Sunday, November 08, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का प्रदेश वासियों के नाम दीपावली का संदेश • हरियाणा ने जनगणना 2027 की जनसंख्या गणना का शेड्यूल अधिसूचित किया; 25 जनवरी से शुरू होगा अभियान • हरियाणा के राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दीवाली के पावन पर्व पर दी शुभकामनाएं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से की शिष्टाचार भेंट, दीपावली की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश एवं देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं • मधुमक्खी पालकों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में शामिल हुआ मधुमक्खी पालन; प्रति कॉलोनी व बॉक्स मिलेगा 1,250 रुपये का बीमा कवर • धनतेरस पर हरियाणा के लाखों लाभार्थियों को सौगात, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक क्लिक से लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की 4,470 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि • चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री आवास सन्त कबीर कुटीर में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
Haryana

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की पहल पर युवाओं से जानी जा रही है उनकी पसंद की नौकरियां

August 08, 2020 05:02 PM

नमस्कार, मैं रोजगार विभाग, हरियाणा के पंचकुला स्थित रोजगार सहायता केंद्र से बोल रही हूं, आप सरकारी नौकरी ही करना चाहते हैं या फिर प्राईवेट नौकरी में भी रूचि रखते हैं ?” ऐसी ही एक फोन कॉल पिछले दिनों सिरसा के एक युवक अंकित के पास आई, तो वह हैरान रह गया। उसे यकीन ही नहीं हुआ कि हरियाणा का रोजगार विभाग भी कभी उससे फोन करके उसकी नौकरी की पंसद जान सकता है। कुछ क्षण बाद ही युवक को यकीन हो गया कि सचमुच यह हरियाणा सरकार के रोजगार विभाग से फोन था जो कि उनके भविष्य को लेकर इतना चिंतित है। ऐसी फोन कॉल केवल अंकित के पास ही नहीं बल्कि पिछले कुछ सप्ताह में हरियाणा के एक लाख से अधिक पढ़े-लिखे युवाओं के पास आ चुके हैं। यह सब संभव हो पाया है प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की पहल पर। प्रदेश के युवाओं के सुनहरे भविष्य को लेकर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बेहद संजीदा हैं। उन्होंने प्रदेश के युवाओं को सरकारी के साथ-साथ निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की है।

रोजगार विभाग का जिम्मा संभाल रहे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने विभाग के आला अधिकारियों को आदेश दिए थे कि पंचकुला में नवनिर्मित रोजगार भवन में रोजगार पोर्टल पर न केवल प्रदेश के शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत व रोजगार की बाट जोह रहे युवाओं को डाटा एकत्रित किया जाए बल्कि उनकी पसंद और योग्यता के आधार पर उनकी पसंद की नौकरियों के अवसर प्रदान किए जाएं। इस योजना पर पंचकुला स्थित रोजगार भवन पर कॉल सेंटर के माध्यम से काम शुरू हो चुका है। अब तक रोजगार विभाग द्वारा फोन के माध्यम से संपर्क किए गए एक लाख से अधिक युवाओं में से 30 हजार से अधिक युवाओं ने रोजगार विभाग के समक्ष अपनी पसंदीदा नौकरी बताई है।

इतना ही नहींं, रोजगार विभाग की ओर से फोन कॉल करने वाले युवक-युवतियों द्वारा बताया जाता है कि रोजगार विभाग आपको रोजगार के सुनहरे अवसर प्रदान करने के लिए कार्यरत है और उसके लिए हम आप से रोजगार की स्थिति की जानकारी लेना चाहते हैं। पूरी जानकारी लेने से पहले फोन करने वाला पूछता है कि क्या आपसे बात करने का यह सही समय है और यदि जवाब 'नहीं' में मिलता है तो यह पूछा जाता है कि हम आपसे किस समय बात कर सकते हैं। इतना ही युवाओं द्वारा अपनी पंसद की नौकरी बताए जाने के बाद रोजगार विभाग द्वारा यह बताया जाता है कि आपका अकाऊंट बना दिया गया है और जल्द ही इस बारे में आपसे संपर्क किया जाएगा।

दरअसल, रोजगार विभाग भविष्य में प्रदेश के बेरोजगार युवकों को सरकारी के साथ-साथ निजी क्षेत्र में उनकी रूचि के अनुसार रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए जुट गया है। इसके लिए विभाग केंद्र सरकार के साथ-साथ दूसरे प्रदेशों में निकलने वाली नौकरियों, सेना, रेलवे सहित निजी क्षेत्र में बड़ी कंपनियों के साथ संपर्क कर रिक्तियों की जानकारी अपने पास रखेगा और उनकी जरूरत के अनुसार उन्हें रिक्तियां भरने के लिए योग्य उम्मीदवार उपलब्ध करवाएगा।  

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का प्रदेश वासियों के नाम दीपावली का संदेश
हरियाणा ने जनगणना 2027 की जनसंख्या गणना का शेड्यूल अधिसूचित किया; 25 जनवरी से शुरू होगा अभियान हरियाणा के राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दीवाली के पावन पर्व पर दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से की शिष्टाचार भेंट, दीपावली की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश एवं देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं मधुमक्खी पालकों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में शामिल हुआ मधुमक्खी पालन; प्रति कॉलोनी व बॉक्स मिलेगा 1,250 रुपये का बीमा कवर
धनतेरस पर हरियाणा के लाखों लाभार्थियों को सौगात, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक क्लिक से लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की 4,470 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि
चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री आवास सन्त कबीर कुटीर में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो के दौरान सूचना जनंसंपर्क विभाग के आयुक्त के मकरंद पांडुरंग ऊर्जा मंत्री अनिल विज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शहीदी स्मारक-1857 के ऐतिहासिक लोकार्पण समारोह में शहीदों को नमन करते हुए अंबाला छावनी जहां से क्रांति की शुरुआत हुई उस माटी को माथे पर लगाकर नमन किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व हरियाणा प्रदेश के अन्य मंत्रीगण मौजूद रहें।