Monday, October 19, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली • एक्टर ट्राइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शुभारंभ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है या जनता की आवाज दबाना चाहती है?बैलेट पेपर से चुनाव कराने की हिम्मत दिखाए सरकार, जनता के फैसले का कांग्रेस करेगी स्वागत : संजय दत्त • 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
Haryana

अंतर-राज्यीय ड्रग सचिवालय‘ नशे के खिलाफ संयुक्त लड़ाई में कर रहा सहयोग

August 10, 2020 04:48 PM
10 अगस्त - देश के उत्तरी क्षेत्र में नशा कारोबारियों का नेटवर्क तोडने व मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम के लिए स्थापित किए गए ‘अंतर-राज्यीय ड्रग सचिवालय‘ ने नशा कारोबारियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। इसके माध्यम से मिली सूचनाओं के आधार पर हरियाणा पुलिस की फील्ड इकाइयों ने वर्ष 2020 के प्रथम 7 माह के दौरान 119 किलोग्राम 202 ग्राम मादक पदार्थ सहित 35,500 से अधिक प्रतिबंधित गोलियाँ व कैप्सूल बरामद किए हैं। 
          हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी से जुलाई 2020 के बीच सचिवालय हेल्पलाइन नंबरों पर नशे के कारोबार से संबंधित 216 सूचनाएं प्राप्त हुई, जिसके आधार पर पुलिस द्वारा 118 किलोग्राम 952 ग्राम गांजा, 208 ग्राम 137 मिलिग्राम हेरोइन, 42 ग्राम स्मैक सहित प्रतिबंधित दवाओं की श्रेणी में आने वाली 35,785 नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद कर आरोपियांे के खिलाफ 22 मामले दर्ज किए गए।
          इसके अतिरिक्त, पुलिस को विगत वर्ष मई से दिसंबर के बीच हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से मादक पदार्थ के अवैध कारोबार से संबंधित 299 सूचनाएं प्राप्त हुई जिसके आधार पर हेरोइन, गांजा, स्मैक, चरस सहित कुल 23 किलो 982 ग्राम नशा व 36,610 प्रतिबंधित नशीली गोलियां व कैप्सूल जब्त किए गए। 
          उल्लेखनीय है कि देश के छः उत्तरी राज्यों - हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली तथा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ द्वारा नशे के नेटवर्क को तोडने के लिए साझा रणनीति बनाते हुए पंचकूला में एक अंतर-राज्यीय ड्रग सचिवालय स्थापित किया गया था ताकि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार संबंधी सूचना का आदान-प्रदान कर समाज से इस बुराई को मिटाया जा सके। 

कोई भी व्यक्ति दे सकता है सूचना
          प्रवक्ता ने आमजन से आग्रह करते हुए कहा कि वे निडर होकर नशे की आपूर्ति नेटवर्क के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी अंतरराज्यीय ड्रग सचिवालय की हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1314 पर साझा करे। इसके अतिरिक्त, मोबाइल नंबर 7087089947 और लैंडलाइन नंबर 01733-253023 पर भी जानकारी दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शुभारंभ
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है या जनता की आवाज दबाना चाहती है?बैलेट पेपर से चुनाव कराने की हिम्मत दिखाए सरकार, जनता के फैसले का कांग्रेस करेगी स्वागत : संजय दत्त
22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर