Saturday, October 17, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन • सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दूसरे दिन कई निवेशकों से की सीधी मुलाकात • पंजाब: सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, कल CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान • मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा • हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर • जनकपुर में सजा स्वयंवर, श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; सीता स्वयंवर के मंचन ने मोहा मन
Haryana

मंडियों में नहीं रहेगी बारदाने की कमी : दुष्यंत चौटाला

August 03, 2020 11:40 PM

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार ने किसानों व आढ़तियों के हित को देखते हुए मंडियों में फसल की सफाई व लोडिंग का कार्य मशीनों से करने का निर्णय लिया है।

         डिप्टी सीएम, जिनके पास खाद्य, नागरिक अपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का भी प्रभार है, ने हाल ही में खाद्य, नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग व हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। इसमें उन्होंने सीजन 2020-21 के लिए धान एवं बाजरे की खरीद हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा की।

          श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कोविड-19 के चलते मंडियों में खरीद सीजन के दौरान आढ़तियों को फसल की सुखाई, तुलाई, बैग-सिलाई व ढुलाई में मजदूरों की कमी झेलनी पड़ी थी। अक्तूबर माह में धान की खरीद के समय तक अगर कोरोना महामारी का प्रकोप रहता है तो इससे मजदूरों की कमी हो सकती है। इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने अपनी मंडियों में मशीनों से फसल की सफाई करने, लोड करने, बैग सिलाई करने का निर्णय लिया है ताकि किसानों व आढ़तियों को नुकसान से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि फसल के मंडी में पहुंचने से लेकर खरीद होने के बाद उठान होने तक सारी प्रक्रिया दक्षता व त्वरित गति से हो।

         डिप्टी सीएम को जानकारी दी गई कि उनके निर्देश पर आगामी धान और मक्का खरीद सीजन को देखते हुए राज्य की प्रत्येक मंडी में 2 से लेकर 5 तक ई-लोडर/बैग स्टैकर लगाए जाएंगे। मोटर से चलने वाले ये ई-लोडर/बैग स्टेकर कन्वेयर बेल्ट सिस्टम की मदद से बैग की तेज और कुशल लोडिंग, अनलोडिंग और स्टैकिंग में मदद करेंगे। इन मशीनों की पूरी प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए बैग की सिलाई करने वाली मशीन और इलेक्ट्रॉनिक तरीके से वजन करने वाली तराजू को भी आपस में जोड़ा जाएगा। ये मशीनें 12 फीट की ऊंचाई तक बैगों के स्टैकिंग बनाने में मदद करेंगी। ये मशीन 2-3 बैग प्रति मिनट की दर से ट्रकों में बैग को लोड/अनलोड कर सकती हैं। इन मशीनों की मदद से मजदूरों पर 75 प्रतिशतता निर्भरता कम हो जाएगी। प्रारंभ में ये ई-लोडर/बैग स्टैकर 81 मंडियों में स्थापित किए जाएंगे और बाद में जरूरत के अनुसार राज्य की सभी मंडियों में लगाए जा सकते हैं।   

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
धान-बाजरे की खरीद में देरी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, लाखों टन फसल भीगी- हुड्डा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन
सूत्रों से हवाले बड़ी खबर,अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर उद्घाटन कर सकते हैं
हरियाणा की मंडियों में फसल खरीद की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर, किसानों को परेशानी न होने के सख्त निर्देश: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर
हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए स्वीडन जाएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्टॉकहोम में भारत-स्वीडन नवाचार दिवस पर हरियाणा की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को रखेंगे सामने, आईकेईए, साब, एरिक्सन और ट्रूकॉलर सहित प्रमुख कंपनियों के साथ होंगी बैठकें
अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सैनी
फिल्म “हनुमान अंश” के अभिनेता मनीष चौधरी ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर आर्शीवाद लिया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए दिए मुख्य 7 संकल्प, जागरूकता से लेकर इलाज, पुनर्वास और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष फोकस
स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश से ही संवर रहा है नौनिहालों का भविष्य- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा