Monday, June 22, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का कर रहे हैं वितरणहरियाणा लोकभवन में भव्य रूप से मनाया गया पश्चिम बंगाल स्थापना दिवसपंचकूला:चौपाल से चंडीगढ़ हरियाणा विधानसभा चुनावों का सम्पूर्ण इतिहास पुस्तक का विमोचन हुआअधिकारी आमजन की शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करें सुनिश्चित: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीमुख्यमंत्री ने सिरसा में किया जनकल्याण शिविर का अवलोकनआगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में खिलेगा कमल: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीहरियाणा की प्राचीन संस्कृति सांग को फिर जीवंत कर रही सरकार -कृष्ण कुमार बेदीप्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना से युवाओं को मिलेगा सशक्त भविष्य : राव नरबीर सिंह
Haryana

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक और पहल करते हुए 10 नये कन्या महाविद्यालय खोलने की स्वीकृति प्रदान की

August 01, 2020 07:01 PM

रक्षा बंधन के पावन अवसर पर महिला कर्मचारियों को ऑनलाइन स्थानांतरण नीति में स्टेशन का विकल्प चुनने में एक बड़ी राहत प्रदान करने के बाद मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक और पहल करते हुए 10 नये कन्या महाविद्यालय खोलने की स्वीकृति प्रदान की है।

         इस सम्बंध में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से 3 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन पंचकूला के सैक्टर 1 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से इन महाविद्यालयों का एक साथ शिलान्यास कर महिलाओं को रक्षा बंधन का एक और तोहफा देंगे।

         प्रवक्ता ने बताया कि दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को उच्चत्तर शिक्षा के अवसर प्रदान करवाने के दृष्टिगत जिन कन्या महाविद्यालयों की आधारशिला रखी जाएगी, उनमें पंचकूला जिले के मोरनी हिल्स में, भिवानी जिले के ईशरवाल में, सिरसा जिले के गोरीवाला, नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका में, जींद जिले के छात्तर में, कैथल जिले के लाडना चाकु में, यमुनानगर जिले के प्रताप नगर में, हिसार जिले के अग्रोहा में तथा सोनीपत जिले के भैंसवाल कलां तथा बरोदा कन्या महाविद्यालय शामिल हैं।

         प्रवक्ता ने बताया कि नये शैक्षणिक सत्र से इन कन्या महाविद्यालयों में कक्षाएं आरंभ हो जाएंगी तथा जब तक इनके भवन तैयार नहीं हो जाते तब तक स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में कक्षाएं लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री इन महाविद्यालयों की आधारशिला रखेंगे तथा ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि व गांव के अन्य प्रबुद्ध व्यक्ति शिलान्यास समारोह के दौरान उपस्थित रहेंगे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
जापान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान हुआ भव्य अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन पंचकूला हुआ योगमय, राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हजारों लोगों संग किया योग योग शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, कक्षा 3 से 9 तक पाठ्यक्रम में होगा शामिल हरियाणा सिविल सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने योग उत्सव में लिया भाग, किए योगासन सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल- मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हरियाणा में सामूहिक योगाभ्यास, मंत्रियों ने दिया स्वस्थ और नशा मुक्त जीवन का संदेश पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयासों से विश्व की विधा बना योग: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल बिहार के गया में झज्जर और चरखी दादरी की पीएनडीटी टीमों ने किया अंतरराज्यीय लिंग निर्धारण रैकेट का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार योग और गीता का संदेश विश्व शांति तथा मानव कल्याण का मार्ग कर रहा प्रशस्त -मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने नमो शक्ति ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग मिशन की 7 मोबाइल एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना