Monday, October 12, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• हरियाणा के पत्रकारों को जल्दी मिलेगी कैश लेस हैल्थ सुविधा : नायब सिंह सैनी • चण्डीगढ़:हरियाणा पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल प्रदेश में 35 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी हुए प्रदेश सरकार ने 13 IPS और 22 HPS अधिकारियों के किए तबादले • कैबिनेट मे मजूरी,हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों की कल्याण कोष की सहायता 2.5 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये की • ज्ञानेश कुमार जाएंगे, हमारी सरकार आएगी: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी • अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास प्लेन से हिरासत में, फिर वैन में साथ ले गई पुलिस • देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा- दिपके की हिरासत के बाद CJP का बयान • यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया, गुरुग्राम में पुलिस का बड़ा एक्शन • पत्रकारों को बीमारी में ₹5 लाख की आर्थिक मदद और कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द लागू करे सरकार : चंद्रशेखर धरणी
Haryana

ऐ - मेरे भोले किसान अपनी फसल बेचना सीख ले, मोदी ने राह दिखा दी -धनखड़

August 08, 2020 08:27 PM

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने रोहतक में किसान विचार गोष्टी को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा लाया गया किसान अध्यादेश 2020 किसानों की आर्थिक आज़ादी का परवाना है उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि ऐ- मेरे भोले किसान अपनी फसल बेचना सीख सीख ले, मोदी ने राह दिखा दी, यह किसान अध्यादेश आप सब के फायदे के लिए है ।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ शनिवार को रोहतक में आयोजित किसान विचार संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे

ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हमारी सरकार की किसान हितैषी नीतियों के कारण आज हर फसल का उचित मूल्य किसान को मिल रहा है
किसान की पूरी खरीदारी हो रही है किसान को उसके खाते में पैसे मिल रहे हैं ।
प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य अध्यादेश 2020 से किसानों को डायरेक्ट मार्केटिंग से बहुत फायदा पहुंचने वाला है यह रास्ता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दिखाया है जिस पर किसान आगे चलकर खेती को फायदे का धंधा बना सकेगा और आर्थिक रूप से मजबूत होगा अन्य क्षेत्रों में जाकर अपनी उपज का उचित मूल्य लेने के लिए उसे किसी प्रकार का शुल्क भी नहीं देना होगा। किसान अपनी फसल का दाम खुद तय कर सकेंगे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि मंडी सिस्टम और एमएसपी यूंही ही रहेगा। सरकारी खरीद भी जारी रहेगी। कृषि अध्यादेश में यह सब स्पष्ट है।
उन्होंने कहा कि डायरेक्ट मार्केटिंग किसानों की सुविधा के लिए है। इससे परंपरागत सिस्टम पर कोई असर नहीं होगा। इसमें यह सुनिश्चित किया गया है कि किसानों के हित सुरक्षित रहें । निजी कंपनी वाले अगर किसान से उसके उत्पाद का सौदा करना चाहता है तो कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन अध्यादेशों में भी किसान के हित का इस विषय पर भी पूरा ख्याल रखा गया है । उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर किसानों को इन अध्यादेश के लिए जागरूक करेंगें ओर इससे किसानों को होने वाले फायदों से अवगत कराएंगे ।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि विपक्षी दलों को राजनीतिक दुष्प्रचार के सिवाय कोई काम नहीं है। हरियाणा की भाजपा व जजपा की गठबंधन सरकार तीनों अध्यादेशों से पूरी तरह सहमत है।
ओपी धनखड़ ने कहा नये अध्यादेशों से किसानों को लाभ होगा ।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट प्रदेश महामंत्री सांसद संजय भाटिया व दूसरे प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव,जवाहर यादव डॉ संजय शर्मा प्रो वीरेंद्र चौहान,पटौदी के विधायक एडवोकेट सत्यप्रकाश जवराता रेनू भाटिया वंदना पोपली प्रवीन आत्रे एडवोकेट रविंद्र ढुल प्रदेश मीडिया सह प्रमुख रनदीप घनघस मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समय सिंह भाटी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजकुमार सैनी व रामफल बुरा भाजपा वरिष्ठ नेता शमशेर खरकड़ा सतीश नांदल जिला अध्यक्ष अजय बंसल जिला मीडिया प्रभारी शमशेर सिंह खरक आदि उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा के पत्रकारों को जल्दी मिलेगी कैश लेस हैल्थ सुविधा : नायब सिंह सैनी
चण्डीगढ़:हरियाणा पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल प्रदेश में 35 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी हुए प्रदेश सरकार ने 13 IPS और 22 HPS अधिकारियों के किए तबादले
कैबिनेट मे मजूरी,हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों की कल्याण कोष की सहायता 2.5 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये की
पत्रकारों को बीमारी में ₹5 लाख की आर्थिक मदद और कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द लागू करे सरकार : चंद्रशेखर धरणी
नाना पाटेकर के निधन पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जताया गहरा दुख, कहा- उनकी दमदार अदायगी हमेशा याद रहेगी
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा
धर्म और पूजा पद्धतियां अलग हो सकती हैं, लेकिन मानवता और राष्ट्रभावना एक : डॉ. अर्चना गुप्ता
जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिकायतों की समयबद्ध हो जांच - ऊर्जा मंत्री अनिल विज
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम में किया ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ
कोई भी योग्य मतदाता न छूटे” SIR नोटिस एवं सुनवाई मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष फोकस