Wednesday, October 14, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें • अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज • अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी • फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस • स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा • किसानों की फसल रखने के लिए मंडियों के अलावा खुले स्थान भी किए जाएं चिन्हित : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • पंचकूला के पैट एनिमल मेडिकल सेंटर का होगा आधुनिकीकरण
Entertainment

मुंबईः संजय दत्त को कैंसर, हुई पुष्टि

August 11, 2020 11:39 PM

संजय दत्त के फैंस के लिए बुरी खबर है. दत्त फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे हैं. उन्हें तीसरे स्टेज का एडवांस कैंसर है. छाती में दर्द और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद उन्हें 8 अगस्त को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. वहां उनका कोविड-19 टेस्ट हुआ, जिसके रिपोर्ट्स नेगेटिव आए. दो दिन अस्पताल में गुजारने के बाद संजय 10 अगस्त को डिस्चार्ज होकर अपने घर लौट आए.

अस्पताल से वापस लौटने के बाद से ही उन्होंने घोषणा कर दी है कि वे पूरी तरह से ठीक नहीं है और उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत है. उन्होंने इसके बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट के सहारे बताया कि वे काम से कुछ समय के लिए ब्रेक ले रहे हैं.

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था- 'दोस्तों, मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए मैं शॉर्ट ब्रेक ले रहा हूं. मेरे दोस्त और परिवार के लोग मेरे साथ हैं और मैं चाहता हूं कि मेरे चाहने वाले परेशान न हों और बेकार की कयासबाजी भी न करें. आप लोगों के प्यार और दुआओं के साथ मैं जल्दी ही लौटूंगा.

वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त काफी बिजी हैं. फिल्म 'सड़क 2' में वे आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आएंगे. इसके अलावा उनकी फिल्म टोरबाज भी कुछ समय बाद रिलीज होने जा रही है. वहीं, 'केजीफ पार्ट 2' में एक्टर यश के साथ नजर आने वाले हैं. हाल ही में संजय दत्त के केजीएफ पार्ट 2 से जुड़ा लुक भी रिलीज हुआ है, जिसमें संजय के लुक की काफी तारीफ भी हुई थी, हालांकि इंटरनेट पर एक धड़ा ऐसा भी था जिसने ये दावा किया था कि संजय का ये लुक हॉलीवुड की एक वेबसीरीज वाइकिंग्स से प्रेरित है. इसके अलावा वे अजय देवगन के साथ भी एक फिल्म में काम कर रहे हैं.

Have something to say? Post your comment
More Entertainment News
नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का निधन मुंबई : रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज किए गए एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, यूपी में घर पर ही हर्ट अटैक की सूचना
मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
मुंबई: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस-19 का खिताब महान कलाकर का जाना दुखद’, एक्ट्रर धर्मेंद्र के निधन पर अजय देवगन ने कहा धर्मेंद्र का जाना एक युग का अंत’, मशहूर एक्टर के निधन पर PM मोदी ने दुख जताया
एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, पत्नी हेमा, बेटी ईशा विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे, अमिताभबच्चन-अभिषेक और आमिर खान भी मौजूद