Friday, October 16, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान • मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर • जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन • भूपेंद्र सिंह हुड्डा AIIMS में भर्ती,पूर्व CM को दिल्ली आवास पर चक्कर आया, टेस्ट हुए, MRI भी कराई • हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
Delhi

दिल्ली:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिविल सेवा परीक्षा-2019 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रदीप सिंह मलिक से मुलाकात की

August 09, 2020 05:13 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने सिविल सेवा परीक्षा-2019 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले श्री प्रदीप सिंह मलिक को शॅाल ओढ़ाकर अभिनंदन करते हुए कहा कि युवाओं को उनसे प्रेरणा मिलेगी।

         नई दिल्ली में हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा- 2019 में प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता श्री प्रदीप मलिक को उनकी सफलता पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने श्री प्रदीप सिंह मलिक के पिता श्री सुखबीर सिंह मलिक का भी शॅाल ओढ़ाकर सम्मान करते हुए कहा कि श्री प्रदीप की सफलता का श्रेय इन्हें भी जाता है।

         मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री प्रदीप सिंह मलिक ने सोनीपत, हरियाणा के साथ-साथ अपने परिवार का नाम रोशन किया है। उल्लेखनीय है कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित नागरिक सेवा परीक्षा-2019 में प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता श्री प्रदीप सिंह मलिक मूलरूप से हरियाणा के सोनीपत जिला के तेवड़ी गांव के निवासी हैं।

         श्री मनोहर लाल ने कहा कि श्री प्रदीप सिंह मलिक ने अपनी योग्यता से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। हमारे युवा प्रतिभावान हैं और अवसर मिलने पर अपनी प्रतिभा व योग्यता से सफलता प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आह्वान किए गए ‘आत्मनिर्भर भारत’ का जिक्र करते हुए कहा कि युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढऩे के लिए बेहतर व पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

         मुख्यमंत्री ने बताया कि चर्चा के दौरान श्री प्रदीप सिंह मलिक ने कहा कि उनकी सफलता में  समाज, शिक्षकों, परिवार, मित्रों व सभी का सहयोग रहा है।

         इस अवसर पर श्री प्रदीप सिंह मलिक ने कहा ‘मुझे लगता है कि मेरे स्टेट ने मुझे काफी हेल्प किया है’। इस संदर्भ में उन्होंने आगे बताया कि साक्षात्कार के दौरान उनसे प्रशासनिक दृष्टिकोण से हरियाणा के संदर्भ में प्रश्न पूछे गए। प्रत्युत्तर में उन्होंने हरियाणा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व ‘इज ऑफ डूईंग बिजनेस’ के लिए हरियाणा सरकार द्वारा किए गए विभिन्न सुधारों को शामिल किया। सुशासन सूचकांक के दृष्टिगत टॉप पांच राज्यों में हरियाणा का शामिल होना व ई-गवर्नेंस में गोल्ड अवार्ड मिलने के अतिरिक्त महिला सशक्तिकरण तथा कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में  क्रियान्वित विभिन्न योजनाएं को शामिल किया।

Have something to say? Post your comment
More Delhi News
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान
भूपेंद्र सिंह हुड्डा AIIMS में भर्ती,पूर्व CM को दिल्ली आवास पर चक्कर आया, टेस्ट हुए, MRI भी कराई
ज्ञानेश कुमार जाएंगे, हमारी सरकार आएगी: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास प्लेन से हिरासत में, फिर वैन में साथ ले गई पुलिस देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा- दिपके की हिरासत के बाद CJP का बयान यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया, गुरुग्राम में पुलिस का बड़ा एक्शन
हरियाणा छोटा प्रदेश, बड़ा योगदान: जीएसटी संग्रह में सभी राज्यों में पांचवां स्थानः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
दिल्ली के मोती नगर में हादसा, आग के बाद सिलेंडर ब्लास्ट में एक की मौत दिल्ली: PM मोदी ने किया अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन के सत्र का उद्घाटन केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने किशाऊ परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर किए