Monday, May 04, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बस पलटी, 40 यात्री घायलबंगाल में कल वोटो की गिनती, चुनाव आयोग ने तैनात किए 432 ऑब्जर्वरदिल्ली के विवेक विहार में आग की घटना बेहद दुखद, अमित शाह ने जताया शोकबंगाल: बीजेपी नेता सुभाष सरकार का दावा, जीतेंगे 170-180 सीटेंजैपनीज पार्क में बने भगवान परशुराम की 121 फुट की भव्य प्रतिमा : डॉ. अरविंद शर्मापंजाब का ओबीसी समाज एकजुट हो जाओ, अगली बार सरकार भाजपा की होगी : श्री नायब सिंह सैनी पंजाब में भाजपा की सरकार बनाओ ,हरियाणा में लागू सभी योजनाएं पंजाब में भी लागू कर देंगे : श्री नायब सिंह सैनीरतिया के पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा भाजपा में शामिल हुए ,प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हुए शामिल
 
Haryana

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की पहल पर युवाओं से जानी जा रही है उनकी पसंद की नौकरियां

August 08, 2020 05:02 PM

नमस्कार, मैं रोजगार विभाग, हरियाणा के पंचकुला स्थित रोजगार सहायता केंद्र से बोल रही हूं, आप सरकारी नौकरी ही करना चाहते हैं या फिर प्राईवेट नौकरी में भी रूचि रखते हैं ?” ऐसी ही एक फोन कॉल पिछले दिनों सिरसा के एक युवक अंकित के पास आई, तो वह हैरान रह गया। उसे यकीन ही नहीं हुआ कि हरियाणा का रोजगार विभाग भी कभी उससे फोन करके उसकी नौकरी की पंसद जान सकता है। कुछ क्षण बाद ही युवक को यकीन हो गया कि सचमुच यह हरियाणा सरकार के रोजगार विभाग से फोन था जो कि उनके भविष्य को लेकर इतना चिंतित है। ऐसी फोन कॉल केवल अंकित के पास ही नहीं बल्कि पिछले कुछ सप्ताह में हरियाणा के एक लाख से अधिक पढ़े-लिखे युवाओं के पास आ चुके हैं। यह सब संभव हो पाया है प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की पहल पर। प्रदेश के युवाओं के सुनहरे भविष्य को लेकर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बेहद संजीदा हैं। उन्होंने प्रदेश के युवाओं को सरकारी के साथ-साथ निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की है।

रोजगार विभाग का जिम्मा संभाल रहे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने विभाग के आला अधिकारियों को आदेश दिए थे कि पंचकुला में नवनिर्मित रोजगार भवन में रोजगार पोर्टल पर न केवल प्रदेश के शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत व रोजगार की बाट जोह रहे युवाओं को डाटा एकत्रित किया जाए बल्कि उनकी पसंद और योग्यता के आधार पर उनकी पसंद की नौकरियों के अवसर प्रदान किए जाएं। इस योजना पर पंचकुला स्थित रोजगार भवन पर कॉल सेंटर के माध्यम से काम शुरू हो चुका है। अब तक रोजगार विभाग द्वारा फोन के माध्यम से संपर्क किए गए एक लाख से अधिक युवाओं में से 30 हजार से अधिक युवाओं ने रोजगार विभाग के समक्ष अपनी पसंदीदा नौकरी बताई है।

इतना ही नहींं, रोजगार विभाग की ओर से फोन कॉल करने वाले युवक-युवतियों द्वारा बताया जाता है कि रोजगार विभाग आपको रोजगार के सुनहरे अवसर प्रदान करने के लिए कार्यरत है और उसके लिए हम आप से रोजगार की स्थिति की जानकारी लेना चाहते हैं। पूरी जानकारी लेने से पहले फोन करने वाला पूछता है कि क्या आपसे बात करने का यह सही समय है और यदि जवाब 'नहीं' में मिलता है तो यह पूछा जाता है कि हम आपसे किस समय बात कर सकते हैं। इतना ही युवाओं द्वारा अपनी पंसद की नौकरी बताए जाने के बाद रोजगार विभाग द्वारा यह बताया जाता है कि आपका अकाऊंट बना दिया गया है और जल्द ही इस बारे में आपसे संपर्क किया जाएगा।

दरअसल, रोजगार विभाग भविष्य में प्रदेश के बेरोजगार युवकों को सरकारी के साथ-साथ निजी क्षेत्र में उनकी रूचि के अनुसार रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए जुट गया है। इसके लिए विभाग केंद्र सरकार के साथ-साथ दूसरे प्रदेशों में निकलने वाली नौकरियों, सेना, रेलवे सहित निजी क्षेत्र में बड़ी कंपनियों के साथ संपर्क कर रिक्तियों की जानकारी अपने पास रखेगा और उनकी जरूरत के अनुसार उन्हें रिक्तियां भरने के लिए योग्य उम्मीदवार उपलब्ध करवाएगा।  

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
जैपनीज पार्क में बने भगवान परशुराम की 121 फुट की भव्य प्रतिमा : डॉ. अरविंद शर्मा रतिया के पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा भाजपा में शामिल हुए ,प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हुए शामिल अवैध पोस्टर, बैनर व होर्डिंग्स हटाने को लेकर चुनाव आयोग सख्त प्रदेश में 11 सालों में विकास के साथ-साथ समाज में बढ़ी है जागरूकता-विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण आगामी 5 मई को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित होगी 'सशक्त नारी - सशक्त समाज - सशक्त राष्ट्र' संगोष्ठी और प्रदर्शनी
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गरनाला निवासी गुरप्रीत सिंह को गोली लगने से मौत मामले में अम्बाला एसपी को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए
प्रदेश में पेयजल आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
नकारात्मक ऊर्जा का नाश धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता के जागरण से होता है:अनिल विज
रीता शर्मा: समर्पण, नेतृत्व और पहली ADN बनने का गौरवपूर्ण सफर
पंचकूला:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्थानीय निकाय चुनाव संकल्प पत्र में वादों के बारे में जानकारी देते हुए