Friday, October 16, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान • मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर • जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन • भूपेंद्र सिंह हुड्डा AIIMS में भर्ती,पूर्व CM को दिल्ली आवास पर चक्कर आया, टेस्ट हुए, MRI भी कराई • हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
Haryana

हरियाणा में सोने के आभूषणों की परख एवं हॉलमार्किंग के लिए नौ जिलों में केन्द्र खोले जाएंगे

August 10, 2020 05:15 PM

हरियाणा में सोने के आभूषणों की परख एवं हॉलमार्किंग के लिए नौ जिलों में केन्द्र खोले जा रहे हैं। भारतीय मानक ब्यूरो ने इसके लिए अभिरूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की है। ये केन्द्र खुलने के बाद स्वर्णकारों को हॉलमार्किंग के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि 15 जनवरी, 2021 से सोने के आभूषणों पर हॉलमार्किंग करना अनिवार्य हो जाएगा। 
एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में भारतीय मानक ब्यूरो देश ने 919 ऐसे केन्द्रों को मान्यता प्रदान की है। अभी देश के 489 जिलों में ये केन्द्र नहीं हैं। इनमें से हरियाणा के नौ जिलों के लिए अभिरूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है। इनके लिए आवेदन निजी क्षेत्र के लोग, सरकारी संगठन व उपक्रम कर सकते हैं। 
उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा इन केन्द्रों की स्थापना के लिए 30 से 75 प्रतिशत तक की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि आवेदन 15 सितम्बर, 2020 तक ब्यूरो के कार्यालय प्रमुख हॉलमार्किंग (भारतीय मानक ब्यूरो),कमरा नं0 555, मानकालय, 9 बहादुर शाह जफर मार्ग नई दिल्ली-110002 पते पर पहुंच जाने चाहिएं। इसके अलावा, वैबसाइट :  www.bis.gov.in  पर भी अवलोकन किया जा सकता है। 
प्रवक्ता ने बताया कि इन केन्द्रों में मशीनरी व अन्य उपकरण स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी जो ग्रामीण क्षेत्रों, उत्तर पूर्वी राज्यों व विशेष दर्जे वाले राज्यों में प्राइवेट क्षेत्र को कुल कीमत का 50 प्रतिशत तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को 75 प्रतिशत होगी जबकि सामान्य क्षेत्रों में यह क्रमश: 30 व 50 प्रतिशत होगी।
उन्होंने बताया कि देशभर में इन 919 केन्द्रों के खुलने के बाद ज्वैलर्स की संख्या पांच लाख तथा हॉलमार्किंग के लिए आभूषणों की संख्या बढक़र 10 करोड़ तक होने की संभावना है। 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस
स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा किसानों की फसल रखने के लिए मंडियों के अलावा खुले स्थान भी किए जाएं चिन्हित : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला के पैट एनिमल मेडिकल सेंटर का होगा आधुनिकीकरण लंबित बिलिंग मामलों पर सख्ती, इस माह अधिकतम निपटारे के निर्देश: विक्रम सिंह