Saturday, October 31, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ’ अभियान, लोकतंत्र पर अपने ही हमले से जनता का ध्यान भटकाने की एक कवायद मात्र है! • दुबई में महाराजा अग्रसेन जयंती एवं उत्सव में शामिल होने पहुंचे कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत, दुबई एयरपोर्ट पर अग्रवाल समाज के बंधुओं ने किया कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का स्वागत • हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ब्यूरो हेड हर खबर ओपी शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया • मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वयं भी दौड़ में लिया भाग • सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोया, अब 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक 3 नवंबर को हरियाणा सचिवालय सुबह 11 बजे होगी • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ब्यूरो हेड हर खबर ओपी शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा , प्रदेश में 2 वर्षों के लिए गन्ने के भाव को बढ़ाने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
Haryana

छात्र हितों के साथ-साथ इनसो ने सामाजिक सरोकार बखूबी निभाए - डॉ. अजय सिंह चौटाला

August 05, 2020 07:54 PM

पिछले 17 सालों में छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (INSO) ने न केवल छात्रों की आवाज को बुलंद किया बल्कि सामाजिक सरोकारों की कसौटी पर भी खरी उतरी है। यह बात इनसो संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कही। वे बुधवार को इनसो के 18वें स्थापना दिवस पर आयोजित एक ऑनलाइन रैली को संबोधित करते हुए युवाओं को अपना संदेश दे रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने चंडीगढ़ स्थित इनसो केंद्रीय कार्यालय पर इनसो का झंडा स्थापित किया। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राज्य मंत्री अनूप धानक, इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला, जेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, इनसो कार्यालय सचिव मोंटू दलाल आदि मौजूद रहे। 

 

इनसो संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि आज से 17 वर्ष पूर्व हमने इनसो की स्थापना छात्रों की आवाज बनाकर उनका हक दिलाने के लिए की थी। उन्होंने कहा कि अन्य सियासी दल अपने स्वार्थ की खातिर छात्रों की बात करते है और अपना मतलब निकलने के बाद छात्रों को कहते है कि आपका काम सिर्फ पढ़ाई करने का है, राजनीति करने का नहीं। डॉ. चौटाला ने कहा कि आज के युग में युवाओं के लिए शिक्षा के साथ-साथ राजनीति में आगे बढ़ना और अपने सामाजिक दायित्व को निभाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इनसो ऐसा छात्र संगठन है जिसने 18 वर्षों में छात्र हितों के साथ-साथ समाजिक सरोकार को बखूबी निभाते हुए बुलंदियों को छुआ। डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि इनसो ने सामाजिक दायित्व की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए रोहतक में दिसंबर 2013 में सर्वाधिक 10 हजार 883 लोगों को नेत्रदान करवाकर इनसो का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज करवाया।

 

डॉ. चौटाला ने इनसो को बधाई देते हुए कहा कि इस बार कोरोना महामारी के समय में खून की जरूरत को देखते हुए प्रदेशभर में रक्तदान शिविर आयोजित कर करीब पांच हजार यूनिट रक्तदान किया और सभी जिलों में पर्यावरण संतुलन के लिए 15 हजार से अधिक पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि इनसो ने शुरू से छात्र संघ चुनाव का मुद्दा व जन सेवा से जुड़े गरीब कन्याओं की शादी,स्वच्छता अभियान समेत तमाम कार्य किये है और आगे भी ऐसे सामाजिक सरोकार के कार्यों को करते हुए छात्रों के हित के लिए और ज्यादा मजबूती के साथ संघर्ष करती रहेगी।

 

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने करोनो काल में ग्रामीण आंचल के विद्यार्थियों को ऑनलाइन अध्ययन की सुविधा जुटाने के लिए स्वयं का एक महीने का वेतन देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में मोबाइल नेटवर्क की समस्या नहीं है लेकिन इन्हें मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि अपने घर में व्यर्थ पड़े स्मार्ट फोन को वो किसी जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को दें ताकि उन्हें ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण करने में मदद मिल सके। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी-जेजेपी की गठबंधन सरकार नई शिक्षा नीति-2020 के द्वारा शिक्षा के स्तर को नये मुकाम पर लेकर जाएगी। दुष्यंत चौटाला ने सोनीपत के प्रदीप सिंह को सिविल सेवा परीक्षा में देशभर में टॉप करने पर बधाई दी और कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के छात्र-छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में आगे है। डिप्टी सीएम ने इनसो का अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि वर्ष 2006 में उन्हें इनसो में कार्य करने का अवसर मिला, उस दौरान स्कूलों में सुविधाओं, किताबें वितरण करने के काम के साथ-साथ कॉलेज-विश्वविद्यालयों के छात्रों के हर विषयों को लेकर आवाज बुलंद की।

 

इनसो के 18वें स्थापना दिवस के अवसर पर इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि इनसो डॉ. अजय सिंह चौटाला का लगाया हुआ पौधा होने के साथ-साथ समाजिक सरोकार से जुड़ा हुआ ऐसा मील का पत्थर है जो छात्रों के हक तथा जन सेवा को लेकर हमेशा आगे रहता है। उन्होंने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल की नीतियों तथा डॉ. अजय सिंह चौटाला की प्रेरणा से बनाए गए संगठन इनसो आज उनके रास्ते पर चलते हुए नई मिसाल कायम कर रहा है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इस बार इनसो के 18वें दो दिवसीय स्थापना दिवस पर इनसो ने कोरोना महामारी में प्रदेशभर में रक्तदान शिविर, गांव-शहरों को सेनेटाइज करके मास्क वितरित और प्रत्येक जिले में हजारों की संख्या में पौधारोपण करने का काम किया। वहीं इस मौके पर जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि डॉ. अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की देखरेख तथा दिग्विजय सिंह चौटाला की मेहनत के दम पर इनसो आज बड़ा वृक्ष बन चुका है जो जन सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहता है। उन्होंने इनसो द्वारा प्रदेशभर में विशाल रक्तदान शिविर, पौधारोपण तथा गांव-शहर में सेनेटाइजेशन अभियान के लिए इनसो के सभी साथियों को बधाई दी।


जेजेपी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. केसी बांगड़ ने कहा कि इनसो ने अपने 17 साल के इतिहास में निरंतर युवाओं को हक दिलाने, सामाजिक कार्य के साथ-साथ उनकी राजनीति में भागेदारी बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि वे खुद भी छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय है औ राजनीति से ही युवा अपने हक लेने का कार्य करता है। इस छात्र संवाद कार्यक्रम में जेजेपी विधायक रामकरण काला, विधायक अमरजीत ढांडा, इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देसवाल आदि भी मौजूद रहे। इस ऑनलाइ कार्यक्रम में देशभर से हजारों छात्र-छात्रएं जुड़े और वरिष्ठ नेताओं का संदेश सुना।

 

बॉक्स-1

- इनसो ने प्रदेशभर में गांवों-शहरों को किया सेनेटाइज, बांटे करीब एक लाख मास्क - दिग्विजय चौटाला

छात्र संगठन इनसो ने 18वें दो दिवसीय स्थापना दिवस के दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने की दिशा मजबूत कदम उठाते हुए प्रदेशभर में गांव, शहर, कस्बों को सेनेटाइज करने का काम किया। इस दौरान सभी 22 जिलों में इनसो के साथियों ने ट्रेक्टर व स्प्रे मशीन के द्वारा सेनेटाइजर का छिड़काव किया और करीब एक लाख मास्क लोगों को वितरित किए। पंचकुला जिला के कालका बाजार में इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने सेनेटाइजेशन अभियान की शुरूआत की और उन्होंने खुद स्प्रे मशीन हाथ में लेकर बाजार में सेनेटाइजर का छिड़काव किया और कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ इनसो ने प्रदेशभर में गांव-शहरों में सेनेटाइजेशन करने का अभियान चलाकर कोरोना के फैलाव को कम करने का काम किया है। इसके साथ-साथ प्रदेशभर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को करीब एक लाख मास्क बांटे जो कि उन्हें कोरोना महामारी से बचाने का कार्य करेंगे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ’ अभियान, लोकतंत्र पर अपने ही हमले से जनता का ध्यान भटकाने की एक कवायद मात्र है! हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ब्यूरो हेड हर खबर ओपी शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वयं भी दौड़ में लिया भाग
सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोया, अब 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक 3 नवंबर को हरियाणा सचिवालय सुबह 11 बजे होगी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ब्यूरो हेड हर खबर ओपी शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा , प्रदेश में 2 वर्षों के लिए गन्ने के भाव को बढ़ाने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
1 नवंबर की दिल्ली महारैली में हरियाणा से व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए फरीदाबाद, पलवल, नूंह और गुरुग्राम में वरिष्ठ नेताओं एवं जिला पदाधिकारियों की बैठकें आयोजित
1 नवंबर की इंडिया गठबंधन महारैली को सफल बनाने के लिए हरियाणा कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां
*हरियाणा में बिजली निजीकरण पर ब्रेक, गुरुग्राम-नूंह में प्राइवेट कंपनी को दिया लाइसेंस रद्द*