Friday, October 09, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• पत्रकारों को बीमारी में ₹5 लाख की आर्थिक मदद और कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द लागू करे सरकार : चंद्रशेखर धरणी • नाना पाटेकर के निधन पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जताया गहरा दुख, कहा- उनकी दमदार अदायगी हमेशा याद रहेगी • चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा • धर्म और पूजा पद्धतियां अलग हो सकती हैं, लेकिन मानवता और राष्ट्रभावना एक : डॉ. अर्चना गुप्ता • जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिकायतों की समयबद्ध हो जांच - ऊर्जा मंत्री अनिल विज • हरियाणा छोटा प्रदेश, बड़ा योगदान: जीएसटी संग्रह में सभी राज्यों में पांचवां स्थानः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम में किया ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ
Uttar Pradesh

अयोध्या में शुरू हुआ राम मंदिर निर्माण, ट्रस्ट ने अकाउंट नंबर जारी कर की दान की अपील

August 12, 2020 02:16 PM

अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है. बुधवार को श्री रामजन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट की ओर से इसकी जानकारी दी गई है. पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए थे और राम मंदिर का भूमि पूजन करते ही नींव रखी थी. अब राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है.

रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बुधवार को एक वीडियो जारी किया. उन्होंने कहा कि 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का भूमि पूजन किया था, अब मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. चंपत राय के मुताबिक, करोड़ों राम भक्त मंदिर निर्माण में योगदान देना चाहते हैं जिसके बाद अब ट्रस्ट की ओर से दान करने की सभी जानकारी दी जा रही है.

श्री रामजन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट की ओर से ट्वीट में लिखा गया, ‘जय श्री राम! प्रभु श्रीराम की पावन जन्मभूमि पर उनके भव्य और दिव्य मन्दिर के निर्माण का कार्य माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा भूमिपूजन पश्चात प्रारम्भ हो गया है. श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र सभी श्रीराम भक्तों का आह्वान करता है कि मन्दिर निर्माण हेतु यथाशक्ति व यथासंभव दान करें.'

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केंद्र सरकार की ओर से ट्रस्ट का निर्माण किया गया था, जिसके पास राम मंदिर के संचालन से जुड़े अधिकार रहेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्रस्ट की ओर से भूमि पूजन का बुलावा भेजा गया था, जिसके बाद पांच अगस्त को पीएम ने भूमि पूजन किया.

Have something to say? Post your comment
More Uttar Pradesh News
भदोही का नाम बदलकर अब होगा संत रविदास नगर, CM योगी का बड़ा ऐलान CM योगी का बड़ा ऐलान: UP में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र CM योगी ने वाराणसी में जलभराव होने पर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को सस्पेंड किया यूपी की IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा बसपा सुप्रीमो मायावती की यूपी चुनाव को लेकर बड़ी बैठक कल CM योगी की लोगों से अपील- स्वाइन फ्लू के लक्षणों को नजरअंदाज न करें, जांच कराएं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सपरिवार किए बांके बिहारी के दर्शन लखनऊ: जवाहर भवन में लगी भीषण आग चढ़ावा चोरी केस: कोई भी वकील आरोपी का केस नहीं लड़ेगा- अयोध्या बार एसोसिएशन लखनऊ अग्निकांड: UP बीजेपी ने कल के सभी कार्यक्रम रद्द किए