Wednesday, July 15, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
CET-II ग्रुप-20 भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट से अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, याचिका खारिज; उच्च न्यायालय का निर्णय बरकरारबी.कॉम, बीबीए और बीसीए में जीजीडीएसडी कॉलेज का दबदबा, सबसे ऊंची कट-ऑफ ने फिर बनाया रिकार्डडॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सोनीपत दीक्षारंभ-2026 और प्रथम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभहरियाणा में अनुसंधान और नवाचार को मिलेगी बड़ी गति, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 20 करोड़ रुपये के राज्य अनुसंधान कोष को दी मंजूरीमहेंद्रगढ़ के डोंगरा अहीर में खुलेगा नया राजकीय नर्सिंग कॉलेजवैकल्पिक ऊर्जा स्रोत पर जाना आवश्यक, इसलिए प्रधानमंत्री सौर, वायु और हाइड्रोजन ऊर्जा को दे रहे प्रोत्साहन - ऊर्जा मंत्री अनिल विजहरियाणा में जलापूर्ति एवं सीवरेज व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, 2,534.39 करोड़ रुपये की 712 परियोजनाओं को मंजूरी : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा38 चिकित्सा अधिकारी प्रमोट होकर बने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
Haryana

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं की व्यवहार्यता सम्बन्धी जानकारी तुरंत दें

August 11, 2020 09:01 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं की व्यवहार्यता सम्बन्धी जानकारी तुरंत दें। ऐसी घोषणाओं की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही निविदाएं आमंत्रित की जाएं और इसकी जानकारी पोर्टल पर अपलोड की जाए।  

मुख्यमंत्री आज यहां मुख्यमंत्री की घोषणाओं से सम्बन्धित लम्बित मामलों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि घोषणा के बाद जब योजनाओं का कार्य आरम्भ हो जाता है, तो प्रशासनिक सचिव फील्ड में जाकर कार्य प्रगति की समीक्षा करें और इस बारे स्थानीय जन प्रतिनिधियों को भी सूचित किया जाए। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग तथा रेलवे से सम्बन्धित परियोजनाओं को इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास योजनाओं में शामिल किया है, इसलिए नये भूमि अधिग्रहण अधिनियम के तहत इनके लिए जमीन का अधिग्रहण किया जा सकता है। जिन परियोजनाओं के लिए 70 प्रतिशत भूमि उपलब्ध हो जाती है, वहां पर भूमि का अधिग्रहण किया जाए और शेष 30 प्रतिशत उसके आसपास अधिग्रहित की जाए ताकि इसे भविष्य में निजी भूमि से बदला जा सके। इसका मुख्य लक्ष्य इन्फ्रास्ट्रक्चर की परियोजनाओं को पूरा करवाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक उपयोग की परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री टी सी गुप्ता जो मुख्यमंत्री घोषणाओं की मोनिटरिंग एवं क्रियान्वयन अधिकारी भी हैं, ने अवगत करवाया कि 2014-20 के बीच कुल 8111 मुख्यमंत्री घोषणाएं हुई थीं, जिनमें से 4398 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं, 2388 पर कार्य प्रगति पर है, 315 घोषणाएं व्यवहार्य नहीं थीं, तथा 1032 घोषणाएं लम्बित हैं।

उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से सम्बन्धित 95 प्रतिशत घोषणाएं पूरी हुई हैं, जबकि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की 93 प्रतिशत, स्वास्थ्य विभाग की 77.7 प्रतिशत पूरी हुई हैं। इसी प्रकार, स्कूल शिक्षा, परिवहन, बिजली, लोक निर्माण, विकास एवं पंचायत, शहरी स्थानीय निकाय से सम्बन्धित घोषणाओं का कार्य भी समयसीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनन्द अरोड़ा, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री टीवीएसएन प्रसाद, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री एसएन राय, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजीव अरोड़ा, जन स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री देवेन्द्र सिंह, विकास एवं पंचायत विभाग के प्रधान सचिव श्री सुधीर राजपाल, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के प्रधान सचिव श्री एके सिंह के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
CET-II ग्रुप-20 भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट से अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, याचिका खारिज; उच्च न्यायालय का निर्णय बरकरार
डॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सोनीपत दीक्षारंभ-2026 और प्रथम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
हरियाणा में अनुसंधान और नवाचार को मिलेगी बड़ी गति, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 20 करोड़ रुपये के राज्य अनुसंधान कोष को दी मंजूरी
महेंद्रगढ़ के डोंगरा अहीर में खुलेगा नया राजकीय नर्सिंग कॉलेज वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत पर जाना आवश्यक, इसलिए प्रधानमंत्री सौर, वायु और हाइड्रोजन ऊर्जा को दे रहे प्रोत्साहन - ऊर्जा मंत्री अनिल विज हरियाणा में जलापूर्ति एवं सीवरेज व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, 2,534.39 करोड़ रुपये की 712 परियोजनाओं को मंजूरी : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा 38 चिकित्सा अधिकारी प्रमोट होकर बने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रधानमंत्री मोदी का 17 जुलाई का दौरा हरियाणा के विकास को देगा नई रफ्तार: डॉ. अरविंद शर्मा दिव्यांग विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए मिलेगा 50 लाख तक का शिक्षा ऋण
स्वदेशी तकनीक और डिजाइन का अनूठा उदाहरण है देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेनसेट: मुख्यमंत्री