर्थन और सहयोग से वे विधायक और प्रदेश सरकार में बिजली मंत्री बने, जिसके फलस्वरूप प्रदेश सरकार में रानियां क्षेत्र की भागीदारी सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ क्षेत्र के लोगों ने मुझपर भरोसा जताया है मैं भी आप लोगों के इस भरोसे को बरकरार रखूंगा और लोगों की आशांओं व आंकाक्षाओं के अनुरूप कार्य करूंगा। वर्तमान सरकार सबका साथ-सबका विकास नीति के तहत प्रत्येक क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य करवा रही है।

उन्होंने गांव हारणी खुर्द, संतोखपुरा, धर्मपुरा, शहीदांवाली थैड, बुढाणिया थैड में धन्यवादी दौरा करते हुए लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से रखी गई मांग व समस्याओं समाधान के लिए मौके पर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव की ओर से रखी गई मांगों पूरा करवाने का आश्वासन देते हुए ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने देने का भरोसा भी दिलाया। मंत्री के दौरे दौरान उनके साथ दीपक गाबा, राज गाबा, बूटा सिंह प्राचार्य, अश्वनी मिढा, बूटा सिंह सरपंच करीवाला, कुलदीप, नरेंद्र गाबा, मलकीत सिंह, सुखबीर सिंह सरपंच, गुरमीत सिंह सरपंच, नंबरदार कश्मीर चंद, पूर्व सरपंच हरनेक सिंह, कुलवंत सिंह, बलदेव सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त औऱ प्रदेश अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह ने चंडीगढ़ कांग्रेस ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अधिकारियों को दिए निर्देश सभी जिलों में जहां जहा बिजली बाधित हुई हो वहां तुरंत बिजली सप्लाई हो शुरू
समानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में सरकार और कर्मचारी एकजुट: ऊर्जा मंत्री अनिल विज
हरियाणा में बिजली कर्मचरियों की हड़ताल खत्म,CM के साथ मीटिंग में सहमति; कर्मचारी नेता बोले- निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द करने का आश्वासन मिला
पंचकूला के PWD रेस्ट हाउस में ऊर्जा मंत्री अनिल विज बिजली कर्मचारियों के नेताओं से बातचीत करने किए पहुंचे,थोड़ी देर में होगी बातचीत
हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड की तरफ से आज बिजली कर्मचारियों के साथ पंचकूला में 3:00 बजे होने वाली बैठक का आधिकारिक पत्र
हरियाणा के हड़ताल पर गए कर्मचारियों से अपील हड़ताल खत्म कर ड्यूटी पर आयें। सभी विकल्पों पर बातचीत करने के लिए हम तैयार हैं, इसमें इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 की धारा 108 पर कार्यवाही करना भी शामिल है:अनिल विज,ऊर्जा मंत्री
सरकार 24 फसलो की MSP देने की बात कहती है लेकिन सरकार हरियाणा में 24 फसलो के नाम बताएं -- जस्सी पेटवाड़
मैं बिजली निजीकरण के खिलाफ, विभाग ने विनियामक के आगे पूरी दृढ़ता से इसका विरोध किया, इसके खिलाफ हम आखिरी सिरे तक जाएंगे" : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे, जनता को घोषणाएं नहीं, जवाब चाहिए : कुमारी सैलजा