Saturday, October 03, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• नागरिकों से मिली शिकायतों के फीडबैक पर मुख्यमंत्री का गुरुग्राम में बड़ा एक्शन • सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छ भारत-स्वच्छ हरियाणा निर्माण का लिया संकल्प - गौरव गौतम • मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने “स्टार्टअप हरियाणा सेवा संकल्प – विचार से विस्तार तक” का शुभारंभ किया • किसानों के हितों को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर, अनाज मंडी में आने वाले एक-एक दाने की होगी खरीद: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कलाल माजरा और छपरा पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात • चंडीगढ़:परगट सिंह पंजाब कांग्रेस के नये प्रधान बने • सुरक्षित रक्त की पहुंच आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ब्लड डोनेशन वैन की लेगी मदद : आरती सिंह राव • मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ‘हरियाणा की अपनी कर-राजस्व व्यवस्था’ के विश्लेषण व मजबूती के लिए आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया
International

धमाके से दहल उठी लेबनान की राजधानी बेरूत, 78 की मौत, सैकड़ों घायल,एमरजेंसी लागू

August 05, 2020 01:46 AM

लेबनान की राजधानी बेरूत में मंगलवार शाम बड़ा धमाका हुआ। तट के पास खड़े एक जहाज में विस्फोट हुआ, जो पटाखों से भरा हुआ था। धमाका इतना भीषण था कि 10 किलोमीटर के दायरे में मौजूद घरों को नुकसान पहुंचा है। धमाके से कारें तीन मंजिल तक उछल गईं। बिल्डिंग्स एक पल में धराशायी हो गईं।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हमले में 78 लोगों की जान गई है जबकि 3000 से ज्यादा लोग घायल हैं। विस्फोट में 10 किलोमीटर तक के घरों को नुकसान हुआ है। घटनास्थल से कई किलोमीटर दूर रहने वाली बेरूत निवासी रानिया मसरी ने बताया, ‘‘विस्फोट इतना तेज था कि घर की खिड़कियां टूट गईं। मुझे लगा कि यह भूकंप है।’’

इंटीरियर मिनिस्टर ने स्थानीय मीडिया को घटना के बारे में बताया कि पोर्ट में भारी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट था। लेबनान कस्टम से पूछा जाना चाहिए कि इतनी भारी मात्रा में पोर्ट पर अमोनियम नाइट्रेट क्या कर रहा था? वहीं, दूसरी ओर लेबनान ब्रॉडकास्टर मायाडेन ने कस्टम के निदेशक के हवाले से बताया कि करीब एक टन नाइट्रेट में विस्फोट हुआ है।

स्वास्थ्य मंत्री को रॉकेट स्ट्राइक या विस्फोटक से जहाज को उड़ाने का शक

इससे पहले, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री ने मीडिया को बताया कि पूरे देश में धमाके की आवाज सुनी गई है। जिस तरह का ये धमाका है, हमें रॉकेट स्ट्राइक या विस्फोटक से जहाज को उड़ाने का शक है। ये जानबूझकर किया गया भी हो सकता है, या फिर वजह कुछ और भी हो सकती है।

लेबनान के भारतीय दूतावास ने मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी की।

 

बेरूत के होटल डीयू हॉस्पिटल में 500 से ज्यादा घायलों को भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री हसन दीब ने बुधवार को शोक का दिन घोषित किया है। वहीं, राष्ट्रपति मिशेल एउन ने तत्काल डिफेंस काउंसिल की बैठक बुलाई है।यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (ईएमएससी) के अनुसार, मंगलवार को हुआ धमाका लेबनान से 240 किलोमीटर दूर पड़ोसी देश साइप्रस में भी महसूस किया गया। साइप्रस के विदेश मंत्री निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने भी ट्वीट किया- वे लेबनान सरकार की सहायता के लिए बात कर रहे हैं।बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विस्फोट के बाद शहर के कई हिस्से में धुआं फैल गया। आसपास रहने वाले लोगों का कहना था कि धमाके से खिड़कियां टूट गईं और एक घर की छत भी गिर गई।

 
Have something to say? Post your comment
More International News
फिलीपींस में पैसेंजर फेरी में आग, 5 की मौत; 87 लोग लापता नेपाल: भोटेकोशी नदी का बहाव तेज, रसुवा, नुवाकोट और धाड़िंग में अलर्ज जारी नेपाल बाढ़ में मरने वालों की संख्या 734 हुई पीएम मोदी को उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान मिला नेपाल बाढ़ में 1924 लापता, नेपाली डिजास्टर अथॉरिटी ने जारी किए आंकड़े तेहरान: अमेरिकी सैनिकों को किडनैप करने पर मिलेंगे 30 हजार डॉलर, ईरानी कमांडर ने की घोषणा US की आजादी के 250 साल पूरे, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिकी नागरिकों को दी बधाई अमेरिका ने जारी किया ईरान के साथ हुआ 14 सूत्रीय MoU फ्रांस: ‘मैं भारत का बहुत सम्मान करता हूं’, बोले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत पर कभी भी हमला हुआ, तो अमेरिका साथ खड़ा है', पीएम मोदी से ट्रंप का वादा