Saturday, November 21, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी में 1857 आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक में पत्रकारों का किया स्वागत • मगलवार देर शाम पंचकुला पहुंचे मुख्यमंत्री ,नायब सिंह सैनी मोरनी (पंचकूला) में हुई सड़क दुर्घटना में घायल लोगों से मुलाकात कर जाना उनका कुशलक्षेम चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शहरी स्वामित्व योजना की समीक्षा • समरसता संकल्प यात्रा के स्वागत और अभिनंदन को लेकर करनाल में व्यापक तैयारियां : डॉ. अर्चना गुप्ता • शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली, लोगों में आने में नहीं होगी दिक्कत : ऊर्जा मंत्री अनिल विज • सुरेंद्र कुमार सैनी जिला लोक संपर्क एवं शिकायत निवारण समिति, जींद के गैर-सरकारी सदस्य मनोनीत • असम और हरियाणा के अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम करेंगे परस्पर सहयोग एवं समन्वय • अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः हरियाणा पवेलियन में विरासत और विकास का अद्भुत संगमः सांसद संजय भाटिया
Haryana

कपास की फसल के नुकसान पर स्पेशल गिरदावरी के दिए आदेश - दुष्यंत चौटाला

August 09, 2020 06:12 PM

मार्केटिंग बोर्ड भंग होने की चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि मार्केटिंग बोर्ड भंग नहीं होगा बल्कि पहले किसान पर प्रतिबंध था कि वो अपनी फसल को केवल मार्केट कमेटी के दायरे में ही बेच सकता था लेकिन अब किसान अपनी फसल को देश में कहीं भी बेच सकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में सरकार को रेवेन्यू लॉस जरूर होगा लेकिन किसानों को फायदा ही होगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कोई भी व्यक्ति मार्केट कमेटी की मंडियों से बाहर फसल खरीदना, बेचना चाहता है उन पर प्रतिबंध जो पहले था, वो अब नहीं है। वे उचाना हलके में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद किसान सेवा केंद्र में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

 

डिप्टी सीएम ने कहा कि कुछ दिन पहले हुई बारिश के बाद उचाना, नरवाना के कई गांवों में कपास की फसल को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर स्पेशल गिरदावरी के आदेश दे दिए है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि  किसानों को किसी तरह का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा और स्पेशल गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा सरकार देगी।

 

वहीं बरोदा उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि बरोदा उपचुनाव अब तक घोषित नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि  कोरोना की क्या स्थिति रहेगी, उसको देखते हुए कब चुनाव घोषित होंगे उसके बाद ही गठबंधन अपने उम्मीदवार को लेकर फैसला लेगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बरोदा में निश्चित रूप से गठबंधन उम्मीदवार जीतेगा।

 

इस अवसर पर जोरा डूमरखा, प्रो. जगदीश सिहाग, विश्ववीर नंबरदार, भलेराम श्योकंद, शमशेर नगूरां, नसीब घसो, वीरेंद्र संदलाना, महीपाल खेड़ी मंसानिया, धूला राम थुआ, मोनी छातर, भूरिया श्योकंद, कर्ण सिंह दरोली, सिकंदर बुडायन, अश्वनी, सूर्यदेव सुदकैन, राकेश चहल, साब छातर, कपिल श्योकंद, नरेंद्र सुदकैन, वीरेंद्र कौशिक, सरणा तारखां, नंदलाल शर्मा, ओमदत्त डाहोला, पप्पू नगूरां मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी में 1857 आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक में पत्रकारों का किया स्वागत मगलवार देर शाम पंचकुला पहुंचे मुख्यमंत्री ,नायब सिंह सैनी मोरनी (पंचकूला) में हुई सड़क दुर्घटना में घायल लोगों से मुलाकात कर जाना उनका कुशलक्षेम चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शहरी स्वामित्व योजना की समीक्षा
समरसता संकल्प यात्रा के स्वागत और अभिनंदन को लेकर करनाल में व्यापक तैयारियां : डॉ. अर्चना गुप्ता
शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली, लोगों में आने में नहीं होगी दिक्कत : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
सुरेंद्र कुमार सैनी जिला लोक संपर्क एवं शिकायत निवारण समिति, जींद के गैर-सरकारी सदस्य मनोनीत असम और हरियाणा के अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम करेंगे परस्पर सहयोग एवं समन्वय पीएम स्वनिधि योजना का लाभ उठा कर सशक्त हो रहे छोटे कारोबारी सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के लिए आवेदन फार्म आज से लाईव जीरो वेस्ट व पॉलीथीन मुक्त होगा मेले का आयोजन- मुख्य मेला प्रशासक प्रीति