Tuesday, October 20, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना' से सुदृढ़ हो रही है प्रदेश के बच्चों और माताओं की पोषण स्थिति • हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक — मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी • हरियाणा सरकार ने दो एचसीएस अधिकारियों की सेवाएं चंडीगढ़ प्रशासन को सौंपी • मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाई पावर्ड परचेज कमेटी और हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी की बैठक आयोजित • जनप्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने संत कबीर कुटीर पहुंच मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • पत्रकारों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े नजर आते हैं अनिल विज • टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली
Haryana

मेरा परिवार-समृद्घ परिवार विषय के अंतर्गत परिवार पहचान पत्र बनेगा सुविधाओं और सूचनातंत्र का मजबूत आधार:असीम गोयल

August 04, 2020 02:56 PM

मेरा परिवार-समृद्घ परिवार विषय के अंतर्गत परिवार पहचान पत्र बनने से धारकों को सरकार द्वारा जनहित के लिये चलाई गई स्कीमों और नीतियों का लाभ मिलेगा। इसके चलते सूचना तंत्र भी मजबूत होगा और सम्बन्धित व्यक्ति सरकारी सुविधाओं का भरपूर लाभ उठा सकेंगे। यह बात अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल नन्यौला ने मंगलवार को पंचायत भवन अम्बाला शहर में परिवार पहचान पत्र कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों को कार्ड वितरित करने उपरांत कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिये अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिनका उन्हें भरपूर लाभ उठाना चाहिए। जहां तक परिवार पहचान पत्र का सवाल है, परिवार समाज की प्रथम इकाई है, इससे जागरूक समाज और राष्टï्र के निर्माण में मदद मिलती है। 
यहां पहुंचने पर उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा और एडीसी जगदीप ढांडा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्य अतिथि को पर्यावरण का प्रतीक पौधा देकर उनका अभिनंदन और स्वागत किया। पंचकूला से मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कार्डधारकों को कार्ड वितरित किए। स्थानीय पंचायत भवन में बैठे लोगों ने वीडियो कॉन्फ्रैसिंग के माध्यम मुख्यमंत्री का संदेश सुना और परिवार पहचान पत्र वितरित करने के दृश्य को भी देखा। 
विधायक असीम गोयल ने इस मौके पर सभी लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक अनूठा कदम उठाते हुए परिवार पहचान पत्र की जो यह नींव रखी है वह आने वाले समय में बेहद कारगर साबित होगी। उन्होने कहा कि परिवार पहचान पत्र के माध्यम से व्यक्ति के पूरे परिवार की पहचान होगी तथा उसे सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं का लाभ भी सुगमता से मिल सकेगा। आम व्यक्ति तक तथा अंतिम छोर तक बैठे योग्य व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से सुगमता से मिलना सुनिश्चित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि आज का दिन पूरे हरियाणा के लिए उम्मीद भरा दिन है और आने वाले समय में पूरे भारतवर्ष में इस पहचान पत्र के माध्यम से लाभार्थी कहीं से भी सरकारी योजना का लाभ ले सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा न खाउंगा, न खाने दूंगा व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा सुशासन प्रशासन देना व भ्रष्टाचार को मुक्त करने की दिशा में जो कदम उठाए गये हैं वह आज कारगर सिद्ध हुए हैं। 
विधायक ने यह भी कहा कि परिवार पहचान पत्र के माध्यम से लाभार्थी को अब बेवजह कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पडेंगे। प्रशासन के समक्ष भी डुपलीकेसी की जो समस्या आती थी वह भी खत्म होगी। उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र के साथ अब तक वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा तथा निराश्रित महिला पेंशन और दिव्यांग पेंशन योजनाओं को जोड़ा जा चुका है। जल्द ही अन्य योजनाओं को भी इससे जोडऩे का काम किया जायेगा। 
बॉक्स:-जिला में 2.50 लाख परिवारों का हो चुका है पंजीकरण--जिसके तहत 2.14 लाख लोगों के कार्ड बनाने का कार्य जारी।
उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बताया कि जिले में अढाई लाख परिवारों का पंजीकरण किया गया है जिसके तहत 2 लाख 14 हजार लोगों के कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। परिवार पहचान पत्र के माध्यम से परिवार की इकाई की पहचान सुनिश्चित होगी, उसकी क्या-क्या आवश्यकताएं हैं तथा सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिल सकेगा। इस कार्ड के माध्यम से आने वाले समय में योग्य लाभार्थियों को पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सितम्बर माह तक पूरा प्रयास है कि सभी योजनाओं को इस कार्ड से जोड़ दिया जाये ताकि लाभार्थियों को अन्य योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। एडीसी जगदीप ढांडा ने मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत करते हुए परिवार पहचान पत्र के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र से योग्य लाभार्थियों को आसानी से सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित होगा। 
बॉक्स:-ये रहे उपस्थित:- इस मौके पर एडीसी जगदीप ढांडा, एसडीएम गौरी मिड्डा, एसडीएम गिरीश चावला, नगराधीश अशोक कुमार, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह, डीडीपीओ रेणू जैन, बीडीपीओ डा0 दलजीत, जिला परिषद के चेयरमैन सुरेन्द्र राणा, मनदीप राणा, रितेश गोयल, गुरविन्द्र सिंह माणकपुर, अर्पित अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
विधायक ने कहा कि परिवार पहचान पत्र की विशेषताओं के तहत हरियाणा में सभी परिवारों की मौलिक जानकारी का संग्रहण होगा डिजिटल रूप में, पात्र लाभार्थियों को मिलेगा सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ, पहचान पत्र की संग्रहित जानकारी गोपनीय एवं सुरक्षित होगी, जरूरतमंद परिवारों को घर बैठे मिलेगी सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी, सभी नागरिकों को आठ अंको का पहचान पत्र जारी होगा, भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश व डुपलीकेसी की संभावनाएं होगी कम, सभी योजनाओं का लाभ एक ही पहचान पत्र से मिलेगा, बार-बार प्रमाण पत्र तथा दूसरे दस्तावेज दिखाने से छुटकारा मिलेगा।
इनको मिले परिवार पहचान पत्र--सरकार के काम को बताया सराहनीय:- परिवार पहचान पत्र पाने वाले लाभार्थी करनैल सिंह, सोनू, राजेश कुमार, कर्मजीत, दर्शन लाल ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जो यह अनूठा कार्य किया गया है वह सराहनीय है। इस पहचान पत्र से उनकी अपनी पहचान होगी तथा योजनाओं का लाभ लेने में जो परेशानी आती थी वह भी दूर होगी। इसी प्रकार शीतल देवी, सावित्री देवी, नरेश शर्मा, धर्मवीर, निर्मल व अन्य ने बताया कि परिवार पहचान पत्र के माध्यम से आने वाले समय में जो अन्य योजनाएं हैं उनका भी लाभ पारदर्शी तरीके से मिल सकेगा। उन्होंने परिवार पहचान पत्र बनाये जाने के लिए विधायक असीम गोयल व जिला प्रशासन का धन्यवाद किया।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना' से सुदृढ़ हो रही है प्रदेश के बच्चों और माताओं की पोषण स्थिति हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक — मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा सरकार ने दो एचसीएस अधिकारियों की सेवाएं चंडीगढ़ प्रशासन को सौंपी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाई पावर्ड परचेज कमेटी और हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी की बैठक आयोजित
जनप्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने संत कबीर कुटीर पहुंच मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण
पत्रकारों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े नजर आते हैं अनिल विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शुभारंभ
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी