Saturday, October 17, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• 22-23 अक्टूबर को पंचकमल में प्रवास करेंगी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में होंगी शामिल:डॉ.अर्चना गुप्ता • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता करते हुए • धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान
National

कोझिकोड एयरपोर्ट पर रनवे से फिसला एअर इंडिया का विमान, दो हिस्सों में टूटा

August 07, 2020 09:21 PM

केरल में कोझिकोड एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का विमान रनवे पर फिसल गया. जिसके कारण एक बड़ी दुर्घटना देखने को मिली है. रनवे पर विमान के फिसलने के बाद विमान क्रैश हो गया और दो हिस्सों में टूट गया. विमान दुबई से आ रहा था, जिसमें 191 यात्री सवार थे. इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं.

डीजीसीए के मुताबिक एअर इंडिया एक्सप्रेस AXB1344, बोइंग 737 दुबई से कालीकट आ रहा था. विमान में 191 लोग सवार थे. भारी बारिश के कारण रनवे पर उतरने के बाद विमान फिसल गया और घाटी में गिर गया. वहीं विमान दो टुकड़ों में टूट गया.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हादसे में पायलट की मौत हो गई है. वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. राहत एंव बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की एक टीम कोझिकोड के लिए रवाना हो चुकी है. एनडीआरएफ के 50 जवानों को घटनास्थल पर भेजा गया है. मल्लापुरम से एनडीआरएफ की टीम भेजी गई है.

सीआईएसएफ के महानिदेशक राजेश रंजन ने बताया कि हमारे कर्मी बचाव कार्य में सहायता कर रहे हैं. हमारे पास अभी तक हताहतों की संख्या नहीं है लेकिन हमारे कर्मी विमान में सवार यात्रियों को निकालने में मदद कर रहे हैं. वहीं हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर (0565463903, 0543090572, 0543090572, 0543090575) भी जारी किए गए हैं.

Have something to say? Post your comment
More National News
असम के घिलमारा में नाव पलटी, तीन लोगों की मौत अंकित बालियान मर्डर केस: हत्याकांड में शामिल और फरार चल रहे दोनों शूटरों के घर की कुर्की हुई
पीएम विकास और कौशल से अवसर तक: अल्पसंख्यक समुदायों के लिए नए अवसर पैदा करना
गोवा विधानसभा चुनाव 2027: अरविंद केजरीवाल ने गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ गठबंधन किया मलेशिया के प्रधानमंत्री ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद दिल्ली से रवाना हुए अमित शाह बोले- मुझे विश्वास है कि 2029 तक, 21 NDA शासित राज्यों में UCC होगा किसान नेताओं के साथ कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज करेंगे बैठक BRICS समिट के लिए कल भारत आएंगे ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान, PM मोदी से होगी मुलाकात
पीएम मोदी का सोने पर सबसे बड़ा संदेश- जरूरत नहीं है तो गोल्ड खरीदने की भी जरूरत नहीं
नेपाल में फंसे 105 भारतीय सुरक्षित नागपुर लौटे, परिजनों ने किया स्टेशन पर स्वागत