Thursday, October 08, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम में किया ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ • कोई भी योग्य मतदाता न छूटे” SIR नोटिस एवं सुनवाई मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष फोकस • फसल खरीद में किसानों को किसी स्तर पर परेशानी न हो, फसल का उठान हो सुनिश्चित— मुख्यमंत्री • चंडीगढ़ के सेक्टर 2 के हाउस नंबर 50, पंजाब सीएम के कैंप ऑफिस में सीबीआई की छापेमारी ,पंजाब में CBI की बड़ी कार्रवाई कोठी नंबर 50 में CBI की रेड CM ऑफिस पर भी CBI की रेड , पंजाब कैंप ऑफिस में भी जांच जारी, पंजाब में कई ठिकानों पर CBI की कार्रवाई ,घारांचो में भी CBI की रेड • एशियन गेम्स में जोरदार प्रदर्शन करके लौटे हरियाणा के खिलाड़ियों का हरियाणा के खेल मंत्री ने किया जोरदार स्वागत • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने SING FORUM में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात • एशियन गेम्स-2026 में हरियाणा का शानदार प्रदर्शन: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 32 पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को दी बधाई • गुरुग्राम में होगी विकसित भारत संकल्प सभा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे
Dharam Karam

खुल गया वैष्णो देवी का दरबार, दर्शन के लिए करना होगा इन नियमों का पालन

August 11, 2020 09:10 PM

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 16 अगस्त से मां बैष्णो देवी की यात्रा को शुरू करने की इजाजत दे दी है. देश में कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद मार्च में ही वैष्णो देवी की यात्रा बंद कर दी गई थी. यात्रा में शामिल होने के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कई नियम बनाए हैं. सोशल डिस्टेंसिंग का नियमों का पालन सुनिश्चित हो इसके देखते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने एक दिन में 5000 लोगों को ही माता के दर्शन की इजाजत दी है.

कुछ ही दिन पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल नियुक्त किए गए हैं. इसके बाद उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश के सभी तीर्थस्थलों को खोलने का फैसला किया है. इसके लिए 16 अगस्त की तारीख तय की गई है.

60 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों को प्रवेश नहीं

कोरोना संक्रमण के दौर में वैष्णो देवी की यात्रा सुचारू रूप से चलाई जा सके इसके लिए प्रशासन ने कई नियम बनाए हैं. 60 साल के अधिक उम्र के व्यक्ति, बीमारियों से जूझ रहे व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं, 10 साल से कम उम्र के बच्चों को धार्मिक स्थलों के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

एक दिन में 5000 लोग ही कर सकेंगे दर्शन

वैष्णो देवी में सामाजिक दूरी का पालन किया जा सके, इसके लिए एक दिन में 5000 लोगों को ही माता के दर्शन की इजाजत होगी. 5000 की संख्या में मात्र 500 दूसरे राज्यों के श्रद्धालुओं को दर्शन की इजाजत होगी.माता के भवन में एक बार में 600 से ज्यादा लोग जमा नहीं हो सकेंगे. जम्मू-कश्मीर प्रशासन के ये दिशानिर्देश 30 सितंबर तक लागू रहेंगे. सामाजिक दूरी का पालन, मास्क पहनना अनिवार्य होगा.इसके अलावा श्रद्धालु मंदिर परिसर में किसी प्रकार का चढ़ावा नहीं चढ़ा सकेंगे. देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को छूना भी वर्जित होगा. बता दें कि सामान्य दिनों में वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ती है.

Have something to say? Post your comment
More Dharam Karam News
रहमत का महीना है रमज़ान: इस्लाम में रोज़े की सच्ची भावना
प्रयागराज: पौष पूर्णिमा पर माघ मेले में 21 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी आज लगेगा सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं दिखाई देगा नजारा उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू, खराब मौसम के चलते रोकी गई थी यात्रा चारधाम यात्रा में अब तक कुल 38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 169 की मौत 22 जनवरी, 2024 के बाद से अब तक अयोध्या में दर्शन करने पहुंचे 5.5 करोड़ राम भक्त उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में शुक्रवार को 41,862 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन चैत्र नवरात्र से पहले वैष्णो देवी जाने के लिए कटरा में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ महाकुंभ: आज करीब 36 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी प्रयागराज: महाकुंभ में अब तक 44 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु लगा चुके हैं आस्था की डुबकी