Thursday, May 14, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज पंचकूला पंचकमल में नगर निकाय चुनाव 2026 जीत की बधाई एवं जनता जनार्दन का धन्यवाद कियासाइकिल से पंचकूला स्थित पंचकमल पहुंचें सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्माहरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार को भूमि अर्जन अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुएचंडीगढ 18 मई सोमवार को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक , मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक , सोमवार को 10 AM बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठकहुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्माहरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)एचपीएससी भर्ती विवाद: हाई कोर्ट के फैसले ने खोली चयन प्रक्रिया की पोल
 
Haryana

3 अगस्त को रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा एक साथ 10 नये कन्या महाविद्यालयों का शिलान्यास करेंगे:कंवर पाल

August 01, 2020 07:02 PM

हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल ने कहा है कि उच्चत्तर शिक्षा को बढ़ावा देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस कड़ी प्रदेश के सभी महाविद्यालयों की मैपिंग करवाकर इस बात का निर्णय लिया गया कि 20 किलोमीटर की परिधि में कम से कम एक राजकीय महाविद्यालय खोला जाए, जिसके तहत 3 अगस्त को रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा एक साथ 10 नये कन्या महाविद्यालयों का शिलान्यास किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश में महाविद्यालयों की संख्या बढकऱ 350 हो जाएगी।

         शिक्षा मंत्री ने इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 155 राजकीय महाविद्यालय, 97 राजकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय और 88 स्व-वित्त पोषित महाविद्यालय संचालित हैं, जबकि 10 सरकारी क्षेत्र के विश्वविद्यालय, 22 प्राईवेट विश्वविद्यालयों के अलावा दो राजकीय शिक्षण महाविद्यालय तथा 475 स्व-वित्त पोषित शिक्षण (बी.एड.) महाविद्यालय हैं।

         श्री कंवर पाल ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा हाल ही में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 घोषित की गई है, जिसमें स्कूल स्तर से लेकर उच्चत्तर शिक्षा, तकनीकी व व्यायसायिक शिक्षा के स्तर में आमूलचुल परिवर्तन कर इसे 21वीं सदी के वैश्विक परिदृश्य के अनुरूप तैयार किया गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब हर राज्य को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार पाठयक्रम तैयार करने होंगे।

         शिक्षा मंत्री ने सभी अध्यापकों के साथ-साथ अभिभावकों से भी अपील की है कि वे नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का अध्ययन अवश्य करें क्योंकि 34 वर्षों के बाद बड़े परिवर्तन के साथ यह शिक्षा नीति आई है।

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज पंचकूला पंचकमल में नगर निकाय चुनाव 2026 जीत की बधाई एवं जनता जनार्दन का धन्यवाद किया
साइकिल से पंचकूला स्थित पंचकमल पहुंचें सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा
हरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार को भूमि अर्जन अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया
वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुए
चंडीगढ 18 मई सोमवार को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक , मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक , सोमवार को 10 AM बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठक
हुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्मा
हरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)
एचपीएससी भर्ती विवाद: हाई कोर्ट के फैसले ने खोली चयन प्रक्रिया की पोल
पंचकूला नगर निगम में 10 पार्षद बीजेपी के जीते, वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता जीते,11 से 20 वार्ड की काउंटिंग जारी
अंबाला के सभी 20 वार्डो की तस्वीर साफ़, 16 वार्डो में बीजेपी की जीत